उत्तराखंड

दून से दिल्ली रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब बुधवार को भी होगी संचालित..

दून से दिल्ली रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब बुधवार को भी होगी संचालित..

 

 

उत्तराखंड: देहरादून से दिल्ली रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब बुधवार को भी संचालित होगी। राज्यसभा सांसद डाॅ. कल्पना सैनी का कहना हैं कि व्यापारियों की मांग थी कि बुधवार को ट्रेन बंद रहने से व्यापार के लिए आवाजाही में दिक्कत हो रही है। इस पर उन्होंने प्रस्ताव भेजा था। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने इस मांग को भी मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में एक दिन बंद रहता है। ऐसे में अब बुधवार की जगह अन्य किसी दिन ट्रेन का संचालन बंद किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर, लक्सर में कोरोना के बाद से बंद चल रही पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी जल्द शुरू होगा।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *