उत्तराखंड

सीएम धामी ने प्रदेश में शीतलहर से बचाव को स्वीकृत की 1.35 करोड की धनराशि..

सीएम धामी ने प्रदेश में शीतलहर से बचाव को स्वीकृत की 1.35 करोड की धनराशि..

 

उत्तराखंड: प्रदेश में दिन पर दिन शाम के समय पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसे देखते हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 13 जिलों के लिए 1.35 करोड़ की स्वीकृति दी हैं। सीएम पुष्कर धामी ने शीतलहर से बचाव के लिए अलाव जलाने और कम्बल वितरण के लिए 2024-25 वित्तीय वर्ष में 13 जनपदों के लिए 1.35 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें पौड़ी गढ़वाल के लिए 15 लाख और शेष 12 जिलों को 10 लाख प्रति जनपद दिए जाने की स्वीकृति दी है। जिससे शीतलहर के दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही सीएम धामी ने पिथौरागढ़ जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), अस्कोट का नाम शहीद नायक सैनिक खुशाल सिंह अधिकारी (सेना मेडल) के नाम पर रखने की स्वीकृति दी है. यह निर्णय शहीद सैनिक की वीरता और बलिदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *