मुख्यमंत्री ने किया शरदोत्सव मेले का शुभारंभ, नैनीताल को दी 37.88 करोड़ की सौगात..
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चमोली में हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का शुभारंभ किया। यह मेला पांच दिन तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान चारधाम देवस्थानम बोर्ड भंग होने पर बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने शंख ध्वनि के साथ मुख्यमंत्री को बद्रीनाथ धाम की धर्म ध्वजा और अंगवस्त्र भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पोखरी मेले को राजकीय मेला घोषित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी का कहना हैं कि पहाड़ों में उद्योग स्थापित करने पर सरकार जोर दे रही है। कुटीर उद्योग लगाए जा रहे हैं। जब पहाड़ में उद्योग धंधे खुलेंगे तो रोजगार बढे़गा। पिछले 5 साल में डबल इंजन की सरकार ने 1 लाख करोड़ की योजनाओं को सवीकृति दी है। उन्होंने कहा कि मैंने 4 जुलाई को मुख्य सेवक की जिम्मेदारी को संभालने के बाद से एक-एक पल, एक-एक क्षण जनता को समर्पित किया है।
राज्य सरकार को केंद्र का पूरा सहयोग..
आशाओं, आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया है। होम स्टे को बढ़ावा दिया जा रहा है। जब राज्य 25 साल का होगा, तो हर गांव सड़क, बिजली, संचार से जुड़ जाएगा। इसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र का पूरा सहयोग मिल रहा है। हमने उत्तराखंड राज्य को हिंदुस्तान का आदर्श राज्य बनाने का संकल्प लिया है। आज दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यकुशलता के चलते भारत का मान सम्मान बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में फ्री दवाई देने की व्यवस्था की गई है। यदि कोई चिकित्सक बाहर की दवा मंगाता है तो उन्हें इसका कारण बताना होगा। सरकार ने 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थी को निशुल्क आवेदन करने की सुविधा दी गई है।
हर घर को पेयजल संयोजन से जोड़ा जाएगा..
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना हैं कि जल जीवन मिशन के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के हर घर को पेयजल संयोजन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में 100 रुपए और ग्रामीण क्षेत्र में रुपए पर जलापूर्ति होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधायक राम सिंह कैड़ा के साथ ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं गलनी स्थित त्रिवेणी संगम मैदान में पहुंचकर 37.88 करोड़ की लागत की 23 विकास कार्यों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
उन्नति शर्मा ने लेबनान में एशियाई चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक..
उत्तराखंड: देहरादून की जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा ने हाल ही में लेबनान के बेरूत में आयोजित एशियाई ओशिनिया कैडेट और जूनियर चैंपियनशिप में महिलाओं की 63 किग्रा वर्ग स्पर्धा में रजत पदक जीता है। उनका लक्ष्य अगले साल होने वाली एशियाई सीनियर चैम्पियनशिप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतना है। अगर उनका प्रदर्शन लगातार बना रहा तो वह देश के लिए ओलंपिक पदक भी जीत सकती हैं।
देहरादून की रहने वाली जूडो प्लेयर उन्नति शर्मा ऐसी ही होनहार बेटियों में से एक हैं। उन्नति शर्मा ने लेबनान में हुई एशियाई ओशिनिया कैडेट और जूनियर चैंपियनशिप में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत का उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उन्नति का परिवार देहरादून की डिफेंस कॉलोनी में रहता है। वह पहले भी जूडो में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। इस बार उन्होंने लेबनान में हुई जूडो चैंपियनशिप में एक बार फिर उम्दा प्रदर्शन करते हुए देश के लिए सिल्वर मेडल जीता।
उन्नति शर्मा के पिता विशेष कुमार शर्मा का कहना हैं 18 वर्षीय जूडोका दक्षिण कोरिया के चावोन शिन से हारने के बाद बेरूत स्पर्धा में स्वर्ण पदक से चूक गए। “उन्नति को अपने आखिरी गेम में चेहरे पर चोट लगी थी, लेकिन वह फाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी को टक्कर दिए बिना नहीं हारी। अगर चोट के लिए नहीं, तो वह स्वर्ण पदक जीत सकती थी। इससे पहले 2018 में, शर्मा ने लेबनान में एशियाई राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
दिल्ली में ऑमिक्रॉन का केस मिलने के बाद उत्तराखंड में अलर्ट..
कोरोना जांच के बिना नहीं मिलेगी एंट्री..
उत्तराखंड: दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन से संक्रमित मरीज की पुष्टि होने के बाद दून में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। दिल्ली, यूपी सहित पड़ोसी राज्यों से आने वाले लोगों की रैंडम कोरोना जांच की जा रही है। साथ ही, आम जनता को विशेष रूप से सतर्क रहने के लिए अपील की गई है। बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क की पाबंदी के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष निर्देश जारी किये हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित का कहना हैं कि सरकारी एवं निजी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने एवं बेड की संख्या बढ़ाने के लिए कह दिया गया है। ऑक्सीजन के प्लांटों की रिचेकिंग की जा रही है। दवाओं का स्टॉक रखने के साथ ही डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। निगरानी कमेटियों को सतर्क रहने को कहा है। बाहर से आने वालों की रैंडम सैंपलिंग एयरपोर्ट एवं बार्डरों पर कराई जा रही हैं। उधर, डीएम डा. आर राजेश कुमार ने एसडीएम, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी बिना मास्क वालों पर कार्रवाई के लिए कहा है और जांच एवं टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं।
आपको बता दे कि देशभर में ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने राज्य में पॉजिटिव पाए जाने वाले कोरोना मरीजों के सैंपलों की अनिवार्य जीनोम सीक्वेंसिंग कराने का निर्णय लिया है। कई राज्यों में ओमीक्रोन के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके निर्देश दिए गए हैं। दरअसल विदेशों के बाद अब देश के कई राज्यों में भी ओमीक्रोन के मरीज तेजी से सामने आ रहे हैं। इससे राज्य के स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।
अभी तक विदेश से आने वाले पॉजिटिव मरीजों के सैंपलों की ही अनिवार्य जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही थी। लेकिन कई प्रदेशों में मामले सामने आने के बाद अब राज्य में मिलने वाले सभी पॉजिटिव मरीजों को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है। हालांकि राज्य में अभी तक किसी भी मरीज में ओमोक्रोन की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन ऐहतियात के तहत जांच के सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। सचिव स्वास्थ्य डॉ पंकज पांडेय का कहना हैं कि वायरस के नए स्वरूप की पहचान के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
आखिर क्यों देहरादून में ‘भूख हड़ताल’ पर बैठा है ये डॉगी?
उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में सोमवार को एक डॉगी आर्कषण का केंद्र बन गया। उसके बारे में सुनकर लोग उसे देखने गांधी पार्क पहुंचने लगे। आपको बता दे कि यहां पिछले 10 दिन से कुछ युवा धरने पर बैठे हुए हैं। उनके साथ ही यह डॉगी भी धरने पर बैठा है।
इस डॉगी का नाम गब्बर है। जानकारी के अनुसार चार साल पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तराखंड परिवहन निगम में निकाली गई भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। लेकिन जॉइनिंग न होने पर पिछले उक्त युवा पिछले एक महीने से धरने व अनशन कर रहे है।
सोमवार को धरना कर रहे एक युवाओं के साथ एक डॉगी भी साथ अनशन पर बैठ गया। बताया जा रहा हैं कि गब्बर सोमवार को सुबह आठ बजे से बिन कुछ खाए-पिए उनके साथ गांधी पार्क के बाहर अनशन पर बैठा रहा।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित सहायक लेखाकार परीक्षा रद्द करने, शिक्षक भर्ती में शामिल करने और साल भर नौकरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर पीआरडी जवानों का भी सोमवार को गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी विनोद गैरोलाका कहना हैं कि पिछले 10 दिनों से वह और अन्य युवा गांधी पार्क में धरने पर बैठे हैं और रोजाना यह डॉगी इनके पास आता है।
कांग्रेस सरकार में हुआ प्रदेश का सर्वांगीण विकास-हरीश रावत..
उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना हैं कि कांग्रेस शासन काल में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ। धर्मपुर विधानसभा में भंडारीबाग रेलवे ओवर ब्रिज की स्वीकृति कांग्रेस शासनकाल में हुई। यह बात उन्होंने पथरी बाग स्थित एक होटल सभागार में आयोजित कांग्रेस के बूथ स्तरीय कार्यक्रम मेरा बूथ मेरा गौरव के दौरान कही। कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मलिन बस्ती को मालिकाना हक देने का कानून उनके शासनकाल में ही तैयार हुआ।
महिला सशक्तीकरण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया, जिससे उनकी आर्थिकी मजबूत हुई। उनका कहना हैं कि कांग्रेस सत्ता में आने पर 100 यूनिट बिजली मुफ्त देगी। महिलाओं के बैंक खाते में हर गैस सिलिंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देंगे। कार्यक्रम के संयोजक राज्य आंदोलनकारी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूरण सिंह रावत ने कहा कि बूथ कमेटी पार्टी की रीड होती है।
धर्मपुर विधानसभा में पार्टी का मजबूत संगठन खड़ा हो गया है, जो चुनाव जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम को कांग्रेस गढ़वाल मंडल की प्रवक्ता गरिमा दसोनी, महावीर रावत, राजीव जैन, विनोद चौहान, मदन लाल, नानक चंद, दर्शन लाल, कमलेश रमन, चतर सिंह रावत, नितिन रावत ने संबोधित किया, जबकि संचालन रेखा नेगी और राव नसीम ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश जोशी, सुरेंद्र सूरी, एसबी थापा, सुरेंद्र मैठाणी, आदि मौजूद रहे।
भारत ने न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया,टेस्ट में हासिल की सबसे बड़ी जीत..
देश-विदेश: भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई में खेले गए टेस्ट में 372 रन से हरा दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत रही। इस मैच में एक अजब संयोग निकलकर सामने आया है। इस टेस्ट से पहले रन के अंतर से भारत को सबसे बड़ी जीत दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर मिली थी।
3 दिसंबर से हुई टेस्ट मैच की शुरुआत
तब 2015 में दक्षिण अफ्रीका को 337 रन से हराया था। संयोग की बात यह है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत भी 3 दिसंबर से हुई थी। भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेला गया दूसरा टेस्ट भी इसी तारीख से खेला गया। अंतर बस यह रहा कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पांच दिन में हराया था। वहीं न्यूजीलैंड टीम चार दिन में टेस्ट हार गई।
एक और संयोग भी आया सामने..
आपको बता दे कि एक और संयोग भी सामने आया है। न्यूजीलैंड को टेस्ट में सबसे बड़ी हार भारत के खिलाफ मिली है। हालांकि, इससे पहले कीवी टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी हार मिली थी। यानी भारत के नाम दो सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली है और न्यूजीलैंड टीम को टेस्ट में सबसे बड़ी हार भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली।
दक्षिण अफ्रीका से जुड़ा रहा है तार..
दक्षिण अफ्रीका ने 2007 में जोहानिसबर्ग में खेले गए टेस्ट में न्यूजीलैंड को 358 रन से हराया था। दोनों ही टीमों का संयोगवश जीत और हार में दक्षिण अफ्रीका से रिकॉर्ड जुड़ा है। भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई टेस्ट में हराकर सीरीज भी 1-0 से जीत ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर बतौर कप्तान कोहली की ये लगातार चौथी जीत रही। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पिछले आठ में से सात टेस्ट जीते हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 62 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद दूसरी पारी भारत ने सात विकेट पर 276 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी। 540 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम चौथे दिन 167 रन पर सिमट गई।
नगालैंड में शहीद हुआ उत्तराखंड का जवान..
उत्तराखंड: नगालैंड के मोन जिले में शनिवार को सैन्य बलों की फायरिंग में 13 लोगों की मौत के बाद रविवार को भी तनाव चरम पर रहा। जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद हुई हिंसा में टिहरी जिले के नौली गांव (हिंसरियाखाल पट्टी) निवासी सेना के पैराटू्रपर गौतम लाल (24) शहीद हो गए। शहीद का पार्थिव शरीर सोमवार को जौलीग्रांट देहरादून लाया जाएगा।
वहीं गौतम के शहीद होने की खबर से क्षेत्र में शोक है। रमेश लाल और रूपा देवी के सबसे छोटे पुुत्र गौतम वर्ष 2018 में पैराशूट रेजीमेंट की 21वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। इन दिनों वह नगालैंड ड्यूटी में थे। राजकीय इंटर कॉलेज हिंसरियाखाल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद वह सेना में भर्ती हो गए थे।
वह अक्तूबर मेें एक माह की छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। गौतम लगभग हर दो दिन के अंतराल में घर में फोन करके माता-पिता व परिजनों का हाल जानते थे। शुक्रवार को भी उनका फोन आया था। उन्होंने जनवरी में घर आने की बात की थी।
क्या थी घटना
आपको बता दे कि नागालैंड में सुरक्षा बलों की गोलीबारी की दो घटनाओं में 13 कोयला खदान कर्मियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस का कहना हैं कि फायरिंग की पहली घटना शनिवार शाम को गलत पहचान के चलते हुई, जिसमें जवानों ने कार्यकर्ताओं को युंग ओंग गुट का उग्रवादी समझकर गोलियां चला दी। इस घटना में छह मजदूरों की मौत हो गई। ये सभी मजदूर जब घर नहीं लौटे तो स्थानीय युवक व ग्रामीण इनकी तलाश में निकले और सेना के वाहनों को घेर लिया। इसके बाद हुई हिंसा में एक जवान शहीद हो गया और सेना के वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। भीड़ से बचने के लिए सैनिकों ने फिर से फायरिंग की, जिसमें 7 और स्थानीय लोगों की मौत हो गई। घायलों में दो की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए गुवाहाटी भेजा गया है।
असम राइफल्स के कैंप को तहस-नहस किया..
घटना को लेकर रविवार को भी स्थानीय स्तर पर तनाव बना रहा और गुस्साई भीड़ ने कोनयाक यूनियन और असम राइफल के कैंप को तहस-नहस कर दिया। अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने मोन जिले में मोबाइल, इंटरनेट, डाटा सेवा, बल्क एसएमएस पर रोक लगा दी है। पुलिस सेना द्वारा किए गए गलत पहचान के दावे की जांच कर रही है। सेना ने भी घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित कर दी है और घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री धामी की जनता से वर्चुअल माध्यम से जुड़ने के लिए की गई है ये व्यवस्था..
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री ई-यात्रा के अंतर्गत मोबाइल वैन के जरिये वर्चुअल माध्यम से जनता से जुड़ने के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उनका कहना हैं कि इससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं की जानकारी के साथ ही जनता से आपसी संवाद की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
शुक्रवार को आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था से जनता की बात सामने आ सकेगी तथा आम जनता तक हम अपनी बात भी पहुंचा सकेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि इसके प्रभावी संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित कर मुख्यमंत्री कार्यालय से इसे जोड़ा जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में भी जरूरी व्यवस्था बनाई जाए।
मुख्यमंत्री का कहना हैं कि हमारा प्रयास आम जनता की समस्याओं के समाधान के साथ ही राज्यहित में जनता के सुझाव प्राप्त करना भी है। इस दिशा में बोधिसत्व विचार श्रृंखला शुरू की गई है। इसमें राज्य के विकास में विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों, समाजसेवियों एवं लोक संस्कृति से जुड़े बु़द्धजीवियों के सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। इससे राज्य को देश के अग्रणी राज्यों की पहचान दिलाने तथा राज्य के समग्र विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी बल मिलेगा।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर की प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में विधायक राजेश शुक्ला एवं सौरभ बहुगुणा को नामित किया है। इस संबंध में विधानसभा द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि दोनों नामित सदस्य प्रबंध कार्यकारिणी में संबंधित नियम की अपेक्षा के अनुसार निर्धारित अवधि के लिए विधिवत निर्वाचित समझे जाएंगे।
विस अध्यक्ष ने लिया सत्र की तैयारियों का जायजा..
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में नौ दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों और व्यवस्था का जायजा लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन के भीतर बैठने की व्यवस्था से लेकर साउंड व स्वच्छता व्यवस्था के बारे में विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल से जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, दलीय नेताओं और कार्यमंत्रणा समिति की बैठकों की तारीख निर्धारित करने के संबंध में भी चर्चा। अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभा संचालन से संबंधित सभी आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण की जाएं। बैठक में प्रमुख सचिव विधायी प्रेम सिंह खीमाल भी उपस्थित थे।
नए साल के छुट्टी कैलेण्डर से ‘इगास’ हुआ गायब..
उत्तराखंड: साल समाप्त होने को महज 28 दिन रह गए है और इसी के साथ आगमी साल 2022 का कैलेंडर जारी हो गया है। वही बीते माह नवंबर में ईगास पर्व की घोषणा की गई थी लेकिन जारी हुए 2022 के कैलेंडर में छुट्टियों की सूची में से इगास पर्व शामिल ही नहीं है। बता दे कि नवंबर में सीएम धामी की घोषणा के बाद इगास पर्व को सर्वजनिक अवकाश के रूप घोषित किया गया था जिसके बाद 25 नवंबर को उत्तराखंडवासियों ने इगास पर्व को धूम धाम से मनाया था।
लेकिन अब बात यह है की इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के बावजूद भी आगामी साल 2022 के कैलेंडर में इसे जगह नहीं मिली। वही जब बीजेपी से इसका जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा की सार्वजनिक घोषणा हुई है तो अवकाश होगा या शायद कैलेंडर में मिस प्रिंट हुआ होगा।
आपको बता दे कि सीएम धामी ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया था। क्यूंकि 2022 विधानसभा चुनाव नजदीक है और भाजपा पार्टी पूरी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। लेकिन नए कैलेंडर के गायब होने का साफ मतलब है कि यह छुट्टी सिर्फ चुनाव थी। उत्तराखंड में पहली बार इगास पर्व को सार्वजिक अवकाश के तौर मनाया गया था।
हरेला की छुट्टी शामिल, इगास की गायब..
इस पर्व में सीएम धामी से लेकर कई मंत्रियों ने प्रतिभाग किया था जिसका उदेश्य था की उत्तराखंड की परंपरा और लोक संस्कृति को बढ़ावा मिले। साथ इसे हर साल घरों में मानाने के लिए सर्वजनिक अवकाश में शामिल किए जाने के लिए कहा गया था। लेकिन अब जारी हुए कैलेंडर में हरेला की छुट्टी शामिल है लेकिन एगास की छुट्टी गायब है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को पड़ रही है लेकिन सूची में इगास पर्व का कुछ पता नहीं। वही उत्तराखंड में चुनावी रेलगाड़ी में भाजपा के साथ आप पार्टी भी अपने घोषणाओं के रंग बिखेर रही है। लेकिन अब मैदान में कौन खरा उतरेगा और किसकी घोषणाएँ रंग लाएगी यह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा।
राज्य कर्मचारियों के लिए 26 अवकाश..
फिलहाल ईगास पर्व पर सर्वजनिक अवकाश कर क्या भाजपा वोट के लिए लुभावने तरीके अपना रही है। वही इस साल कैलेंडर में राज्य कर्मचारियों के लिए 26 अवकाश घोषित किए गए है जिनमे से 6 रविवार और तीन शनिवार पड़ रहे है। हालाकिं विधानसभा व सचिवालय में पांच दिवसीय सप्ताहिक कार्य होने के कारण से केवल 22 दिन के अवकाश अनुमन्य होगा।
त्रिवेंद्र सिंह रावत का आश्वासन नहीं आया किसी काम, तीन साल के बाद भी नहीं मिली पक्की सड़क
उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बीते वर्ष 2018 में एक बस दुर्घटना के बाद से ग्रामीणों के बेहतर और बुनियादी सड़क नहीं मिल पाई है। इस सड़क दुर्घटना में 48 लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों को त्रिवेंद्र सरकार ने पीड़ितों को आश्वासन दिया गया था, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी क्षेत्र में अभी तक पक्की सड़क नहीं बन पाई। टंडोली के ग्राम प्रधान दीपक कंधारी का कहना हैं कि दुर्घटना के दौरान बस में 58 लोग सवार थे।
इनमें धूमकोट के पास बस के खाई में गिरने से 48 की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वाहन नैनीताल जा रहा था। यह राज्य की सबसे भयानक सड़क दुर्घटना त्रासदियों में से एक थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक संतप्त परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की और लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में सड़क के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाया जाएगा।
12 वर्षों से जर्जर है मार्ग
तीन साल बाद, हमें अभी तक मोर्चे पर कोई विकास नहीं दिख रहा है। पौड़ी निवासियों का कहना है कि उनके गांवों को धूमकोट जैसे बड़े शहरों से जोड़ने वाली 25 किलोमीटर लंबी धूमकोट-पिपली-भान सड़क राज्य की सार्वजनिक परिवहन बसों द्वारा उपयोग किए जाने वाले मार्ग पिछले 12 वर्षों से जर्जर है।
पौरी के चैनपुर गांव के निवासी ने कहा हमने अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ इस मुद्दे को उठाया है लेकिन हमारी सारी चिंताएं बहरे वर्षों में आ गई हैं। ग्रामीणों का दावा है कि खराब सड़क संपर्क के कारण उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। गड्ढा मुक्त सड़कों पर राज्य सरकार के दावे के विपरीत, हमारे पास एक भी उचित पक्की सड़क नहीं है। खराब कनेक्टिविटी के कारण, यहां के अस्पतालों और स्कूलों में कई पद खाली रहते हैं।