धर्म - संस्कृति

उत्तराखंड : महाकुंभ व पूर्णागिरि मेले को लेकर मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति को दी विशेष सौगात, पढ़िए पूरी खबर

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश की मातृशक्ति को एक सौगात दी है। कुंभ के मुख्य पर्वों पर प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों मेें मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसी तरह कुमायूं के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले में जाने वाली महिलाओं को भी मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा।

इन दिनों उत्तराखंड के हरिद्वार में महाकुंभ की धूम है। बड़ी तादाद में देश-विदेश के श्रद्धालू पुण्य लाभ के लिए महाकुंभ में पहुंच रहे हैं। संतों के अखाड़ों का वैभव कुंभ की रौनक बढ़ा रहे हैं। सरकार के बेहतर प्रबंधन में संचालित हो रहे इस भव्य आयोजन में गंगा मैया के जयकारों व मंत्रोच्चार से धर्मनगरी गुंजायमान हो रही है।

कुंभ में विभिन्न स्नान पर्वों का विशेष महत्व होता है। इन पर्वों पर बड़ी तादाद में श्रद्धालू स्नान के लिए पहुंचते हैं। प्रदेश सरकार ने महाकुंभ के स्नान पर्वों पर हरिद्वार की यात्रा करने वाली प्रदेश की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी है।

प्रदेश सरकार ने चंपावत जिले के पूर्णागिरि धाम में लगने वाले मेले के लिए भी प्रदेश की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दे दी है। पूर्णागिरि एक प्रसिद्ध सिद्धपीठ है। यहां प्रतिवर्ष तीन माह तक मेले का आयोजन होता है, किन्तु इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए केवल अप्रैल माह में ही मेले का आयोजन होगा।

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *