उत्तराखंड

अगले 24 घंटे देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट..

अगले 24 घंटे देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में आज मौसम फिर करवट बदलेगा। देहरादून और बागेश्वर में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, तो कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि देहरादून, बागेश्वर में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। डीएम सोनिका ने भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी एसडीएम को हिदायत दी कि अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें।

वही कपकोट तहसील क्षेत्र में हुई भारी बारिश का सबसे अधिक असर नगरपंचायत क्षेत्र और कनलगढ़ घाटी में हुआ है। कनलगढ़ घाटी के बैसानी गांव में काफी नुकसान होने की सूचना है। शनिवार की रात को क्षेत्र के लोगों ने बादल फटने की सूचना तहसील प्रशासन को दी थी। तहसीलदार पूजा शर्मा और राजस्व उपनिरीक्षक पंकज साह ने रविवार को क्षेत्र में जाकर नुकसान का जायजा लिया।

तहसीलदार शर्मा ने बादल फटने की घटना से इनकार करते हुए बताया कि अतिवृष्टि से बैसानी के पौंसारी में तीन मकानों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। कुछ गोशाला भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं है। राजस्व उपनिरीक्षक साह ने बताया कि खेतों में मलबा भरने से फसलों को भी नुकसान हुआ है। पैदल रास्ते भी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए हैं। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर ली है।

 

 

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *