उत्तराखंड

इमरजेंसी में भी समय पर मिलेगा इलाज, एम्स की हेली एंबुलेंस का टोल फ्री नंबर जारी..

इमरजेंसी में भी समय पर मिलेगा इलाज, एम्स की हेली एंबुलेंस का टोल फ्री नंबर जारी..

 

 

उत्तराखंड: हेली एंबुलेंस सेवा के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) प्रशासन ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। इसके साथ ही अब हेली एंबुलेंस सेवा की जानकारी वाट्सएप पर भी प्राप्त कर सकते हैं। एम्स ऋषिकेश में केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संयुक्त हेली एंबुलेंस सेवा संचालित की जा रही है। अब हेली सेवा का लाभ लेना और भी आसान हो गया है। एम्स) प्रशासन ने हेली एंबुलेंस सेवा के लिए टोल फ्री नंबर (18001804278) जारी किया है। इस नंबर पर संपर्क कर हेली सेवा की जानकारी ले सकते हैं। हेली एयर एंबुलेंस मेडिकल सेवा के नोडल अधिकारी डाॅ. मधुर उनियाल ने जानकारी दी हैं कि प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य कारणों के चलते आपात स्थिति में फंसे लोगों की मेडिकल रिपोर्ट को देखने या फिर अन्य जानकारियां प्राप्त करने के लिए अब वाट्सएप नंबर 9084670331 भी जारी किया गया है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *