उत्तराखंड

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने तेजपत्ता और तिमूर को फसल घोषित करने का किया अनुरोध..

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने तेजपत्ता और तिमूर को फसल घोषित करने का किया अनुरोध..

 

 

 

उत्तराखंड: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कृषि मंत्री ने केंद्रीय आयुष मंत्री से तेजपत्ता व तिमूर को फसल घोषित करने का अनुरोध किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव से मुलाकात की। दिल्ली में कृषि मंत्री ने केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव से मुलाकात कर कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय आयुष मंत्री को पहाड़ी टोपी भेंट कर उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण भी दिया। मुलाकात के दौरान सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय आयुष मंत्री से उत्तराखंड में अधिक मात्रा में उत्पादित होने वाले तेजपत्ता और तिमूर को फसल घोषित करने का अनुरोध किया।

उनका कहना हैं कि केंद्र सरकार के सहयोग से चंदन को भी फसल घोषित किया जाए। ताकि ये राज्य के किसानों के लिए केंद्र की ओर से एक विशेष सहयोग हो सके। कृषि मंत्री ने कहा कि इन उत्पादों को फसल घोषित होने के बाद कृषि और उद्यान के माध्यम से प्रदेश के किसानों को अत्यधिक लाभ होगा। इस दौरान दोनों मंत्रियों के बीच मेडिसिनल प्लांट्स के संबंध में भी चर्चा हुई। कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में प्रमुख रूप से सतावर, सर्पगंधा, कुटकी, तुलसी और कूट जैसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्लांट पाए जाते हैं। इनका उपयोग कई महत्वपूर्ण दवाइयां के निर्माण में किया जा सकता है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *