देहरादून में अगले दो दिन तक बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट..
उत्तराखंड: प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए बारिश की संभावना जताते हुए अधिकांश जिलों में 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई है। इसके साथ ही ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों में कही-कही ग्रहण के साथ बिजली और अलावृष्टि होने की संभावना है। बारिश होने की वजह से तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होगी। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही राजधानी देहरादून में अगले दो दिन तक बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार सात जून से लेकर नौ जून तक राज्य में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग में इन दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवा चलने की बात कही है।
आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट..
उत्तराखंड: प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जहां एक ओर पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। बीते दो दिनों से तापमान में कमी आने से गर्मी में थोड़ी राहत मिली है। आज भी प्रदेशभर में मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही आज प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि हो सकती है।
मौसम विभाग ने आज हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और ऊधम सिंह नगर जिले में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आ सकता है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी ओलावृष्टि होने के साथ ही आंधी के आशंका है। बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहा। जहां एक ओर बद्रीनाथ और यमुनोत्री धाम में बारिश हुई तो वहीं दूसरी ओर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नीती घाटी के साथ ही अन्य ऊंची चोटियों पर शुक्रवार शाम बर्फबारी हुई। जिससे तापमान में कमी आ गई है।
उत्तराखंड में गर्मी ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने दी चेतावनी..
उत्तराखंड: गर्मी अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह में अपने तेवर दिखाने लगी है। दून में गर्मी ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साल 2018 में 26 अप्रैल के दिन अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रिकॉड किया गया था। शुक्रवार के दिन तापमान चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 38 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्म हवाएं भी परेशान करने लगी हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना हैं कि अप्रैल के आखिरी दिनों में तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। शुक्रवार के दिन तेज धूप के होने के साथ ही गर्म हवाएं भी चलीं। हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री कमी के 19.1 डिग्री रहने से राहत मिली। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 अप्रैल को दून में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने के आसार हैं। इसके साथ केंद्र की ओर से शनिवार को बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है।
पर्वतीय इलाकों में आज बारिश की चेतावनी..
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट..
उत्तराखंड: पहाड़ी जिलों में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने पांच जिलों के कुछ इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों का मौसम बदलने से गर्मी से राहत रहेगी। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को दे राजधानी देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
देहरादून में टूटा नौ साल का रिकॉर्ड..
तापमान पर नजर डालें तो रविवार को दून के तापमान ने अपना नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने से रात के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ने के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बता दें इससे पहले 2015 में इसी दिन अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार..
उत्तराखंड: प्रदेश में मौसम का मिजाज मंगलवार को भी बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना हैं कि मंगलवार को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। जबकि इन जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। जबकि राजधानी देहरादून में 27 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बता दें फरवरी माह के आखिरी सप्ताह में भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।
उत्तराखंड के इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी..
उत्तराखंड: प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने के आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। जिस से मैदानी इलाकों में ठंड में एक बार फिर से इजाफा हो सकता है। प्रदेश में 18 फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होनी की आशंका है। हालांकि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिस से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जबकि सुबह और शाम के तापमान में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 16 और 17 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 18 और 19 फरवरी को 2500-3000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 18 फरवरी को प्रदेश के पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली चमकने के भी आसार हैं।
बदलने वाला है मौसम का हाल, जानें अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम..
उत्तराखंड: प्रदेश में बीते कुछ दिनों से चटख धूप खिली हुई है। तेज धूप के कारण अब तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। कुछ इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड की विदाई हो रही है। प्रदेश में सात साल में पहली बार फरवरी के महीने में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। चटख धूप से दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान चढ़ने लगा है। रविवार को देहरादून का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। साल 2020 के बाद से प्रदेश में पहली बार 15 फरवरी से पहले ही तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। । मौसम वैज्ञानिकों का कहना है बदलते मौसम चक्र और जलवायु परिवर्तन के कारण इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि ठंड की जल्द ही विदाई हो सकती है।
मंगलवार से बदलेगा मौसम का मिजाज..
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मंगलवार को मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही कहीं-कहीं पर चोटियों पर हल्के हिमपात की संभावना भी है। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।
दिन में बढ़ रहा तापमान..
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना हैं कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ गई है। जिस कारण सतही स्तर पर हवा का रुख बदलने लगा है। मैदानी इलाकों में कोहरा छटने से दिन में पहाड़ से लेकर मैदान तक अच्छी धूप खिल रही है। बिक्रम सिंह का कहना है कि दिन में तापमान बढ़ने के साथ रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।
प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल..
उत्तराखंड: प्रदेश में ठंड का सितम जारी है। गुरुवार को मैदानी इलाकों में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। लेकिन सुबह और शाम के समय कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। जिस वजह से लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। जनवरी में अब तक ऊंचाई वाले इलाकों में एक-दो दिन छोड़कर विंटर बारिश नहीं हुई है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। कोहरे की वजह से मैदानी इलाकों में पहाड़ों के मुकाबले अधिक ठंड पड़ रही है। हालांकि मौसम विभाग ने 28 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव की आशंका जताई है।
28 जनवरी के बाद बारिश के आसार..
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना हैं कि 25 जनवरी के बाद कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिसके बाद 28 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होने से बारिश की संभावना है। बारिश होने के बाद ही सूखी और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी। वहीं 25 जनवरी के लिए मौसम विभाग ने उधमसिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
बुधवार को ऐसा था मौसम का हाल..
बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 11.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज..
उत्तराखंड: प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ी जनपदों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में न जाने की अपील की है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मैदानी इलाकों में तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी 11 से 14 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में किया अवकाश घोषित..
मौसम वैज्ञानिकों के जारी किए पूर्वानुमान के बाद सोमवार को उधम सिंह नगर और चंपावत जनपद के जिलाधिकारियों ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों समेत सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। वही बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। दिनभर हल्की बारिश और बर्फबारी के बीच भी केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई थी। रविवार को सुबह से ही केदारनाथ में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। इस दौरान चोराबाड़ी, वासुकीताल और दुग्ध गंगा की ऊपरी पहाड़ियों पर हिमपात भी हुआ। जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सीईओ योगेंद्र सिंह ने कहा कि ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात से केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने इन जनपदों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट..
उत्तराखंड: मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में न जाने की अपील की है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम के अनुसार देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जनपद के लिए भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा इन जनपदों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं।
जबकि मौसम वैज्ञानिकों ने हरिद्वार, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जनपद के लिए येलो अलर्ट जारी कर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है।प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी देहरादून में रात से लगातार हो रही बारिश के कारण टपकेश्वर मंदिर का एक पुश्ता ढह गया। टपकेश्वर मंदिर में पहले पेड़ गिरने के कारण मंदिर का प्रवेश द्वार अवरूद्ध हो गया था। जिसके बाद बीती रात मंदिर का एक और हिस्सा ढहने से मलबा एकत्र हो गया है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।