उत्तराखंड

मौसम ने ली करवट, भारी बर्फबारी से ठंड में इजाफा, सफेद चादर से ढकी पहाड़ियां..

मौसम ने ली करवट, भारी बर्फबारी से ठंड में इजाफा, सफेद चादर से ढकी पहाड़ियां..

उत्तराखंड: मौसम ने करवट ली तो ठंड बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड की पहाड़ियां सफेद चादर से ढक गई। कुमाऊं और गढ़वाल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट और देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी में येलो अलर्ट किया है।

वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। कुमाऊं में नैनीताल , भीमताल सहित कई इलाकों ने बर्फबारी हो रही है। इधर चमोली जिले के 50 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए है। मसूरी में जमकर बर्फबारी हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक मौसम के बदले मिजाज के चलते राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ भारी बर्फबारी की आशंका है।

कुमाऊं के धानाचुली भीमताल में पहाड़ियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट किया है। अगले 48 घंटे भारी से भारी बारिश का अलर्ट है।

नैनीताल में भारी बर्फबारी के बाद सफेद चादर से ढकी पहाड़ियां। उधर, चमोली जनपद में तड़के से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है, जिससे ठंड में इजाफा हो गया है।

बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, गोरसों बुग्याल, औली, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी के अलावा नीती और माणा घाटी के गांवों में जमकर बर्फबारी हो रही है। साथ ही जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के 50 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं।

पाणा, ईराणी, लोहाजंग, सुतोल, कनोल, रामणी, सुरांईथोटा, भल्लगांव, तोलमा आदि गांवों में सुबह से ही बर्फबारी हो रही है, गांवों के पैदल रास्ते और खेत खलियान भी बर्फ से ढक गए हैं, बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है, इससे विधानसभा चुनाव प्रचार भी धीमा पड़ गया है, बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

मसूरी शहर में सुबह ही बर्फबारी हो रही है। पर्यटक स्थल बुरांशखंडा में जमकर बर्फ गिर रही है। जिसके चलते यहां खड़े वाहन भी बर्फ से ढक गए हैं।

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मैदान से लेकर बाहर तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जबरदस्त ठंडक पड़ने के भी आसार हैं।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *