उत्तराखंड

 प्रीतम और सुबोध उनियाल की मुलाकात के बाद गरमाई उत्तराखंड की सियासत..

 प्रीतम और सुबोध उनियाल की मुलाकात के बाद गरमाई उत्तराखंड की सियासत..

 

उत्तराखंड: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस में चल रहे दांवपेच के बीच मंगलवार को तब राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गया। जब नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह अचानक ही कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस मुलाकात के तमाम निहितार्थ निकाले जाने लगे। हालांकि, बाद में स्पष्ट हुआ कि नेता प्रतिपक्ष अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री उनियाल से मिलने आए थे।

आपको बता दे कि नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह मंगलवार सुबह यमुना कालोनी स्थित कैबिनेट मंत्री उनियाल के आवास पर पहुंचे थे। दोनों के मध्य लंबी बातचीत भी हुई। यह जानकारी मिलते ही मीडियाकर्मी भी मंत्री आवास पर पहुंच गए। साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी वर्तमान चुनावी माहौल को देखते हुए इस मुलाकात के तमाम निहितार्थ निकाले जाने लगे।

कैबिनेट मंत्री उनियाल का कहना हैं कि प्रीतम सिंह उनके मित्र हैं और उनसे उनके व्यक्तिगत संबंध भी हैं। वह अपने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कुछ कार्यों के सिलसिले में उनसे मिलने आए थे। वह अक्सर उनसे मिलते रहते हैं। उनका कहना हैं कि मंत्री होने के नाते कोई भी उनसे मिलने आ सकता है, इसमें बुराई क्या है।

 

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *