उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में पति से तंग आकर महिला ने पति को उतारा मौत के घाट..

पिथौरागढ़ में पति से तंग आकर महिला ने पति को उतारा मौत के घाट..

 

 

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले के दिगांस गांव से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है। यहां एक महिला ने अपने पति का निजी अंग काटकर मौत के घाट उतार दिया। महिला का आरोप है कि वह पति के रोज-रोज की प्रताड़ना से परेशान हो गई थी। राजस्व पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है। वारदात 13 फरवरी की यानी चुनाव से एक दिन पहले की है।

 

आपको बता दे कि बीते रविवार को कोटली पट्टी दिगांस गांव निवासी 38 वर्षीय जितेंद्र राम चुनाव प्रचार करने के बाद देर रात घर लौटा था। बताया जा रहा है कि वह नशे में था। रात में ही उसका पत्नी सुनीता देवी से झगड़ा हो गया। आरोप है कि सुनीता ने ब्लड से जितेंद्र राम का निजी अंग काट दिया। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी सुनीता की बेटी ने अपने चाचा को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर सुनीता को जेल भेज दिया। सुनीता का आरोप है कि जितेंद्र राम उसे हर रोज प्रताड़ित करता था।

 

उसने कई बार मारपीट भी की थी। इस कारण वह काफी परेशान रहती थी। यह भी आरोप लगाया कि घटना के दिन वह शराब पीकर आया था। पिथौरागढ़ के तहसीलदार पंकज चंदोला का कहना हैं कि कोटली पट्टी दिगांस गांव में एक महिला ने ब्लेड से पति का निजी अंग काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *