इस दिन होगी धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक..
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक चार मार्च को होगी। कैबिनेट की बैठक राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल) देहरादून में होगी।धामी कैबिनेट की बैठक चार मार्च यानी सोमवार को होनी है। बैठक सीएम धामी की अध्यक्षता में 10:30 बजे राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ देहरादून में होगी। धामी कैबिनेट की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है।
तीन फरवरी को होगी धामी कैबिनेट की बैठक..
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक तीन फरवरी को आयोजित की जाएगी। बैठक सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल) देहरादून में होगी| तीन फरवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में विधानसभा सत्र में पेश होने वाले विधेयकों को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलेगी। बता दें कि तीन फरवरी को होने वाली बैठक में मुख्य रूप से यूसीसी विधेयक को सदन में पेश करने की मंजूरी दी जा सकती है। साथ ही बैठक में आबकारी नीति पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही कुछ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। वहीं बैठक में कुछ और प्रस्ताव भी आ सकते हैं।
आज होगी धामी कैबिनेट की बैठक..
उत्तराखंड; सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी। कर्मचारियों को दीपावली बोनस की सौगात मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के कई प्रस्तावों को चर्चा के बाद मंजूरी मिल सकती है। सचिवालय स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में 12 बजे से मंत्रिमंडल की बैठक शुरू होगी। बैठक में औद्योगिक नीतियों में संशोधन, राजाजी टाइगर रिजर्व के कंजर्वेशन फाउंडेशन के गठन, कर्मचारियों के पुरानी पेंशन से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय होने की संभावना है।
विस के मानसून सत्र की तारीख पर धामी कैबिनेट में हो सकता है फैसला..
उत्तराखंड: 24 सितंबर को धामी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख के साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 24 सितंबर को होगी। मंत्रिमण्डल बैठक 24 अगस्त को 11 बजे राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार देहरादून में होगी| सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में विस सत्र आहूत करने के प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर..
गुरूवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा सत्र आहूत करने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। बता दें कि ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में मार्च में बजट सत्र हुआ था। जिसके बाद से अब तक कोई विधानसभा सत्र का आयोजित नहीं हुआ है। कायदे से छह महीने के अंदर सत्र अवश्य आहूत होना चाहिए। सितंबर में पिछले विधानसभा सत्र को छह महीने पूरे होने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही मानसून सत्र की तारीख का ऐलान इस बैठक के बाद कर दिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छह से 12 सितंबर तक मानसून सत्र आहूत करने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जा सकता है।
इन नए चेहरों को किया जा सकता है धामी कैबिनेट में शामिल..
उत्तराखंड: प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई है। चर्चाएं हैं कि धामी कैबिनेट से चार मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। जबकि तीन नए मंत्रियों की किस्मत खुल सकती है।प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर काफी समय से चर्चाएं हो रही हैं। सीएम धामी के दौरे के बाद से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। कहा जा रहा कि कैबिनेट विस्तार को हाई कमान से लगभग हरी झंडी मिल चुकी है।
जल्द ही मंत्री मंडल के विस्तार का ऐलान कर दिया जाएगा। मगर इस बीच जो दिलचस्प बात है वो ये है कि कैबिनेट से की मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है और कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। चर्चाएं ये भी हैं कि मंत्रिमंडल से चार कैबिनेट मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है और मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद से कैबिनेट में चार पद खाली हैं। ऐसे में जहां आठ विधायकों की किस्मत खुलेगी तो कई मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर होने पर निराशा भी हाथ लगेगी।
लंबे समय से इंतजार हो रहे कैबिनेट विस्तार को लेकर इस वक्त सबकी निगाहें मंत्रिमंडल पर ही टिकी हैं। इस विस्तार में कौन इन होगा और कौन आउट होगा ये तो वक्त ही बताएगा। धामी मंत्रिमंडल में कांग्रेस के किसी बड़े नेता को शामिल किया जा सकता है। और इन चर्चाओं की वजह से सियासी पारा गरमाया हुआ है तो वहीं कांग्रेस में टूट-फूट की चर्चाएं भी तेज हो चली हैं। अब देखना ये होगा सियासत का ऊंट किस करवट बैठता है।
उत्तराखंड में धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को राज्य कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों के साथ मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। सुबह 11.30 बजे से यह बैठक राज्य सचिवालय में होगी।
यहीं पर माध्यमिक शिक्षा विभाग में बीआरसी व सीआरसी के 955 पदों को आउटसोर्स भरने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही गौशाला संचालन के दिशा-निर्देश भी कैबिनेट को प्राप्त होंगे। साथ ही मंत्रियों को सचिवों की एसीआर लिखने का अधिकार दिए जाने का मामला फिर आ सकता है। सीएम ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध के जवाब में मुख्य सचिव को कैबिनेट बैठक में विचार लाने के निर्देश दिए थे।
बैठक में विधानसभा भर्ती सेवा नियमावली में प्रस्तावित समायोजन पर चर्चा की जा सकती है। नर्सिंग सेवा नियमावली में संशोधन भी कैबिनेट में चर्चा का विषय हो सकता है। साथ ही इलेक्ट्रानिक वेस्ट पॉलिसी में संशोधन, उत्तराखंड ड्रोन पॉलिसी, स्वरोजगार के लिए महिलाओं को सस्ती दरों पर लोन, अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर चीनी व नमक के प्रस्ताव पर भी विचार होने की संभावना है।