उत्तराखंड

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती से परेशान महिला ने जहर पीकर की आत्महत्या..

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती से परेशान महिला ने जहर पीकर की आत्महत्या..

 

 

उत्तराखंड: 2019 में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंजान सामने आया। मुखानी थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला वीडियो वायरल होने से परेशान थी। और आखिर में उसने जहर पी लिया।

पुलिस के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की फेसबुक आईडी पर 2019 में रोहित बिष्ट नाम के युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद दोनों में बातें होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने खुद को सेना में अधिकारी बताया। आरोप है कि उसने महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने उससे कई बार दुष्कर्म किया और 30 हजार रुपये व जेवरात ले गया।

 

बाद में महिला अपने पति के साथ मसूरी चली गई। इसके बाद आरोपी ने महिला की सोशल मीडिया से फोटो एडिट कर अश्लील फोटो वायरल कर दी। इससे आहत महिला ने जहर पी लिया था, जिसका परिजनों ने अस्पताल में इलाज कराया। एसओ मुखानी दीपक सिंह बिष्ट का कहना हैं कि जीरो एफआईआर मसूरी से स्थानांतरित होकर आई थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *