पीएम मोदी ने केदारनाथ में पूजा-अर्चना,12 सौ करोड़ की दी सौगात..
उत्तराखंड: पीएम मोदी आज बाबा केदार के दर्शन किए। जहां उन्होंने बाबा केदार की पूजा अर्चना की। जिसके बाद उन्होंने बाबा केदार के भक्तों को 12 सौ करोड़ की सौगात दी है। उन्होंने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक बनने वाले रोपवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर तीर्थयात्रियों और यहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री केदारनाथ में पूजा करने के बाद बद्रीनाथ के लिए रवाना हो गए है। पीएम मोदी करीब 11 बजे बद्रीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड में कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
इस दौरान उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह में भगवान शिव की रुद्राभिषेक पूजा की। पीएम मोदी ने करीब आधा घंटे तक विशेष पूजा की। इसके बाद मंदिर की परिक्रमा की। बताया जा रहा है कि इसके बाद पीएम मोदी ने 1267 करोड़ की लागत से बनने वाले गौरीकुंड-केदारनाथ रोपवे की आधारशिला रखी। यह रोपवे करीब 9.7 किलोमीटर लंबा होगा। यह गौरीकुंड को केदारनाथ से जोड़ेगा, जिससे दोनों स्थानों के बीच यात्रा का समय वर्तमान में 6-7 घंटे से कम होकर लगभग 30 मिनट का रह जाएगा।
धनतेरस और दीपावली को लेकर डीजीपी ने अधिकारियों को दिए ये आदेश..
उत्तराखंड: प्रदेश में त्योहारी सीजन को लेकर शासन अलर्ट पर रहा। धनतेरस और दीपावली पर शहर की यातायात व्यवस्था की चुनौती से निपटने को डीजीपी अशोक कुमार ने सख्त रुख अपना लिया है। डीजीपी ने यातायात व्यवस्था को लेकर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने निर्देश दिए है कि यातायात इस तरह से व्यवस्थित किया जाए कि आम लोगों और व्यापारियों को दिक्कत ना हो। घुड़सवार पुलिस, सीपीयू यूनिट, क्रेन यूनिट को पूरे अलर्ट मोड पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि कन्ट्रोल रूम में निरीक्षक स्तर के अधिकारी को तैनात किया जाए। आम जन को पार्किंग एवं रूट की जानकारी देने के लिए पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम टीमें बनाई जाएं। यातायात के प्रेशर प्वाइंट पहले ही चिह्नित कर वहां ड्यूटियां लगा ली जाएं।
बताया जा रहा है कि डीजीपी ने निर्देश दिए कि शहर में नो पार्किंग और संवेदनशील जगहों की ड्रोन से निगरानी और कार्रवाई की जाए। ट्रैफिक को सुचारू रखना चौकी और थाना प्रभारी की जिम्मेदारी होगी। जाम या अन्य दिक्कत होने पर दोनों पर कार्रवाई भी हो सकती है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रमुख सड़कों व जगहों पर सड़क किनारे अस्थायी अतिक्रमण तत्काल हटा लिया जाए। शहर में धनतेरस से पहले ही अतिरिक्त पार्किंग स्थलों, रूट डायवर्जन आदि की तैयारी कर ली जाए।
मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन में दिखेगा माधुरी भाभी का दबंग अवतार..
देश-विदेश: मिर्जापुर वेब सीरीज के तीसरे सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वेब सीरीज को लेकर आए दिन नए अपडेट सामने आती रहती हैं। सीरीज में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रसिका दुग्गल और विजय वर्मा अपने शूटिंग कुछ वक्त पहले खत्म कर चुके हैं। वहीं, अब ईशा तलवार यानी माधुरी भाभी ने भी अपने हिस्से की शूटिंग को खत्म कर लिया है,
आपको बता दे कि ईशा तलवाल ने मिर्जापुर सीजन 3 की शूटिंग खत्म होने के दौरान की अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह माधुरी भाभी के लुक में सफेद साड़ी पहनकर केक काटती करती नजर आ रही हैं। बता दें कि शो में इस बार मुन्ना भैया की विधवा के तौर पर ईशा का किरदार काफी दबंग देखने को मिल सकता है, जो अपने पति की मौत के लिए गुड्डू पंडित और गोलू गुप्ता से टक्कर लेंगी।
मिर्जापुर के पहले दोनों ही सीजन को दर्शकों ने काफी पंसद किया है। वहीं, अब दर्शकों को तीसरे सीजन का इंतजार है। जैसे-जैसे शो के किरदारों के हिस्से की शूटिंग पूरी हो रही है, शो को लेकर लोगों की उत्सुक्ता बढ़ती जा रही है। ज्ञात हो कि मिर्जापुर 3 अगले साल अप्रैल के महीने में रिलीज हो सकती है। ऐसे में अभी दर्शकों को इंतजार करना होगा।
जांच के लिए केदारघाटी पहुंची DGCA की टीम..
उत्तराखंड: नागर विमामन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीम दिल्ली से केदारघाटी पहुंच गई है। बुधवार को टीम ने यहां पहुंचकर घटना की प्रांरभिक जानकारी ली। आने वाले एक दो दिन में टीम हेलीकॉप्टर दुर्घटना की व्यापक रिपोर्ट लेगी साथ ही जांच करेगी। गरुड़चट्टी में आर्यन हेली कंपनी के हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद दिल्ली से डीजीसीए की टीम बुधवार को केदारघाटी पहुंची। तीन सदस्यीय टीम जाखधार हेलीपैड पहुंची।
यहां से टीम ने बीते दिन हुई हेली दुर्घटना को लेकर प्रारंभिक रिर्पोट ली। हालांकि कहा जा रहा है कि अभी टीम एक दो दिन यहां रुकेगी। टीम गरुड़चट्टी का भी निरीक्षण करेगी। साथ ही एयर रूट और मौसम का अपडेट लेगी। टीम हेलीकॉप्टर के रख रखाव, संचालन, हेलीकॉप्टर की मौजूदा स्थिति आदि को लेकर जानकारी लेगी। केदारघाटी में संचालित सभी हेलीकॉप्टर कंपनियों से टीम वार्ता करेगी।
आपको बता दे कि गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद मृतक सात शवों का बुधवार को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद सभी शवों को संबंधित क्षेत्रों के लिए भेजा गया। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में सभी शव रुद्रप्रयाग से भेजे गए। केदारनाथ से हेलीकॉप्टर द्वारा मंगलवार देर सांय तक सभी सात शव जिला चिकित्सालय लाए गए। यहां डॉक्टरों की एक टीम ने सातों शवों का पोस्टमार्टम किया।
केदारनाथ स्थित गरूड़चट्टी में हुआ था मंगलवार को आर्यन कंपनी का हेलीकाॅप्टर क्रैश..
आर्यन कंपनी के पायलट का शव हेली के माध्यम से भेजा दिल्ली..
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ स्थित गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद मृतक सात शवों का बुधवार को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद सभी शवों को संबंधित क्षेत्रों के लिए भेजा गया। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में सभी शव रुद्रप्रयाग से भेजे गए।
केदारनाथ से हेलीकॉप्टर के जरिये मंगलवार देर सांय तक सभी सात शव जिला चिकित्सालय लाए गए। यहां डॉक्टरों की एक टीम ने सातों शवों का पोस्टमार्टम किया। सुबह दस बजे करीब 57 वर्षीय पायलट अनिल सिंह निवासी महाराष्ट्र का शव आर्यन हेलीकॉप्टर के जरिये रुद्रप्रयाग गुलाबराय मैदान से दिल्ली के लिए भेजा गया। जबकि दोपहर बाद अन्य छह शवों को भी संबंधितों के घर के लिए भेजा गया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बताया गया कि मृतकों के परिजन हरिद्वार और जौलीग्रांट में पहुंच गए हैं। सुबह से पुलिस और राजस्व विभाग की एक टीम इस कार्य में जिला अस्पताल में तैनात रही। इधर, उप जिलाधिकारी सदर अर्पणा ढौंडियाल ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके घरों के लिए भिजवा दिया गया है।
डीजीसीए की टीम ने केदारनाथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली..
बुधवार को डीजीसीए टीम ने केदारनाथ पहुंचकर घटना की प्रांरभिक जानकारी ली। आने वाले एक-दो दिन में टीम हेलीकॉप्टर दुर्घटना की व्यापक रिपोर्ट लेगी और साथ ही जांच करेगी। गरुड़चट्टी में आर्यन हेली कंपनी के हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद दिल्ली से डीजीसीए की टीम बुधवार को केदारघाटी पहुंची। तीन सदस्यीय टीम जाखधार हेलीपैड पहुंची। यहां से टीम ने बीते दिन हुई हेली दुर्घटना को लेकर प्रारंभिक रिपोर्ट ली।
हालांकि बताया जा रहा है कि अभी टीम एक दो दिन यहां रुकेगी। टीम गरुड़चट्टी का भी निरीक्षण करेगी। साथ ही एयर रूट और मौसम का अपडेट लेगी। टीम हेलीकॉप्टर के रख रखाव, संचालन, हेलीकॉप्टर की मौजूदा स्थिति आदि को लेकर जानकारी लेगी। केदारघाटी में संचालित सभी हेलीकॉप्टर कंपनियों से टीम वार्ता करेगी।
कैप्टन अमेरिका के अगले पार्ट में नजर आएंगे ये दिग्गज अभिनेता..
देश-विदेश: हॉलीवुड की फिल्मों का भारत में अलग की क्रेज देखने को मिलता है और जब बात मार्वल की आती है, तो इसकी बात ही अलग है। सुपरपावर से भरी इस दुनिया को जानने वाले दर्शकों को मार्वल की हर नई फिल्म का इंतजार रहता है और वह पुरानी फिल्मों को भी बार-बार देखना पसंद करते हैं। इस बीच अब सबकी नजर ‘कैप्टन अमेरिका: न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’ पर बनी हुई है, जो साल 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और दर्शकों के इसी उत्साह को बढ़ाते हुए मार्वल ने फिल्म के नए कैरेक्टर का एलान कर दिया है।
आपको बता दे कि अनुभवी अमेरिकी अभिनेता हैरिसन फोर्ड मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में शामिल होने वाले नवीनतम स्टार बन गए हैं। उन्होंने विलियम हर्ट को रिप्लेस किया है। हैरिसन फोर्ड एंथनी मैकी अभिनीत फिल्म ‘अमेरिका: न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’ में थैडियस ‘थंडरबोल्ट’ रॉस की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में हैरिसन फोर्ड विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, एक रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि हैरिसन फोर्ड ‘कैप्टन अमेरिका 4’ में तो नजर आएंगे।
लेकिन वह इस फिल्म के बाद मार्वल की जो नई फिल्म रिलीज होगी, उसमें अभिनेता का कोई किरदार नहीं होगा। बता दें कि जूलियस ओना द्वारा निर्देशित ‘कैप्टन अमेरिका 4’ फिल्म में ‘द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर’ सीरीज के बाद होने वाली घटनाओं को दिखाया जाएगा।
विलियम हर्ट ने पहली बार रॉस की भूमिका 2008 में मार्वल स्टूडियोज की दूसरी फीचर फिल्म में निभाई थी। ‘द इनक्रेडिबल हल्क’ में वह एक अमेरिकी सेना के जनरल के रूप में थे, जो वैज्ञानिक ब्रूस बैनर (तब एडवर्ड नॉर्टन द्वारा निभाई गई) को हल्क में बदलने में सहायक थे। इसके बाद यह किरदार साल 2016 के ‘कैप्टन अमेरिका- सिविल वॉर’ में राज्य सचिव के रूप में फिर से दिखाई दिया, जिसे एवेंजर्स के कार्यों को कम करने के लिए सोकोविया समझौते को लागू करने का काम सौंपा गया था।
शिक्षक भर्ती का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट..
उत्तराखंड: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) कर चुके उम्मीदवारों को 2648 पदों पर चल रही शिक्षक भर्ती में शामिल करने या न करने के मामले में सरकार कोई निर्णय लेती, उससे पहले ही यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं उत्तराखंड के पूर्व महाधिवक्ता उमाकांत उनियाल ने प्रकरण में बीएड उम्मीदवारों की ओर से एसएलपी दाखिल कर दी है।
एनआईओएस से डीएलएड अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल शामिल करने और बाद में सरकार के अपने ही निर्णय को पलटे जाने के खिलाफ अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट ने करीब एक महीने पहले इन आवेदकों को शिक्षक भर्ती में शामिल करने का फैसला किया था। सरकार इस बात पर बहस कर रही है कि क्या हाई कोर्ट के इस फैसले का पालन किया जाना चाहिए या इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की जानी चाहिए। समस्या को लेकर कानून विभाग से मशविरा किया जा रहा है, लेकिन इससे पहले कि सरकार इस पर कोई कार्रवाई करे, बीएड टीईटी के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की।
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्य के पूर्व महाधिवक्ता उमाकांत उनियाल की ओर से इस मामले में एसएलपी दाखिल की गई है। उनियाल का कहना हैं कि एनआईओएस से डीएलएड मामले में एनसीटीई की ओर से कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई थी। इनके मामले में केवल सर्कुलर जारी किया गया था। अपात्र होने की वजह से उत्तर प्रदेश में इन लोगों को भर्ती से बाहर कर दिया गया था।
जो राजनीतिक मुद्दा बन गया था। उनका कहना हैं कि यह निजी स्कूलों में अप्रशिक्षित शिक्षक थे। जिन्हें 31 मार्च 2019 तक एक बार 18 महीने के सेवारत प्रशिक्षण का अवसर दिया गया था। पूर्व महाधिवक्ता ने कहा कि सरकार जब एक बार शिक्षक भर्ती शुरू कर चुकी है तो बीच में भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता को बदला नहीं जा सकता।
यह है मामला
आपको बता दे कि प्रदेश के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए शिक्षा विभाग ने वर्ष 2020-21 में 2648 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से डीएलएड और बीएड अभ्यर्थियों के साथ ही एनआईओएस से डीएलएड करने वालों ने भी इसके लिए आवेदन किए थे। सरकार ने एनआईओएस से डीएलएड अभ्यर्थियों को पहले शिक्षक भर्ती में शामिल किया और बाद में इन्हें शिक्षक भर्ती में शामिल न करने का निर्णय लिया गया। इसके खिलाफ अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने शासन के इन्हें भर्ती में शामिल न करने के 10 फरवरी के आदेश को रद्द कर दिया था।
पायलेट को नहीं दिखाई दिया एयर रूट, पहाड़ी से टकराया हेलीकाॅप्टर..
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का एक हेलीकाॅप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकाॅप्टर में पायलट समेत सात लोग सवार थे, जिनकी मौके पर मृत्यु हो गई। घटना के बाद केदारघाटी में हेली सेवाओं को बंद किया गया, जबकि इस दुखद घटना के बाद से केदारघाटी के साथ ही पूरे राज्य में शोक का माहौल है।
बता दें कि मंगलवार को आर्यन कंपनी के सात सीटर हेलीकॉप्टर ने छः यात्री के साथ केदारनाथ से गुप्तकाशी स्थित नाला हेलीपैड के लिए उड़ान भरी। इसी बीच 3 मिनट के अंतराल में ही गरुड़चट्टी के पास सुबह साढ़े 11 बजे के करीब हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराते हुए क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रहा था। केदारनाथ से ढाई किमी पहले ये हादसा हुआ। जिस रास्ते पर ये हादसा हुआ, वो केदारनाथ धाम का पुराना रास्ता था। घटना में सभी सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर गरुड़चट्टी की पहाड़ी से टकरा गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। पायलेट को एयर रूट नहीं दिखाई दिया और हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकरा गया। इधर, घटनास्थल पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सभी सात शव बरामद कर लिए हैं। एक शव आग से जल गया है, जबकि अन्य शवों की हेलीकॉप्टर से पहाड़ी से छिंटकर इधर-उधर टकराते हुए दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन यात्री गुजरात एवं तीन यात्री तमिलनाडू समेत महाराष्ट्र निवासी पायलेट बताया गया है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि दुखद घटना में सभी सात लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने सभी सात शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं घटना के बाद सभी हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद रही। घटना के बाद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हेली क्रैश का कारण अचानक मौसम खराब होना प्रतीत हो रहा है। केदारनाथ में अभी भी मौसम खराब है। यहां बर्फबारी हो रही है।
हेलीकाॅप्टर हादसे में मृतकों का विवरण..
1. अनिल सिंह, पायलट उम्र-57 निवासी महाराष्ट।
2. पूर्वा रामानुज, उम्र- 26 वर्ष निवासी गुजरात।
3. क्रुती बराड उम्र- 30 वर्ष निवासी गुजरात।
4. ऊर्वी बराड उम्र- 25 वर्ष निवासी गुजरात।
5. सुजाता उम्र- 56 वर्ष निवासी तमिलनाडू।
6. प्रेम कुमार उम्र- 63 वर्ष निवासी तमिलनाडू।
7. कला उम्र- 60 वर्ष निवासी तमिलनाडू।
राशनकार्ड धारको को दीपावली से पूर्व आवंटित होगी सामग्री..
उत्तराखंड: प्रदेश में जहां दीपावली से पहले राशन न मिलने की खबर थी वहीं अब राशन मिलने की खबर है। बताया जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में राशन की आपूर्ति हो जाएगी। जिसके बाद राशन मिल सकेगा। जानकारी के अनुसार संभागीय खाद्य नियंत्रक बीएस चलाल ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में राशन की आपूर्ति हो जाएगी और दीपावली से पूर्व सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर खाद्य सामग्री पहुंच कर लोगों को राशन बांटना शुरू कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते नैनीताल जिले के 65 हजार कार्ड धारकों को अक्तूबर महीने का राशन नहीं मिल पाया है। हल्द्वानी पीडीएस गोदाम में चावल नहीं होने के कारण ये स्थिति बनी थी।
केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश,छह लोगों की मौत..
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में एक बड़ा हादसा हो गया हैं। आज दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले गरुड़चट्टी में हुआ। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। हादसा केदारनाथ से वापस लौटते समय गरुड़चट्टी के पास हुआ। हादसे में पांच लोगों के हताहत होने की आशंका है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए टीम रवाना हो गई है कोहरे में उड़ान भरना दुर्घटना की वजह बताई जा रही है
