उत्तराखंड

स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दिए थे जल्द रिपोर्ट आने के संकेत..

स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दिए थे जल्द रिपोर्ट आने के संकेत..

उत्तराखंड: विधानसभा में बैक डोर भर्ती की जांच रिपोर्ट बुधवार यानी आज आ सकती है। बता दे कि विशेषज्ञ समिति ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण ने भी जल्द रिपोर्ट आने के संकेत दिए थे। विधानसभा में 2016-17 और 2021-22 के दौरान तदर्थ नियुक्तियों को लेकर सवाल उठे थे। इसमें कहा गया कि ये सारी नियुक्तियां पिछले दरवाजे से सिफारिशों पर की गईं। सवाल उठने पर सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष से सभी विवादित नियुक्तियां की जांच का अनुरोध किया था। विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व आईएएस अधिकारी डीके कोटिया की अध्यक्षता में एक विशेष जांच समिति का गठन कर दिया था।

आपको बता दे कि समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली है और किसी भी समय वह विधानसभा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। संभावना है कि आज बुधवार को समिति स्पीकर को जांच रिपोर्ट सौंप दे। विधानसभा अध्यक्ष ने भी जल्द रिपोर्ट सौंपने के संकेत दिए थे। सूत्रों का यह भी कहना है कि नियुक्यिों के संबंध में समिति की केवल एक ही जांच रिपोर्ट है। समिति ने राज्य गठन के बाद विधानसभा में अब तक हुई सभी नियुक्तियों की प्रक्रिया के संबंध में जांच की है, जिसकी रिपोर्ट तैयार हो गई है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *