Home उत्तराखंड राइंका कोट बांगर में तहसील दिवस का आयोजन..

राइंका कोट बांगर में तहसील दिवस का आयोजन..

राइंका कोट बांगर में तहसील दिवस का आयोजन..

राइंका कोट बांगर में तहसील दिवस का आयोजन..

50 शिकायतों में 11 का मौके पर किया गया निस्तारण..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम की अध्यक्षता में राइंका कोट बांगर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता ने कुल 50 शिकायतें दर्ज की, जिनमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण को लेकर संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

तहसील दिवस में कोट बांगर के ग्रामीणों ने न्याय पंचायत स्तर पर आधार कार्ड बनाए जाने के लिए जन शिविर संचालित करने की मांग की। गैंठाणा-भेंतुला-सिरवाड़ी के ग्रामीणों ने मोटर मार्ग निर्माण के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत दर्ज की। क्षेत्र पंचायत सदस्य पुनीता देवी ने खंडाला नामी तोक में विद्युत विभाग के पोलों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। गेंठाणा प्रधान सरबीर सिंह मेंगवाल ने गेंठाणा के नए तोकों पर विद्युतीकरण करने, सन बांगर निवासी कर्ण सिंह ने मथ्या कोड़ा गदेरा में पुलिया निर्माण तथा मंगला रावत ने नंदा गौरा योजना से लाभान्वित करने, सामाजिक कार्यकर्ता चिरंजीव प्रसाद सेमवाल ने बधाणीताल, क्षीरसागर, गेंठाणा, तडाग ताल, भीम चूल्हा, धारकुड़ी पूर्वी बांगर आदि स्थलों को पर्यटन से जोड़ने और लस्तर नहर पर क्षतिग्रस्त डाट पुलियों के निर्माण को लेकर प्रार्थना-पत्र दिया।

क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश शाह ने बधाणी बांगर के ऊपर बरसात के समय पहाड़ी दरकने के कारण पत्थर गिरने का भय बने रहने, जखवाड़ी मल्ली की प्रधान शशि देवी ने आंगनवाड़ी केंद्र स्वीकृत किए जाने तथा जखवाड़ी तल्ली की रेखा देवी ने बच्चे की पढ़ाई को लेकर आर्थिक सहायता दिए जाने को लेकर प्रार्थना-पत्र दिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस के अवसर पर जो भी शिकायतें एवं समस्याएं जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज कराई गई हैं, उन समस्याओं का समय से शीघ्रता से शीघ्र समाधान करें। किसी भी आवेदन पत्र में अनावश्यक विलंब न किया जाए।

तहसील दिवस में भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डाॅ निशा फत्र्याल, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी जखोली सूर्य प्रकाश शाह, तहसीलदार जखोली राम किशोर ध्यानी, अपर जिला सहायक कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट, वीडीओ उत्तम राणा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Share Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here