उत्तराखंड

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज..

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज..

 

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को राज्य कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों के साथ मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। सुबह 11.30 बजे से यह बैठक राज्य सचिवालय में होगी।

यहीं पर माध्यमिक शिक्षा विभाग में बीआरसी व सीआरसी के 955 पदों को आउटसोर्स भरने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही गौशाला संचालन के दिशा-निर्देश भी कैबिनेट को प्राप्त होंगे। साथ ही मंत्रियों को सचिवों की एसीआर लिखने का अधिकार दिए जाने का मामला फिर आ सकता है। सीएम ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध के जवाब में मुख्य सचिव को कैबिनेट बैठक में विचार लाने के निर्देश दिए थे।

बैठक में विधानसभा भर्ती सेवा नियमावली में प्रस्तावित समायोजन पर चर्चा की जा सकती है। नर्सिंग सेवा नियमावली में संशोधन भी कैबिनेट में चर्चा का विषय हो सकता है। साथ ही इलेक्ट्रानिक वेस्ट पॉलिसी में संशोधन, उत्तराखंड ड्रोन पॉलिसी, स्वरोजगार के लिए महिलाओं को सस्ती दरों पर लोन, अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर चीनी व नमक के प्रस्ताव पर भी विचार होने की संभावना है।

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *