भारत बॉयोटेक की नैसल वैक्सीन बूस्टर डोज के रूप में दी जाएगी..
देश-विदेश: कोरोना महामारी की तीसरी लहर व ओमिक्रॉन के बढ़ते असर के बीच इनसे निपटने के इंतजाम भी तेज हो रहे हैं। ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया (DCGI) की विशेषज्ञ समिति (SEC) ने भारत बॉयोटेक की इंट्रा नैसल (नाक के जरिए दी जाने वाली) वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
भारत बॉयोटेक अब अपनी इस नई कोरोना रोधी वैक्सीन का तीसरे चरण का अध्ययन व बूस्टर खुराक का परीक्षण करेगी। इससे संबंधित नतीजे पेश करने के बाद वैक्सीन को मंजूरी दी जाएगी। तीसरे चरण के परीक्षण के बाद इस नैसल वैक्सीन को कोरोना के बूस्टर डोज के तौर पर आपात इस्तेमाल की इजाजत मिल सकती है।
सूर्य नमस्कार का मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने किया विरोध..
देश-विदेश: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने देश भर के सभी स्कूलों में एक सप्ताह तक चलने वाले योग सूर्य नमस्कार सत्र आयोजित करने के केंद्र सरकार के आदेश का विरोध किया है। मुस्लिम कानून बोर्ड का कहना है कि सूर्य नमस्कार सूर्य पूजा का एक रूप है और इस्लाम इसकी अनुमति नहीं देता है। केंद्र ने आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में सूर्य नमस्कार पहल शुरू की है। 75 करोड़ की सूर्यनमस्कार परियोजना भी भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर एक श्रद्धांजलि है।
आपको बता दे कि सूर्य नमस्कार का योग अभ्यास जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘सूर्य नमस्कार’ 21 दिनों के लिए दिन में 13 बार किया जाता है। यह परियोजना 1 जनवरी को शुरू हुई और 20 फरवरी, 2022 तक चलेगी। आयुष मंत्रालय ने 3 जनवरी को सूचित किया कि 30 प्रतिभागी राज्यों, 21,814 भाग लेने वाले संस्थानों, 10,05,429 पंजीकृत छात्रों के साथ, सूर्य नमस्कार की संख्या पहले से ही 97 होने की उम्मीद है। ,25,560 और संख्या बढ़ रही है।
बोर्ड के महासचिव सैफुल्ला रहमानी का कहना हैं कि वर्तमान सरकार संविधान के सिद्धांतों से भटक रही है और बहुसंख्यक समुदाय की सोच और परंपरा को थोपने की कोशिश कर रही है। सचिव, भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 30 राज्यों में ‘सूर्य नमस्कार’ की एक परियोजना चलाने का निर्णय लिया है, जिसमें 30 हजार स्कूलों को शामिल किया जाएगा। बोर्ड ने सरकारी आदेश के खिलाफ कहा कि ‘सूर्य नमस्कार’ सूर्य की पूजा का एक रूप है, इस्लाम और देश के अन्य अल्पसंख्यक न तो सूर्य को देवता मानते हैं और न ही उसकी पूजा को सही मानते हैं। इसलिए सरकार का यह कर्तव्य है कि वह ऐसे निर्देशों को वापस ले और देश की धर्मनिरपेक्ष भावना का सम्मान करे।
देहरादून में रैली के बाद कोरोना संक्रमित हुए अरविंद केजरीवाल..
उत्तराखंड: दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। देहरादून स्थित बीजापुर राज्य अतिथि गृह के मुख्य व्यवस्था अधिकारी ने जिला अधिकारी को पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल सोमवार को परेड ग्राउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करने से पहले बीजापुर गेस्ट हाउस में भी रुके थे।
देहरादून जिले के सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती का कहना हैं कि बीजापुर गेस्ट हाउस में ड्यूटी पर तैनात सभी स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही जो भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संपर्क में आए हों उन्हें भी ट्रेस किया जाएगा। ऐसे लोगों को सलाह दी गई है कि वह खुद ही आइसोलेट हो जाएं। ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके।
लोगों को किया जा रहा ट्रेस..
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित का कहना हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संपर्क में बीजापुर गेस्ट हाउस, परेड ग्राउंड कार्यक्रम स्थल, वहां मंच पर उनके नजदीक संपर्क में आए और जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करने के लिए कुछ लोगों के संपर्क में आने का पता लगा है। इन लोगों को ट्रेस किया जा रहा है और उनका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा।
क्या बीजेपी देगी उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका?
उत्तराखंड: प्रदेश में चुनाव से पहले पार्टियों के बीच आने और जाने का सिलसिला लगातार जारी है। आने और जाने के इन सिलसिलों के बीच कुछ वक्त से एक खबर राजनीतिक हलकों में तैर रही थी। जो कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्य़ाय को लेकर थी। आपको बता दे कि काफी दिनों से चर्चाएं सामने आ रही थी कि किशोर उपाध्य़ाय बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। बता दे कि इन बातों को बल तब मिला जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बीजेपी के नेताओं के साथ रेसकोर्स स्थित बीजेपी के महामंत्री संगठन अजय कुमार के फ्लैट में दिखाई दिए।
किशोर उपाध्याय काफी देर तक यहां बैठे नजर आए। इस दौरान उनके साथ चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी भी मौजूद रहे। जिसे देखते हुए चर्चाओं का दौर फिर से शुरू हो गया हैं। अब देखना यहां होगा कि क्या भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में कांग्रेस को जल्द ही बड़ा झटका देगी ? सूत्रों का कहना हैं कि किशोर उपाध्याय लगातार बीजेपी आलाकमान के संपर्क में है। बताया जा रहा था कि कुछ ही वक्त में किशोर उपाध्याय बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।
बीजेपी में जाने की खबरों के बीच किशोर उपाध्याय का बयान भी सामने आया है उनका कहना कि यह सब अफवाह है। वो वनाअधिकार आंदोलन के मुद्दों को लेकर सभी से मिल रहे हैं। किशोर उपाध्याय ने यह भी कहा कि विघ्न संतोषी ही इस मुलाकात को दूसरे रूप में ले रहे हैं। उनका कहना है कि मैंने पहले भी कहा है कि उन मुद्दों पर लड़ने या स्वीकार करने वालों के साथ वार्तालाप में मुझे कोई हर्ज नहीं लगता इसलिए अफवाहों पर ध्यान ना दें।
आज हैं सावित्रीबाई फुले की जयंती..
देश-विदेश: आज देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई जा रही हैं। महाराष्ट्र के पुणे में एक दलित परिवार में जन्मीं सावित्रीबाई के पिता का नाम खण्डोजी नेवसे और माता का नाम लक्ष्मीबाई था। उनका जन्म 03 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित नायगांव नामक छोटे से गांव में हुआ था। वह भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापिका थीं।
आपको बता दे कि 1840 में मात्र 9 साल की उम्र में सावित्रीबाई का विवाह 13 साल के ज्योतिराव फुले के साथ हुआ। उस समय वो पूरी तरह अनपढ़ थीं और पति मात्र तीसरी कक्षा तक ही पढ़े थे। पढ़ाई करने का जो सपना सावित्रीबाई ने देखा था विवाह के बाद भी उन्होंने उस पर रोक नहीं लगने दी। इनका संघर्ष कितना कठिन था, इसे इनके जीवन के एक किस्से से समझा जा सकता है।
एक दिन वो कमरे में अंग्रेजी की किताब के पन्ने पलट रही थीं, इस पर इनके पिता खण्डोजी की नजर पड़ी। यह देखते वो भड़क उठे और हाथों से किताब को छीनकर घर के बाहर फेंक दिया। उनका कहना था कि शिक्षा पर केवल उच्च जाति के पुरुषों का ही हक है। दलित और महिलाओं के लिए शिक्षा ग्रहण करना पाप है। यही वो पल था जब सावित्रीबाई ने प्रण लिया कि वो एक न एक दिन जरूर पढ़ना सीखेंगी। उनकी मेहनत रंग लाई। उन्होंने सिर्फ पढ़ना ही नहीं सीखा बल्कि न जाने कितनी लड़कियों को शिक्षित करके उनका भविष्य संवारा, लेकिन यह सफर भी उनके लिए आसान नहीं रहा।
1848 में की देश का सबसे पहले बालिका स्कूल की स्थापना..
बता दे कि वर्ष 1848 में महाराष्ट्र के पुणे में देश का सबसे पहले बालिका स्कूल की स्थापना सावित्रीबाई फुले ने की थी। सावित्रीबाई फुले इस स्कूल में केवल पढ़ाती ही नहीं थी बल्कि लड़कियां स्कूलों को ना छोड़े इसके लिए वह मदद भी प्रदान करती थी। सावित्रीबाई फुले को प्रथम शिक्षिका होने का श्रेय भी जाता है।
10 मार्च1897 को इस दुनिया को कहा अलविदा.
महाराष्ट्र में प्लेग फैल जाने के उपरांत उन्होंने पुणे में अपने पुत्र के साथ मिलकर 1897 में एक अस्पताल खोला जिससे प्लेग पीड़ितों का इलाज किया जा सके। हालांकि मरीजों की सेवा करते हुए वह स्वयं प्लेग से पीड़ित हो गई और 10 मार्च1897 को इस दुनिया को सदा के लिए अलविदा कह दिया।
एनसीबी से हटाए गए समीर वानखेड़े, डीआरआई विभाग में फिर से मिली जिम्मेदारी..
देश-विदेश: एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। आपको बता दे कि विभाग में बने रहने के लिए उन्हें आगे एक्सटेंशन नहीं मिला है यानी कि अब एनसीबी से उनकी विदाई हो गई है। बता दे कि वानखेड़े का एनसीबी में 4 महीने का एक्सटेंशन 31 दिसंबर 2021 को पूरा हो चुका है।
समीर वानखेड़े आईआरएस अधिकारी हैं जो मुंबई के ड्रग्स केसों की जांच के चलते चर्चा में आए थे। इससे भी अधिक सुर्खियों में वे तब आए थे जब उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। इससे पहले कयास लगाया जा रहा था कि केंद्र सरकार उन्हें फिर से एक्सटेंशन दे सकती है लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
एक बार फिर से उन्हें राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) विभाग में भेज दिया गया है। आपको बता दें कि समीर वानखेड़े इसी विभाग में थे। डीआरआई विभाग से ही उन्हें मुंबई एनसीबी में लाकर जोनल डायरेक्टर बनाया गया था। अब उन्हें फिर से डीआरआई में भेज दिया गया है।
कौन हैं समीर वानखेड़े..
समीर वानखेड़े 2008 बैच के राजस्व सेवा अधिकारी हैं और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। सेवा ज्वाइन करने के बाद उन्हें सबसे पहली मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डिप्टी कस्टम कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई। यहां उन्होंने जबरदस्त काम किया जिसकी वजह से उन्हें बाद में आंध्र प्रदेश और फिर दिल्ली भी भेजा गया। बताया जाता है कि वे ड्रग्स से जुड़े मामलों को पकड़ने में माहिर हैं।
दिल्ली के बाद एक बार फिर उन्हें मुंबई में बड़ी जिम्मेदारी देकर भेजी गई। यहां उन्हें एनसीबी का जोनल डायरेक्टर बनाया गया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स केस की जांच शुरू की थी। इस दौरान अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से कड़ी पूछताछ की गई थी। समीर वानखेड़े के नेतृत्व में ही पिछले दो सालों के भीतर करीब 17 हजार करोड़ रुपये के नशे और ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया।
उत्तराखंड में शुरू हुआ किशोरों का टीकाकरण ,आधार कार्ड या स्कूल आई कार्ड दिखाना होगा.. Nous vous offrons les frais de livraison à partir https://asgg.fr/ de 49 euros d’achat.
उत्तराखंड: प्रदेश में 15 से 18 साल तक के किशोरों का आज से कोविड टीकाकरण शुरू हो गया है। सीएम धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू स्कूल से किशोरों के कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कर दिया हैं। सोमवार यानि आज से प्रदेश के इंटरमीडिएट स्कूलों में किशोरों को कोविड टीके की पहली डोज लगाई जा रही है। इसके अलावा पहले से चल रहे टीकाकरण बूथों पर किशोरों के लिए अलग से बूथ बना कर वैक्सीन लगाई जा रही है।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए किशोरों को वैक्सीन लगने से संक्रमण से सुरक्षा कवच मिलेगा। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया का कहना हैं कि 15 से 18 साल तक के किशोरों का टीकाकरण करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इंटरमीडिएट स्कूलों में किशोरों का टीकाकरण जाएगा। केंद्र सरकार ने 6.28 लाख किशोरों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा है।
वही देश के इंटरमीडिएट स्कूलों के अलावा पहले से चल रहे टीकाकरण बूथों पर भी किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में 6.28 लाख किशोरों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। किशोरों को कोवैक्सीन ही लगाई जा रही है। प्रदेश के पास वर्तमान में किशोरों की संख्या के हिसाब से पर्याप्त कोवैक्सीन टीके उपलब्ध हैं।
बता दे कि टीका लगवाने के लिए सभी किशोरों को पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड या स्कूल आई कार्ड दिखाना होगा। स्कूल आईकार्ड के साथ मोबाइल साथ में लाना अनिवार्य होगा। टीकाकरण से पूर्व ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा है। टीका लगवाने के लिए cowin.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। साथ ही टीकाकरण केंद्र पर जाकर ऑफलाइन पंजीकरण भी करवाया जा सकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने अभिभावकों से अपील की हैं कि अपने 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। इसके लिए जनपद के विद्यालयों में कोविड टीकाकरण के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान का कहना हैं कि जिले में सोमवार को किशोर टीकाकरण के लिए 145 सेशन आयोजित किए जा रहे हैं।
तो आखिर सीएम लेंगे पुलिस कर्मियों के ग्रेड-पे पर फैसला..
उत्तराखंड: शुक्रवार को कैबिनेट ने पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे मामले में फैसला लेने के लिए सीएम को अधिकृत किया है। पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे के विवाद में सीएम पुष्कर सिंह धामी अंतिम निर्णय लेंगे। साथ ही पीआरडी कर्मियों को साल में 300 दिन रोजगार देने और लोनिवि के संविदा कर्मियों के मामले में भी सीएम ही निर्णय लेंगे कैबिनेट में आए सात महत्वपूर्ण प्रस्तावों में तीन के लिए कैबिनेट ने सीएम को फैसला करने का अख्तियार दे दिया। ये तीनों ही विषय काफी महत्वपूर्ण और संवेदनशील बन चुके हैं।
पुलिस कर्मियों के परिजन पिछले काफी दिनों से आंदोलन कर रहे हैं कई बार रैलियां निकाल चुके हैं। पीआरडी जवान भी साल में 300 दिन का सुनिश्चित रोजगार देने की मांग करते आ रहे हैं। लोनिवि में संविदा कर्मियों के नियमितीकरण का मामला भी पिछले काफी दिनों से गरमाया हुआ है। आर्थिक पेंच की वजह से लंबे समय से ये मामले लटके हुए हैं। कैबिनेट ने सर्वसम्मति से तय किया कि सीएम जो भी निर्णय लेंगे वो सर्वस्वीकार्य होगा।
मिशन-2022 में जुटी कांग्रेस प्रत्याशियों के टिकट फाइनल..
उत्तराखंड: कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने को लेकर पूरा मजबूत होमवर्क कर लिया है। 45 टिकट पर सर्वसम्मति बन चुकी है। कांग्रेस चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी ने लंबी कसरत के बाद प्रक्रिया पूरी कर ली है। हरीश रावत का कहना हैं कि 45 टिकट ऐसे हैं, जिस पर किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है। सर्वसम्मति से एकराय बन चुकी है।
हालांकि उन्होंने कहा कि इन 45 लोगों में मेरा नाम नहीं है। यदि प्रदेश अध्यक्ष चाहेंगे कि उन्हें चुनाव लड़ना है, तो वो मेरा टिकट फाइनल करेंगे। इस पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सभी की इच्छा है कि हरीश रावत चुनाव लड़ें।
संवैधानिक पदों पर बैठे लोग गरिमा का ख्याल रखें: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का कहना हैं कि पीएम मोदी की हल्द्वानी की रैली में राज्यपाल की मौजूदगी पर सवाल उठ रहे हैं। संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को स्वयं ही गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।
जनहित के मुद्दों पर भाजपा सरकार फिसड्डी: गोदियाल..
गणेश गोदियाल ने भाजपा पर जनहित के मुद्दों पर फिसड्डी रहने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा विकास कार्यों के मामलों में कांग्रेस से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाई। भाजपा राज में हर वर्ग परेशान है। कर्मचारी आंदोलन, हड़ताल पर हैं। पत्रकारों से बातचीत में गणेश गोदियाल का कहना हैं कि जनहित के मुद्दों पर भाजपा कहीं भी कांग्रेस के मुकाबले नहीं ठहर पाई है।
भाजपा हर मामले में कांग्रेस से प्रतिस्पर्धा करना चाहती है, लेकिन उसमें फेल हो रही है। देहरादून की राहुल गांधी की रैली से तुलना नहीं कर पाई। और अब हल्द्वानी की रैली भी भाजपा की बेहतर नहीं रही।
देहरादून में 15 से 18 आयु तक के किशोरों को तीन जनवरी से लगेगी वैक्सीन..
उत्तराखंड: देहरादून में तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। कोविड टीकाकरण के अभियान के इस चरण में उन सभी किशोरों को टीका लगाया जाएगा। जिनका जन्म वर्ष 2007 में या 2007 से पहले हुआ हो। टीका लगवाने के लिए सभी किशोरों को पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड अथवा स्कूल आई कार्ड दिखाना होगा। स्कूल आई कार्ड के साथ मोबाइल साथ में लाना अनिवार्य होगा।
आपको बता दे कि 15 से 18 साल के किशोरों को टीका उनके स्कूल में लगाया जाएगा। जो किशोर स्कूल नहीं जा रहे हैं वे जनपद के अन्य कोविड टीकाकरण केंद्रों पर जाकर ऑनस्पॉट पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए Cowin.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करके स्लॉट भी बुक कर सकते हैं। बता दे कि स्कूलों में टीका लगवाने के लिए अभिभावक अपने बच्चों के स्कूल से संपर्क करें।
कोवॉक्सीन की डोज दी जाएगी..
आपको बता दे कि सरकार के निर्देशानुसार 15 से 18 वर्ष के किशोरों को सिर्फ कोवॉक्सीन का ही टीका लगाया जाएगा। किशोरों के टीकाकरण के लिए अन्य किसी वैक्सीन को अनुमति नहीं है। ऐसे किशोर जो वर्तमान में किसी स्कूल में पंजीकृत नहीं हैं, ऐसे किशोरों को जनपद के अन्य कोविड टीकाकरण केंद्रों पर जाकर ऑन स्पॉट पंजीकरण कराकर टीका लगाने की सुविधा है।
विदेशी नागरिकता वाले किशोरों को भी लगेगा टीका..
इसके साथ ही ऐसे किशोर जो जनपद में रह रहे है, लेकिन वह भारत के अलावा अन्य देश के नागरिक हैं, वे किशोर अपना पासपोर्ट दिखाकर जनपद के कोविड टीकाकरण केंद्रों पर जाकर ऑनस्पॉट पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने अपील की है कि सभी अभिभावक अपने 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाएं।
उनका कहना हैं कि बच्चों के स्कूल में ही टीकाकरण करवाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान का कहना हैं कि किशोरों के टीकाकरण की पूरी तैयारी कर दी गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित किया गया है। साथ ही सभी हेल्थकेयर वर्कर को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।