राष्ट्रीय

वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने संभाला भारतीय नौसेना में युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण नियंत्रक का कार्यभार

वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM), विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) को युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण नियंत्रक (Controller Warship Production and Acquisition) के पद पर तैनात किया गया है। नैथानी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (National Defence Academy), खडकवासला पुणे के स्नातक हैं। उन्हें 01 जनवरी 1985 को भारतीय नौसेना की विद्युत शाखा में कमीशन प्राप्त किया था। एडमिरल नैथानी मूलरूप से उत्तराखंड के पौड़ी (गढ़वाल) के निवासी हैं।

कार्यभार ग्रहण करते एडमिरल नैथानी (सभी फोटो – भारतीय नौसेना)

एडमिरल नैथानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली से रडार एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वे डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (DSSC) और नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने अपने साढ़े तीन दशक के शानदार नौसैनिक करियर के दौरान विभिन्न चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।

नैथानी ने विमान वाहक पोत विराट पर विभिन्न सेवाएं दी हैं। उन्होंने मुंबई और विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड, नौसेना मुख्यालय के स्टाफ, कार्मिक और मैटरियल शाखाओं में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। इसके अलावा उन्होंने नौसेना के प्रमुख विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान, आईएनएस वलसुरा की भी कमान संभाली।

एक फ्लैग ऑफिसर के रूप में, एडमिरल नैथानी ने नौसेना मुख्यालय में सहायक चीफ ऑफ मैटरियल (आधुनिकीकरण), चीफ स्टॉफ ऑफिसर (टेक्निकल), नौसेना डॉकयार्ड मुंबई के एडमिरल सुपरिटेंडेंट, मुंबई में डायरेक्टर जनरल नेवल प्रोजेक्ट आदि विभिन्न पदों पर काम किया किया है।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *