उत्तराखंड

अंकिता के परिवार को दिया जाएगा 25 लाख का मुआवजा- सीएम धामी..

अंकिता के परिवार को दिया जाएगा 25 लाख का मुआवजा- सीएम धामी..

 

 

 

उत्तराखंड: अंकिता मर्डर केस को लेकर जहां प्रदेश में उबाल है। वहीं लोग अंकिता के परिजनों के लिए मदद का हाथ बढ़ा रहे है। मामले में सीएम धामी फुल एक्शन में है। बुधवार को सीएम ने अंकिता के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। साथ ही अपराधियों को सख्त सजा दिलाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

आपको बता बता दे कि सीएम धामी का कहना हैं कि दिवंगत अंकिता भंडारी के स्वजन को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी।

मामले की एसआइटी जांच की जा रही है। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी।बताया जा रहा है कि सीएम ने कहा कि मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे के लिए भी नजीर बने। पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए कोर्ट से अनुरोध किया गया है।

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *