राष्ट्रीय

जाकिर खान के स्टैड-अप कॉमेडी शो ‘तथास्तु’ का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

जाकिर खान के स्टैड-अप कॉमेडी शो ‘तथास्तु’ का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज..

 

 

 

 

 

देश-विदेश: आज कल के जमाने में लोगों को हंसाना बहुत ही मुश्किल काम होता जा रहा है। सभी अपनी जिंदगी में इतने मग्न और गुम रहते हैं कि हंसना कहीं भूल से गए हैं। लेकिन हमारे पास कुछ स्टैंड-अप कॉमेडियन्स ऐसे हैं, जो अपने अंदाज से रोते हुए को भी हंसा दें। इन्हीं में से एक स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान हैं। जाकिर खान कॉमेडी की दुनिया का एक ऐसा नाम, जिसे कोई भी पहचानने से इंकार नहीं कर सकता।

वह अपनी वीडियोज के चलते हर तरफ चर्चाओं में रहते हैं और उनकी कॉमेडी के लोग दीवाने हैं। वही जाकिर खान अपनी कॉमेडी की एक नई पेशकश ‘तथास्तु’ लेकर अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रहे हैं, जिसका मजेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है।

अमेजन प्राइम वीडियो ने आज जाकिर खान के स्पेशल स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘तथास्तु’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसके साथ ही शो के ऑन-एयर होने की तारीख का भी खुलासा हो गया है। सामने आए वीडियो में लोगों से घिरे स्टेज पर खड़े होकर जाकिर खान अपनी रियल लाइफ कॉमेडी से सबको गुदगुदाते नजर आ रहे हैं।

इस शो में जाकिर खान लोगों को अपने हल्के-फुल्के जोक्स से एक ज्वाइंट फैमिली में बड़े होना कैसा लगता है वही समझाते और बताते नजर आने वाले हैं। स्टेज पर काला कुर्ता पहने जाकिर खान अपने पापा, दोस्तों से जुड़े जोक्स सुना लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला रहे हैं। जाकिर खान का यह कॉमेडी स्पेशल शो अमेजन प्राइम वीडियो पर 1 दिसंबर से स्ट्रीम किया जा सकेगा।

तथास्तु के बारे में बात करते हुए जाकिर खान ने कहा, ‘तथास्तु विशेष रूप से मेरे दिल के बहुत करीब है। यह शो आंशिक रूप से मेरे दादाजी (खान-साहब) को समर्पित है क्योंकि मैं इस शो से उनसे सीखे गए जीवन के सबक के माध्यम से दर्शकों को बड़े होने, एक जिम्मेदार इंसान बनने की यात्रा पर ले जाने वाला हूं। मुझे यकीन है कि यह शो दर्शकों को उनकी जिंदगी से जुड़ा हुआ और रिफ्रेशिंग लगेगा! मैं इस के लिए उनकी प्रतिक्रिया देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

 

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *