विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से पहुंचा देहरादून..
उत्तराखंड: देहरादून निवासी विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। जहाँ से पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान देहरादून ले जाया गया। विंग कमांडर अनुपम गोसाई (38) पुत्र रविंद्र गुसाईं निवासी गोविंद नगर अजबपुर कला देहरादून 7 विंग अम्बाला में विंग कमांडर के पद पर तैनात थे।
शुक्रवार को हृदय गति रुकने से देहांत हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को भारतीय वायु सेवा के विशेष द्वारा लेह से सुबह 9:10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। उन्हें लेह में अभ्यास के लिए भेजा गया था। एयरपोर्ट से उनके पार्थिव शरीर को सेना व परिजनों द्वारा साढ़े नौ बजे एंबुलेंस से उनके निवास स्थान देहरादून ले जाया गया।
चुनाव के आखिरी दो दिनों में सीएम धामी ने बागेश्वर में किया था धुंआधार प्रचार..
सीएम धामी की राज्य में विकासपरक नीतियों पर जीत के रूप में लगी मुहर..
उत्तराखंड: बागेश्वर उपचुनाव के नतीजों में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी विरोधियों पर इक्कीस साबित हुए हैं। चुनाव के अंतिम दो दिनों में जिस तरह का धुंआधार प्रचार धामी की अगवाई में हुआ उसने चुनाव की तस्वीर बदलकर रख दी। वहीं, जनता ने उपचुनावों के जरिये स्पष्ट संदेश भी दे दिया है कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर उन्हें पूर्ण भरोसा है और जिन विकासपरक नीतियों के साथ वे आगे बढ़ रहे हैं, उन्हें जनता हाथों हाथ ले रही है।
बागेश्वर विधानसभा सीट से धामी मंत्रिमंडल के सदस्य रहे श्री चंदन राम दास की बीमारी से हुई मृत्यु के बाद यह सीट रिक्त हो गयी थी। भाजपा ने इस सीट पर उनकी पत्नी पार्वती दास को टिकट दिया था। बागेश्वर चुनाव को लेकर शुरू से ही कांग्रेस की ओर से तमाम बड़े दावे और प्रपंच किये गए लेकिन जनता के दिलोदिमाग पर छाई भाजपा और धामी के तिलिस्म को कांग्रेस नहीं तोड़ पाई।
बागेश्वर सीट पर आई इस जीत के राजनीति के जानकार तमाम मायने बता रहे हैं। जानकारों का मानना है कि जिस तरह से चुनाव के अंतिम दो दिनों तक मुख्यमंत्री धामी ने गरुड़, बागेश्वर आदि स्थानों पर रोड शो किये और जिस तरह वहां महिलाओं की भीड़ उमड़ी, उसने न केवल धामी की लोकप्रियता को इंगित किया बल्कि चुनावी नतीजों पर भी मुहर लगा दी थी। आज आयी इस जीत ने धामी सरकार द्वारा राज्य में चलाये जा रहे विभिन्न विकासपरक योजनाओं और विकासवादी एजेंडे पर भी मुहर लगाई है। दूसरा इस चुनाव ने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की पटकथा भी अभी से लिखनी शुरू कर दी है। यह जीत जनता का भाजपा के प्रति राज्य में रुझान भी दर्शा रही है।
दाएं-बाएं करने वालों को भी मिला संदेश
भाजपा प्रत्याशी की इस जीत ने उन तमाम लोगों के मुँह भी बंद करने का काम किया है जो गाहे बगाहे नेतृत्व परिवर्तन और न जाने कैसे कैसे हवाई दावे गढ़ने लगते हैं। बागेश्वर सीट पर हुई इस जीत का संदेश आज दूर तक गया है। दूसरी ओर, इस जीत ने आलकमान को भी पूरी तरह से आश्वस्त कर दिया है कि 2024 के रण में धामी से बेहतर और कोई नेतृत्वकर्ता नहीं हो सकता।
श्रीनगर में गुलदार की दहशत, प्रभावित क्षेत्र में शनिवार तक बंद रहेंगे स्कूल..
उत्तराखंड: श्रीनगर के गुलदार प्रभावित क्षेत्र ढिकाल गांव व आसपास के आंगनबाड़ी, स्कूलों में शुक्रवार और शनिवार को अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान का कहना हैं कि ढिकाल गांव में बीती पांच सितंबर को चार साल बच्ची पर गुलदार ने हमला किया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।
इसे देखते हुए बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में आठ व नौ सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। जिनमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढिकाल गांव व खोला, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सौडू व खोला शामिल हैं। इसके साथ ही आसपास के गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।
उत्तराखंड में 65 बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में खुलेंगे जन औषधि केंद्र, मिली अनुमति..
उत्तराखंड: निबंधक सहकारी समितियां आलोक कुमार पांडे ने कहा कि प्रदेश की 65 बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में जन औषधि केंद्र खुलेंगे। इसमें से 12 समितियों की केंद्र सरकार से अनुमति मिल चुकी है। इसके साथ ही सहकारी समितियां जनसुविधा केंद्र भी चलाएंगी। उन्होंने यह बात ग्रामीण सहकारी बैंकों के वित्तीय स्वास्थ्य की समीक्षा बैठक में कही। उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, नाबार्ड में आयोजित बैठक में आलोक पांडे ने कहा, राज्य में दो सौ से अधिक समितियों में सीएससी का काम शुरू हो चुका है। 670 समितियों में से पांच सौ समितियों ने सीएससी केंद्र संचालन के लिए आवेदन किया है। इसके साथ ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी भी खोली जा सकेंगी।
बैठक में राज्य में सहकारी बैंकों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों, समिति ने व्यवसाय, संस्थागत विकास, एनपीए आदि पर भी चर्चा की गई। बैठक में सचिव सहकारिता बीवीआरसी पुरुषोत्तम, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड वीके बिष्ट, लता विश्वनाथ, दान सिंह रावत, इरा उप्रेती, नीरज बेलवाल, अरुण, सुमन कुमार, अनिल कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक डाॅ. वीके बिष्ट ने किया।
सीएम धामी ने हरिपुर घाट का शिलान्यास कर मां यमुना का लिया आशीर्वाद..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विकासनगर हरिपुर यमुना घाट का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम धामी ने मां यमुना को नमन कर उनका आशीर्वाद लिया। गुरुवार को सीएम धामी नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जौनसार बावर के प्रवेश द्वार हरिपुर कालसी पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने मां यमुना हरि स्नान घाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी के साथ मां यमुना हरि स्नान घाट का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया।
तीर्थ स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित..
सीएम ने कहा लंबे समय से हरिपुर में घाट निर्माण की प्रतीक्षा थी। जिसका आज विधिवत शिलान्यास हो गया। कालसी का इतिहास बहुत पुराना है। यमुना के किनारे कभी हरिपुर में आस्था का बड़ा स्थल हुआ करता था। जिसे देखते हुए हमारी सरकार ने हरिपुर को पुनः तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है ।सीएम धामी ने आगे कहा मुझे मां यमुना ने बुलाया है और उन्हीं के आदेश पर हमने इस संकल्प का शुभारंभ किया है। गंगा जी पर अनेकों घाट हैं। लेकिन यमुनोत्री तक कोई घाट नहीं है। जन्माष्टमी के पर्व पर हमने इस पावन पर्व पर घाट निर्माण का कार्य शुरू किया है।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की नई गाइडलान..
उत्तराखंड: राज्य में डेंगू रोग संक्रमण रोकने लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठकों के सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं। इसी कड़ी में राज्य स्वास्थ्य विभाग ने आज माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देष पर डेंगू रोगियों के बेहत्तर इलाज व देखभाल के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर राज्य सचिवालय में सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार द्वारा सभी जिलों के साथ डेंगू नियंत्रण हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
वर्चुवल बैठक में जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, निदेषक चिकित्सा शिक्षा आषुतोश सयाना सहित सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों ने डेंगू उन्मूलन अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में मुख्य रूप से अपर सचिव स्वास्थ्य श्रीमती अमनदीप कौर, स्वास्थ्य महानिदेषक डॉ विनीता शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ संजय जैन, निदेषक राज्य संचरण परिशद डॉ अजय नगरकर, कार्यक्रम अधिकारी एनएचएम डॉ पंकज सिंह मौजूद थे।
समीक्षा बैठक में पहुंचे सभी विशेषज्ञों ने डेंगू की रोकथाम के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। बैठक में मिले सुझावों के बाद जिला क्षय रोग अधिकारियों को जिला नोडल अधिकारी रक्तकोश नामित किया गया। वहीं इस महत्वपूर्ण बैठक में डेंगू रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी।
1. डेंगू रोग के संक्रमण काल के दृश्टिगत जनपदों के समस्त राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों में डेंगू रोगियों हेतु 30ः डेंगू आईसोलेशन बेड आरक्षित रखे जायें जिसे आवश्यकता पड़ने पर बढ़ायें जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
2. रा0 दून मेडिकल कॉलेज के डेंगू विशेषज्ञों के परामर्श के अनुसार 90ः रागियों में डेंगू के सामान्य लक्षण होते हैं जो स्वतः ठीक हो जाते हैं एवं कुछ ही रोगियों को चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती होने की आवश्यकता पड़ती है। यदि रोगी के लक्षण जैसे लगातार तेज बुखार (38.5 डिग्री सेल्सियस और ऊपर), रक्तस्राव, ऐंठन, सांस लेने में कठिनाई या सांस फूलना, लगातार उल्टी होना हों तो रोगी द्वारा अविलम्ब चिकित्सकिय परामर्श लिया जाये।
3. डेंगू रोग को महामारी का रूप लेने से रोकने के लिए नगर निगम/नगर निकाय द्वारा माइक्रो प्लान बनाकर रोस्टर अनुसार फॉगिंग की जाए ताकि प्रत्येक क्षेत्र में सप्ताह में कम से कम एक बार फॉगिंग एवं स्वच्छता अभियान किया जाये।
4. डेंगू रोग पर नियंत्रण हेतु लार्वा निरोधात्मक कार्यवाहियां (सोर्स रिडक्षन) एक कारगर व उपयुक्त उपाय है, जिन स्थानों पर चेतावनी के पश्चात् भी पानी जमा होने से डेंगू मच्छर पैदा होने की स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं, ऐसे संस्थानों व लोगों पर आर्थिक दण्ड का प्रावधान किया जाये ताकि जनहित में डेंगू रोग के खतरे से लोगों को बचाया जा सके व महामारी का रूप लेने से रोका जा सके।
5. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के हॉट स्पॉट चिन्हित कर निरन्तर स्वच्छता अभियान एवं डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण समबन्धित कार्यवाही की जाये जिससे डेंगू रोग के मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
6. आमजन में डेंगू रोग के प्रति भ्रान्तियों के समाधान हेतु जनपद स्तर पर डेंगू के संक्रमण काल (माह नवम्बर तक) के दौरान कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाना सुनिष्चित करें।
7. आम जन में ब्लड डोनेशन हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाये।
ट्रैक्टर में बैठकर विधानसभा पहुंचे निर्दलीय विधायक उमेश कुमार..
उत्तराखंड: विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। इस बीच गन्ना किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने की मांग को लेकर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ट्रैक्टर लेकर विधानसभा पहुंचे। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ट्रैक्टर पर सवार होकर सड़ी फसल लेकर विधानसभा पहुंच गए। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें विधानसभा के मुख्य गेट पर ही रोक लिया। इस बीच निर्दलीय विधायक और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। जन्माष्टमी पर्व के चलते माना जा रहा है कि बजट पारित करने के लिए विधानसभा का सत्र देर तक चल सकता है। हांलाकि कार्यमंत्रणा की बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र को आठ सितंबर तक चलाने पर सहमति बनी है।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा सत्र की शुरूआत में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर चर्चा की जा रही है। डेंगू से अब तक प्रदेश में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इससे पहले सत्र के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ट्रैक्टर पर सवार होकर सड़ी फसल लेकर विधानसभा पहुंच गए। वह गन्ना किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने की मांग लेकर ट्रैक्टर और फसल लेकर विधानसभा पहुंचे। लेकिन ट्रैक्टर को विधानसभा के प्रवेश गेट पर ही रोक दिया गया। सुरक्षाकर्मी बड़ी संख्या में गेट और गेट की दूसरी तरफ पहुंच गए। इस बीच निर्दलीय विधायक और अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई उमेश कुमार ने सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
वहीं दूसरी ओर सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने सदन के बाहर अपनी तमाम मांगों को लेकर प्रदर्शन कर माहौल बनाने की कोशिश की। विपक्ष के प्रदर्शन में हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने टिहरी विस्थापितों को भूमि पर अधिकार दिलाने की मांग की। वहीं अन्य विधायकों ने प्रदेश में अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक अनुपम रावत वन गुर्जरों को अधिकार देने की मांग कर रही हैं। अपनी इसी मांग को लेकर वह विधानसभा की सीढ़िया पर धरने पर बैठ गई हैं।
बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से आज अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण समेत अन्य विधेयक, वित्त विभाग की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट, लेखा प्रत्यावेदन रिपोर्ट को सदन में पेश किया जाएगा। आज प्रश्न काल भी होगा। जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए माना जा रहा है बजट पारित करने के लिए सत्र देर रात तक चल सकता है। हालांकि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र को आठ सितंबर चलाने का एजेंडा तय हुआ है। उधर , विपक्ष सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहा है।
अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी का ना हो उत्पीड़न-सीएम धामी..
उत्तराखंड: अतिक्रमण को लेकर सीएम धामी हमेशा कड़ा रूख अपनाते हुए नजर आए हैं। लेकिन कुछ स्थानों से अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों के उत्पीड़न की खबरें भी सामने आई थी। जिसके बाद सीएम धामी का बयान सामने आया है। सीएम धामी ने कहा है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी का भी उत्पीड़न ना हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी नागरिकों को आश्वस्त किया है कि सड़कों के किनारे राजकीय भूमि में अतिक्रमण हटाने के नाम पर सरकारी मशीनरी द्वारा किसी भी नागरिक का उत्पीडन नहीं किया जाएगा। किसी के भी वैध निर्माण में किसी भी तरह की तोड़-फोड़ नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए हैं कि जिलाधिकारी ये सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी विभाग द्वारा किसी भी नागरिक का उत्पीड़न न हो। जब तक ये सुनिश्चित नहीं हो जाता कि किया गया निर्माण राजकीय भूमि में हैं और अवैध निर्माण को हटाया जाना आवश्यक है, तब तक कोई तोड़-फोड़ नहीं की जाए।
जहां एक ओर सीएम धामी ने प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया है कि अतिक्रमण तोड़ने के दौरान किसी का भी उत्पीड़न नहीं होगा तो वहीं सीएम धामी ने ये साफ-साफ कहा है कि प्रदेश में लैंड जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने कहा है कि लैंड जिहाद को लेकर सख्ती बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा कि वन भूमि में लैंड जिहाद के नाम पर किए गए अवैध कब्जों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।
देहरादून-पंतनगर और पिथौरागढ़ बीच शुरू हुआ हवाई ट्रायल..
उत्तराखंड: देहरादून-पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच प्रस्तावित हवाई सेवा जल्द शुरू होने के आसार हैं। बीते शनिवार को कंपनी की ओर से हवाई मार्ग में ट्रायल शुरू हो गया है। अब जल्द ही फ्लाइट भी शुरू हो सकती है। जानकारी के अनुसार फ्लाई बिग कंपनी का 19 सीटर विमान देहरादून से पिथौरागढ़ होते हुए रविवार को पंतनगर पहुंचा। विमान में चालक दल के साथ ही पंतनगर में मौजूद कंपनी के स्टाफ के लिए जरूरी सामान भी मौजूद था। बता दें कंपनी ने देहरादून, पिथौरागढ़ और पंतनगर एयरपोर्ट में साइट ऑफिस बनाकर कर्मचारियों की तैनाती कर दी है।
हवाई सेवा शुरू होने से पहले दिया जाएगा प्रशिक्षण..
बात दें ये हवाई सेवा क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत होगी। इसका 60 प्रतिशत किराया यात्री और 40 प्रतिशत किराया राज्य सरकार वहन करेगी। माना जा रहा है कि हवाई सेवा अक्तूबर से शुरू हो सकती है। लेकिन हवाई सेवा शुरू होने से पहले कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू..
धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक..
उत्तराखंड: विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन सीएम धामी समेत सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। तो वहीं सदन शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक मुखर दिखाई दिए। कांग्रेस के कई विधायक विधानसभा भवन के बाहर अपने हाथों में लिखी नारों की तख्तियां के साथ धरना प्रदर्शन करते नजर आए।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के विधायक जोशीमठ आपदा को लेकर विधानसभा की सीढ़िया पर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस विधायक लोहाघाट खुशहाल सिंह अधिकारी व ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर भी प्रदर्शन में पहुंचे। कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट सुमित ह्रदयेश, विधायक धारचूला हरीश धामी, विधायक मनोज तिवारी, विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद, विधायक ममता राकेश और विधायक जसपुर आदेश सिंह चौहान भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
वहीं सदन शुरू होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि चंदन रामदास का जाना हमारे लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने हमेशा हमें मजबूती देने का काम किया है। बहुत से काम थे जो वे करना चाहते थे, हम उसे पूरा करेंगे। बगेश्वर की जनता के लिए करने वाले उनके अधूरे कामों को हम आगे बढ़ाएंगे।
बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सभी दलों से सदन को शांतिपूर्ण ढंग से चलाने में सहयोग के अपील की है। बुधवार को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सदन पटल पर अनुपूरक बजट पेश करेंगे। बजट पेश करने के साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण समेत अन्य विधेयक, वित्त विभाग की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट, लेखा प्रत्यावेदन रिपोर्ट को सदन में पेश किया जाएगा। छह सितंबर को प्रश्न काल होगा। सात सितंबर को जन्माष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश है।
