राष्ट्रीय

नाव में सवार होकर श्रीलंका से भारत पहुंचे तीन शरणार्थी..

नाव में सवार होकर श्रीलंका से भारत पहुंचे तीन शरणार्थी..

 

देश-विदेश: श्रीलंका इन दिनों आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। सत्ता परिवर्तन होने के बाद भी यहां महंगाई चरम पर है। ऐसे में कई श्रीलंकाई नागरिक शरणार्थी के तौर पर भारत पहुंच रहे हैं। इस बीच सामने आया है कि श्रीलंका के तीन और नागरिक नाव में सवार होकर भारत पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये श्रीलंकाई नागरिक पेसलाई, कोलंबो और मन्नार जिले के हैं। जिन्हें बोट के जरिए भारत के रामेश्वरम धनुषकोडी पहुंचाया गया। पुलिस का कहना हैं कि ये व्यक्ति शरणार्थी के रूप में भारत पहुंचे हैं। हालांकि, पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है और इनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस संबंध में रामनाथपुरम एसपी स्पेशल ब्रांच और क्यू ब्रांच पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *