उत्तराखंड

श्रीदेव सुमन विवि का दीक्षांत समारोह शुरू, 21230 छात्रों को मिलेगी उपाधि..

श्रीदेव सुमन विवि का दीक्षांत समारोह शुरू, 21230 छात्रों को मिलेगी उपाधि..

 

 

उत्तराखंड: श्रीदेव सुमन विवि के पांचवें दीक्षांत समारोह में 21230 छात्र-छात्राओं को स्नातक व परास्नातक की उपाधियां दी जाएंगी। समारोह में 81 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक भी दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए विवि प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। श्रीदेव सुमन विवि के दीक्षांत समारोह का मंगलवार को पं. ललित मोहन शर्मा परिसर स्थित ऑडीटोरियम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कुलाधिपति/राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिं और विशिष्ठ अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया।

प्रो. जोशी का कहना हैं कि समारोह में स्नातक व परास्नातक की 21230 उपाधियां बांटी जाएंगी। इसमें 17827 स्नातक व 3403 परास्नातक की उपाधियां शामिल हैं। स्नातक व परास्नातक स्तर पर तीनों संकायों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को श्रीदेव सुमन स्वर्ण पदक, परास्नातक स्तर पर तीन विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कैप्टन शूरवीर सिंह पंवार पदक व स्नातक स्तर पर वाणिज्य संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता को स्व. नंदराम पुरोहित स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस बार भी दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक पाने वालों में छात्राएं आगे हैं। 81 स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची में 18 छात्र शामिल हैं। जबकि छात्राओं की संख्या 63 हैं। अब तक के चारों दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची में छात्राओं का ही बोलबाला है। 81 स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची में 18 छात्र शामिल हैं। जबकि छात्राओं की संख्या 63 हैं।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *