उत्तराखंड

उत्तराखंड वन विभाग में हुए बंपर प्रमोशन..

उत्तराखंड वन विभाग में हुए बंपर प्रमोशन..

 

 

 

 

उत्तराखंड़: वन विभाग में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे वन कर्मियों को आखिरकार विभाग ने प्रमोशन का तोहफा दे दिया है। साथ ही प्रमोशन और ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड वन विभाग में अलग-अलग वन प्रभागों में तैनात 39 वन आरक्षी पदोन्नत हुए हैं।

जिसके आदेश और सूची जारी की गई है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक विभाग उत्तराखंड ने आज राज्य में वन आरक्षी को तत्काल प्रभाव से वन दरोगा पद पर 39 लोगों को पदोन्नति दी है। बताया जा रहा है कि विभाग द्वारा पदोन्नति की सूची आज जारी हो गई है।

बताया जा रहा है कि 27 जून को समिति द्वारा लिए गए निर्णय के बाद सूची जारी की गई है। जारी आदेश में लिखा है कि वर्ष 2022-23 में उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष निम्नलिखित वन आरक्षी ( वतनमान लेवल 3 रू 0 21700-69100 ) के कार्मिकों की वन दरोगा ( वेतनमान लेवल 5 रू 0 29,200-92,300 ) के पद पर तत्काल प्रभाव से प्रोन्नति की जाती है।

 

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *