Home उत्तराखंड बद्रीनाथ जा रहा वाहन अलकनंदा नदी में गिरा, एक घायल एक लापता..

बद्रीनाथ जा रहा वाहन अलकनंदा नदी में गिरा, एक घायल एक लापता..

बद्रीनाथ जा रहा वाहन अलकनंदा नदी में गिरा, एक घायल एक लापता..

 

उत्तराखंड: श्रीनगर में बुधवार देर रात एक हादसा हो गया। यहां बद्रीनाथ जा रहा एक वाहन अलकनंदा नदी में समा गया। हादसा देर रात करीब एक बजे के आसपास हुआ। जानकारी के अनुसार श्रीनगर में श्रीयंत्र टापू के पास एक वाहन अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट श्रीनगर तुरंत घटना स्थल पहुंची। राहत-बचाव टीम हादसे वाली जगह पहुंची तो देखा कि एक आदमी नदी के बीच पत्थर को पकड़े हुए है।

फायर सर्विस यूनिट ने उक्त आदमी को रस्सों में बांधकर नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के द्वारा उसे नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। वहीं कार सवार दूसरा व्यक्ति अभी भी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। घायल का कहना हैं कि कार में दो लोग सवार थे। दोनों हरिद्वार जिले के नारसन कला के रहने वाले हैं और बद्रीनाथ जा रहे थे।

 

 

 

 

Share Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here