उत्तराखंड

उत्तराखंड में गर्मी ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने दी चेतावनी..

उत्तराखंड में गर्मी ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने दी चेतावनी..

 

 

उत्तराखंड: गर्मी अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह में अपने तेवर दिखाने लगी है। दून में गर्मी ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साल 2018 में 26 अप्रैल के दिन अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रिकॉड किया गया था। शुक्रवार के दिन तापमान चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 38 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्म हवाएं भी परेशान करने लगी हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना हैं कि अप्रैल के आखिरी दिनों में तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। शुक्रवार के दिन तेज धूप के होने के साथ ही गर्म हवाएं भी चलीं। हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री कमी के 19.1 डिग्री रहने से राहत मिली। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 अप्रैल को दून में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने के आसार हैं। इसके साथ केंद्र की ओर से शनिवार को बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है।

पर्वतीय इलाकों में आज बारिश की चेतावनी..

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *