उत्तराखंड

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन खराब रहेगा मौसम, आज पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी..

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन खराब रहेगा मौसम, आज पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी..

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की अपडेट दी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे प्रदेशवासियों को चिलचिलाती गर्मी से निजात मिलेगी। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें फिलहाल पर्वतीय इलाकों में बदल रहे मौसम का मैदानी इलाकों में कोई खास असर नहीं दिख रहा है।

मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होने की वजह से गर्मी सताने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी 15 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम बदलने के आसार हैं। 13 अप्रैल के लिए पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 14 अप्रैल को प्रदेश भर में झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *