उत्तराखंड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने चयन शिविर में उदीयमान खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला..

खेल मंत्री रेखा आर्या ने चयन शिविर में उदीयमान खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला..

 

 

उत्तराखंड: खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में चल रहे खिलाड़ी चयन शिविर का निरीक्षण किया। यह शिविर मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत आयोजित किया गया है, जिसके माध्यम से प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से संवाद किया, उनके प्रदर्शन को देखा और अधिकारियों को पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाएं आगे आएं और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण, पोषण और वित्तीय सहयोग मिल सके। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को मासिक छात्रवृत्ति, विशेष कोचिंग, स्पोर्ट्स किट और अन्य जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी।

मंगलवार सुबह खेल मंत्री रेखा आर्या पवेलियन ग्राउंड पहुंची और उन्होंने शिविर में भाग लेने आए बच्चों और उनके अभिभावकों से बातचीत की। खेल मंत्री ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि जनपद में इस योजना के तहत जितने अधिकतम बच्चों के चयन का लक्ष्य दिया गया है उसमें एक भी खिलाड़ी का चयन कम नहीं होना चाहिए। मंत्री ने कहा कि अगर हम खिलाडियों पर उसके बचपन से ही इनवेस्ट करेंगे तभी भविष्य में हमें बड़े स्टार खिलाड़ी मिल सकते हैं। खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयन प्रक्रिया किसी भी सूरत में 30 अप्रैल तक पूरी कर दी जाए, इसके बाद मई महीने की शुरुआत से ही लाभार्थी खिलाड़ी बच्चों को प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जा सके।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *