उत्तराखंड

उत्तराखंड में 27112 कैंसर रोगियों को मिला निशुल्क इलाज का ‘आयुष्मान..

उत्तराखंड में 27112 कैंसर रोगियों को मिला निशुल्क इलाज का ‘आयुष्मान..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को निशुल्क इलाज का ‘आयुष्मान’ मिला है। अटल आयुष्मान योजना में अब तक 27112 कैंसर मरीजों को मुफ्त उपचार की सुविधा मिली है। जिस पर सरकार ने 50 करोड़ की राशि व्यय की है। अटल आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में अब तक 44 लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बने हैं।

 

जिसमें 3.38 लाख को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। इसमें 27112 कैंसर ग्रसित मरीजों को इलाज कराया गया। इसके अलावा 1.33 लाख मरीजों की डायलिसिस की गई। कैंसर के इलाज पर 50 करोड़ की राशि सरकार ने व्यय की है।

 

आपको बता दे कि आयुष्मान योजना कैंसर रोगियों के लिए वरदान साबित हुई है। कैंसर का इलाज महंगा होने के बाद आम मरीज के लिए उपचार करना संभव नहीं हो पाता था। लेकिन आयुष्मान योजना में कैंसर का इलाज करना आसान हुआ है।

 

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया का कहना है कि आयुष्मान योजना में 3.38 लाख से अधिक मरीजों का पंजीकृत अस्पतालों में इलाज कराया गया। जिस पर 497 करोड़ की खर्च की गई। इसमें कैंसर, डायलिसिस का उपचार लेने वाले मरीजों की संख्या अधिक है।

 

आयुष्मान में इलाज कराने वाले मरीज..

उपचार                         मरीज
डायलिसिस                    133015
कैंसर                            27112
सीटी स्कैन, एमआरआई   10043
मोतियाबिंद ऑपरेशन       9346
फेफड़ों का इलाज            5277
गुर्दों की बीमारी का इलाज  5426

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *