पीएम मोदी आ रहे हैं उत्तराखंड..
उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बद्रीनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सीमांत जनपद चमोली में काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन और पुलिस महकमा भी प्रधानमंत्री के इस संभावित दौरे को लेकर व्यस्त है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर को बद्रीनाथ आयेंगे। अभी तक प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे 21 तारीख की रात बद्रीनाथ में ही रहेंगे।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा भी जाता है कि भगवान के दर्शन के बाद एक रात धाम में विश्राम से पुण्य लाभ मिलता है। पंडित विश्वेश्वर प्रसाद खंडूरी और दीपक नौटियाल का कहना हैं कि यात्रा में धाम पर रात्रि विश्राम एक साधना ही है। यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बद्रीनाथ में रात्रि विश्राम करेंगे तो वर्षों बाद वे ऐसे प्रधानमंत्री होंगे, जो रात्रि निवास बद्रीनाथ में करेंगे।
हालांकि अभी तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बद्रीनाथ दौरे का आधिकारिक और समयबद्ध कार्यक्रम प्रशासन के पास नहीं आया है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान की पूजा अर्चना अभिषेक, आरती करेंगे। प्रधानमंत्री के बद्री विशाल के दर्शन कार्यक्रम को देखते हुए मंदिर को खूब सजाया जा रहा है। दिवाली प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 22 अक्तूबर को ज्योति पर्व की पूर्व बेला पर प्रधानमंत्री सेना के जवानों के बीच दीवाली मनायेंगे। इसको लेकर सेना में भी खूब उत्साह है।
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज..
देश-विदेश: सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शकों को आज के समय में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज का भी इंतजार रहता है। अक्टूबर का महीना चल रहा है और इस महीने का तीसरा हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए काफी ज्यादा मजेदार होने वाला है। तीसरे हफ्ते में कई मजेदार वेब सीरीज और फिल्में आ रही हैं, जो क्राइम, सस्पेंस से लेकर कॉमेडी से भरपूर हैं।
20 सेंचुरी गर्ल- 20 सेंचुरी गर्ल एक कोरियन ड्रामा है। ये एक रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में 1999 की एक कहानी दिखाई गई है। जिसमें एक लड़की अपने सबसे अच्छे दोस्त की ओर से एक लड़के पर नजर रखती है। फिर उसे उस लड़के से प्यार हो जाता है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 21 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
बिंबिसार- यह फिल्म मगध साम्राज्य के सम्राट बिंबिसार पर आधारित है। इसे मल्लीदी वशिष्ठ ने लिखा है और उन्होंने ही इस फिल्म का निर्देशन किया है। ये फिल्म 21 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज हो रही है।
फोर मोर शॉट्स प्लीज- अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज में शुमार ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ का पहला सीजन साल 2019 और दूसरा सजीन साल 2020 में आया थ। इन दोनों सीजन को ही दर्शकों की तरफ से भरपूर प्यार मिला था। वहीं अब लोगों का मनोरंजन करने ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज 3’ 21 अक्टूबर को स्ट्रीम होने जा रहा है।
ट्रिपलिंग सीजन 3- ट्रिपलिंग सीजन 3 एक बार फिर आपका मनोरंजन करने आ गया है। इस सीजन में दिखाया गया है कि कैसे तीनों बच्चे अपने मां-बाप के झगड़े को सुलझाएंगे, जो कि तलाक का एलान कर चुके हैं।
हेलो रिमेंबर मी– ये एक वेब सीरीज है, जिसमें दो अभिनेत्रियां हैं। ईशा और पायल के अलावा इस सीरीज में सौरव चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये वेब सीरीज भी 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
सीएम धामी ने उत्तराखंड में किया उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का शुभारंभ..
उत्तराखंड: प्रदेश में उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का शुभारंभ हो गया है। ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। बताया जा रहा है कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान एवं सीएम धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उच्च शिक्षा में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।
सीएम धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू किए जाने के की दिशा में, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रभावी एवं चरणबद्ध रूप से सकारात्मक कदम बढ़ाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में तैयार की गई नई शिक्षा नीति 21वीं सदी के नवीन, आधुनिक, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के नए आयाम खोलने वाली नीति है।
उन्होने इसे देश के ख्यातिलब्ध शिक्षाविदों द्वारा तैयार किया गया है और ये नए भारत की, नई उम्मीदों नई आवश्यकताओं की पूर्ति का सशक्त माध्यम है। यदि हम एक समृद्ध भविष्य चाहते हैं तो हमने अपने वर्तमान को सशक्त बनाना होगा, ठीक इसी प्रकार से यदि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को और भी अधिक प्रतिभाशाली बनाना चाहते हैं तो हमें उसके बचपन और उसकी शिक्षा पर आज से कार्य करना होगा।
वहीं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देश में सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए उत्तराखंड सरकार को बधाई दी। उनका कहना हैं कि उत्तराखंड में उच्च शिक्षा में इसका शुभारम्भ किया गया है। बाल वाटिका से प्रारम्भिक शिक्षा में उत्तराखंडने ही इसकी सबसे पहले शुरुआत की। इसके लिए उन्होंने सीएम धामी एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड विद्वानों की भूमि है। इस देवभूमि से नई शिक्षा नीति के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अभी अनेक विचार आयेंगे।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों को 03 साल से फार्मल एजुकेशन से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत बाल वाटिका शुरू की गई है, बाल वाटिका में 03 साल सीखने के बाद बच्चा पहली कक्षा में प्रवेश करेगा, तब उसकी उम्र 06 साल होगी। बच्चों को नवजात से उनकी 21-22 साल की उम्र तक बेहतर एवं गुणात्मक शिक्षा के लिए उत्तराखण्ड में 40 लाख बच्चों का टारगेट लेकर आगे बढ़ना होगा।
खंडूड़ी सरकार में बनीं प्रादेशिक सेना भर्ती पर लगी रोक, पढ़िए पूरी खबर..
उत्तराखंड: केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने खंडूड़ी सरकार में बनीं प्रादेशिक सेना की भर्ती रैली पर रोक लगा दी। गढ़वाल और कुमाऊं में इसकी एक-एक बटालियन और चार कंपनियां हैं। 2018 से उत्तराखंड सरकार ने पूर्व सैनिकों के इको टास्क फोर्स जिन्हें ग्रीन सोल्जर्स के रूप में भी जाना जाता है की प्रतिपूर्ति के लिए रक्षा मंत्रालय को भुगतान करना बंद कर दिया, जिससे इस पर रोक लगी है।
रक्षा मंत्रालय की ओर से दिए गए बयान में कहा गया हैं कि बटालियन व इससे जुड़ी कंपनियों को अगले साल 132 करोड़ के बकाया कर्ज के कारण बंद कर दिया जाएगा।प्रदेश के गढ़वाल और कुुमाऊं मंडल के बंजर पहाड़ों को हरा-भरा करने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की सरकार में साल 2012 में गढ़वाल में 127 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इको टास्क फोर्स की स्थापना की गई थी, जबकि कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ में 130 इनफैंट्री बटालियन ईटीएफ की स्थापना की गयी थी।
तब से, दो बटालियनों और उनकी दो-दो कंपनियों के 400 पूर्व सैनिक और आठ सैन्य अधिकारियों ने तभी से बंजर पहाड़ों को हरा-भरा करने का बीड़ा उठाए हैं, लेकिन राज्य सरकार वर्ष 2018 से केंद्रीय रक्षा मंत्रालय को पूर्व सैनिकों को दिए गए वेतन एवं प्रोजेक्ट पर आने वाले खर्च का भुगतान नहीं कर रही हैं। यह अब बढ़कर 132 करोड़ हो चुका है। सेना के एक अधिकारी का कहना हैं कि रक्षा मंत्रालय ने कथित तौर पर भर्ती रैली स्थगित कर दी है भर्ती रैली न होने से ईटीएफ में पूर्व सैनिकों की संख्या लगातार घटती जा रही है। मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया है कि अगले साल तक भुगतान नहीं होने पर इनफैंट्री बटालियन ईटीएफ को रद्द कर दिया जाए।
ग्रीन सोलर्ज्स ने पहाड़ियों और जंगलों को किया पुनर्जीवित
चमोली जिले के माणा, देहरादून के मसूरी, पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी आदि क्षेत्रों की बंजर पहाड़ियों को पुनर्जीवित करने में ईटीएफ का अहम योगदान रहा है। यही वजह है कि वर्ष 2012 में इसे अर्थ केयर अवार्ड, वर्ष 2008 में बॉम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोयायटी ग्रीन गर्वनेंस अवार्ड सहित कई पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जा चुका है।
ईटीएफ में कार्यरत पूर्व सैनिकों की सामरिक दृष्टि से भी अहम भूमिका है। भारत-चीन सीमा से लगे गांवों में वे फलदार पौधे लगाते हैं। एक बटालियन हर साल 800 हेक्टेयर में आठ लाख पेड़ लगाती है।
कोरोना से राहत की ओर जा रहा भारत, लेकिन इन राज्यों में डरा रहे हैं आंकड़े..
देश-विदेश: देश में पिछले 24 घंटे में 14 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के मामलों में वृद्धि हुई है और इसी अवधि में अन्य राज्यों तथा प्रदेशों में कोरोना के मामले में गिरावट आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कहना है कि शनिवार सुबह सात बजे तक 219.27 करोड़ टीके लगाए गए। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,430 नये मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में सक्रिय मरीजों की संख्या 35 बढ़कर 26618 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में कोविड-19 संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 2,378 है, जिससे अब कोरोना से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,40,70,935 हो गयी है और स्वस्थ दर 98.76 प्रतिशत है।
बता दे कि पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी से आठ मरीजों की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या 528874 तक पहुंच गई है। सक्रिय दर 0.06 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में भी छह सक्रिय मामले बढ़ने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 434 हो गई है। इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 1977712 तक पहुंच गयी है। इसी अवधि में मृतकों का आंकड़ा 26506 पर बरकरार है जबकि महाराष्ट्र में कोरोना के 154 संक्रमित मामले बढ़ने के बाद सक्रिय मामले बढ़कर 2759 हो गए हैं और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 7975667 हो गयी है और इस दौरान चार मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 148371 हो गया है।
कर्नाटक में कोविड-19 संक्रमण के 51 मामले बढ़कर 2950 हो गए हैं। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4023300 हो गयी और इसी अवधि में महामारी से एक मरीज की मृत्यु होने से, मृतकों की संख्या 40292 हो गयी है। हरियाणा में कोरोना महामारी के 14 मामलों में वृद्धि होने से राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 237 हो गयी है और इस महामारी से निजात पाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1044543 हो गया है और मृतकों की संख्या 10709 है।
दिवाली से पहले सलमान खान ने किया बड़ा धमाका, इस दिन रिलीज होगी ‘टाइगर 3..
देश-विदेश: सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता की मशहूर फ्रेंचाइजी टाइगर 1 और 2 रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज की तीसरी फिल्म टाइगर 3 का फैंस इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सलमान खान ने इस फिल्म को लेकर बड़ा धमाका किया है। दबंग खान ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है। लेकिन टाइगर 3 के लिए दर्शकों को अभी थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा। आपको बता दे कि सलमान खान ने कुछ समय पहले टाइगर 3 को लेकर घोषणा की थी। तब से फैंस इस फिल्म की रिलीज डेट जानना चाह रहे थे। अब सलमान खान ने दिवाली से पहले बड़ा धमाका करते हुए बताया है कि उनकी फिल्म अगले साल यानि 2023 में दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म में भी कटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी नजर आने वाली है। सलमान ने अपनी फिल्म की नई तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किया है।
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर भी टाइगर 3 का लुक साझा किया है। इसके साथ ही लिखा है कि टाइगर 3 दिवाली 2023 पर रिलीज होगी। टाइगर हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। दिवाली पर फिल्म की रिलीज होने का मतलब ये है कि अभी फैंस को इस फिल्म के लिए एक साल तक इंतजार करना होगा। बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा हैं और फिल्म का प्रोडक्शन आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। टाइगर 1 और 2 दोनों में सलमान और कैटरीना की जोड़ी साथ नजर आई है। एक बार फिर दोनों एकसाथ पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान भी कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान इस साल कई फिल्मों में कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं।
बिग ब्रेकिंग- मिर्जापुर 3′ पर नहीं लगेगी रोक..
सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर जताया आश्चर्य..
देश-विदेश: क्राइम वेब सीरीज की दुनिया में सबसे पॉपुलर रही सीरीज ‘मिर्जापुर’ जल्द ही अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। सीरीज के फैंस इस खबर से बहुत खुश हैं कि ‘मिर्जापुर’ टीवी स्क्रीन्स पर लौट रहा है। हालांकि, पिछले दिनों सीरीज पर कोर्ट के स्टे का खतरा मंडरा रहा था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा है कि वह बेहतर याचिका दायर करें।
न्यायालय ने इस पर भी अचंभा जताया है कि आखिर किसी वेब सीरीज के लिए ‘प्री-स्क्रीनिंग’ समिति कैसे हो सकती है। यह अनुमति योग्य नहीं है, इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस बात का आश्चर्य भी जताया कि सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज, सिनेमा या अन्य कार्यक्रमों के लिए कोई ‘प्री-स्क्रीनिंग’ समिति कैसे हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य जज उदय उमेश ललित और बेला एम त्रिवेदी ने मिर्जापुर में रहने वाले सुजीत कुमार सिंह की ओर से दायर की गई एक याचिका पर सुनवाई की थी। इस याचिका में सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज, सिनेमा या अन्य कंटेंट के लिए ‘प्री-स्क्रीनिंग’ समिति बनाए जाने का अनुरोध किया गया था।
कोर्ट ने कहा, ‘वेब सीरीज के लिए कोई प्री-स्क्रीनिंग समिति कैसे हो सकती है? यह एक विशेष कानून है, जब तक आप यह नहीं कहते कि ओटीटी भी इस कानून का एक हिस्सा है… आपको कहना होगा कि मौजूदा कानून ओटीटी पर भी लागू हो। इसके बाद कई सवाल उठेंगे, क्योंकि इनका प्रसारण दूसरे देशों से भी होता है।
आपको बता दे कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य जज उदय उमेश ललित और बेला एम त्रिवेदी ने मिर्जापुर में रहने वाले सुजीत कुमार सिंह की ओर से दायर की गई एक याचिका पर सुनवाई की थी। इस याचिका में सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज, सिनेमा या अन्य कंटेंट के लिए ‘प्री-स्क्रीनिंग’ समिति बनाए जाने का अनुरोध किया गया था।
कोर्ट ने कहा, ‘वेब सीरीज के लिए कोई प्री-स्क्रीनिंग समिति कैसे हो सकती है? यह एक विशेष कानून है, जब तक आप यह नहीं कहते कि ओटीटी भी इस कानून का एक हिस्सा है… आपको कहना होगा कि मौजूदा कानून ओटीटी पर भी लागू हो। इसके बाद कई सवाल उठेंगे, क्योंकि इनका प्रसारण दूसरे देशों से भी होता है।
जिला पंचायत चुनाव- अधिसूचित कार्यक्रम की समय सारणी जारी, 17 को करना होगा नामांकन..
उत्तराखंड: राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड ने जिला पंचायत के उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी है। जनपद रुद्रप्रयाग के जिला पंचायत के अध्यक्ष के रिक्त पद के लिए उप निर्वाचन कराए जाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचित कार्यक्रम की समय सारणी जारी की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन के लिए 17 अक्टूबर को पूर्वाह्नन 11 से 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा कराए जाएंगे। जबकि अपराहन साढ़े तीन बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। 18 अक्टूबर को पूर्वाहन 11 से 3 बजे तक नाम वापस लिए जाएंगे। 20 अक्टूबर को पूर्वाहन 10 बजे से अपराहन 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
मतदान समाप्ति के बाद मतगणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी, कार्मिकों एवं मतदाताओं को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के संबंध में जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के चलते जनपद रुद्रप्रयाग के जिला पंचायत में आदर्श आचरण संहिता मतगणना समाप्ति तक प्रभावी की गई है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आदर्श आचरण संहिता का हर हाल में पालन किया जाए।
जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर उप निर्वाचन कराए जाने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती को लेकर जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त अधिकारों के तहत सहायक निर्वाचन अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। उप निर्वाचन विकास भवन सभागार में संपंन होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी के दायित्वों का अपर जिला मजिस्ट्रेट दीपेंद्र सिंह नेगी निर्वहन करेंगे। इसके लिए उन्हें अधिकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि सहायक निर्वाचन अधिकारी विकास भवन में तैनात रहकर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने से मतगणना तक की समस्त कार्यवाही अपनी देखरेख में संपंन कराएंगे।
राष्ट्रपति मुर्मू आज असम में कई परियोजनाओं का करेंगी शुभारंभ..
देश-विदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी दो दिनी असम यात्रा के अंतिम दिन आज शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर में पूजा की। उन्होंने अपनी बेटी इतिश्री मुर्मू के साथ देवी मंदिर की परिक्रमा भी की। गुरुवार को उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।
राष्ट्रपति मुर्मू के आज कामाख्या मंदिर दौरे के वक्त असम के राज्यपाल जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी मौजूद थे। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने इस साल की शुरुआत में हुए राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान कामाख्या देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। कामाख्या मंदिर के पुजारी का कहना हैं कि राष्ट्रपति और उनकी बेटी ने आज मंदिर के गर्भगृह में पूजा की और परिक्रमा की।
आज इन परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगी..
1- राष्ट्रपति मुर्मू असम दौरे के अंतिम दिन आज कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगी। वे ‘आदर्श आंगनवाड़ी’ केंद्रों और ‘मिशन सौभाग्य’ योजना का डिजिटल तरीके से शुभारंभ करेंगी।
2- आदर्श आंगनवाड़ी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, जबकि मिशन सौभाग्य सर्वत्र घरेलू विद्युतीकरण के लक्ष्य पर आधारित है।
3- राष्ट्रपति आज सिलचर के मोइनारबॉन्ड में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के रेल-फेड पेट्रोलियम स्टोरेज डिपो का उद्घाटन करेंगी।
4- वे आज असम के चाय बागान क्षेत्रों में 100 आदर्श माध्यमिक विद्यालयों की आधारशिला भी रखेंगी।
5- गुवाहाटी के अघोरी में दो राजमार्ग परियोजनाओं और एक आधुनिक कार्गो-सह-कोचिंग टर्मिनल का भी उद्घाटन करेंगी।
6- राष्ट्रपति मुर्मू गुवाहाटी से लुमडिंग, शोखुवी (नगालैंड) और मंडीपाथर (मेघालय) तक एक ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगी।
21 अक्टूबर को पीएम मोदी केदारनाथ में पूजा अर्चना के बाद पुननिर्माण कार्यो का लेंगे जायजा..
उत्तराखंड: आगामी 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आएंगे। जहाँ वो भगवान केदारनाथ के दर्शनों के साथ ही विशेष पूजा अर्चना करेंगे। पीएम मोदी का बद्रीनाथ में भी पूजा अर्चना का कार्यक्रम है। चीन सीमा पर जवानों से मिलने के साथ ही वो केदारनाथ और बद्रीनाथ में पुननिर्माण कार्यो का भी जायजा लेंगे। पीएम मोदी का दीपावली से पहले उत्तराखंड दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीएम मोदी 21 अक्टूबर की शाम को विशेष विमान से जोलीग्रांट पहुंचेंगे। जहाँ से वो सेना के हेलीकॉप्टर से केदारनाथ को रवाना होंगे।पीएम मोदी सातवीं बार केदारनाथ के दौरे पर होंगे। इससे पहले भी वो दीपावली के मौके पर केदारनाथ दर्शनों को आ चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इन दिनों मुख्यमंत्री धामी गढ़वाल के दौरे पर हैं। जहाँ वो बद्रीनाथ व केदारनाथ में हुए पुननिर्माण कार्यो का जायजा ले रहे हैं।
