उत्तराखंड

दो सगी बहनों ने नौकरी की आड़ में किया कुछ ऐसा..

दो सगी बहनों ने नौकरी की आड़ में किया कुछ ऐसा..

 

उत्तराखंड: देवभूमि को किस तरह से नशे की गिरफ्त में जकड़ा जा रहा है। अब महिलाएं भी नशा तस्करी में उतर चुकी हैं। देहरादून में पुलिस ने कार्रवाई की और दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि दोनों बहनों के कब्जे से चरस और नशीली गोलियां बरामद की गई है। दोनों बहने स्कूटी से नशे का यह सामान सप्लाई करने जा रही थी।

देहरादून में डीआईजी जन्मेजय खंडूरी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई है। 23 नवंबर की रात को पुलिस द्वारा गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था और इस दौरान 2 महिला तस्कर गिरफ्तार की गई। देहरादून के सरस्वती विहार की रहने वाली स्वाति राणा और प्रीति राणा आपस में सगी बहने हैं।

पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में दोनों बहनों को आईएसबीटी के सामने थाना पटेल नगर से गिरफ्तार किया गया। दोनों बहनों के कब्जे से 150 ग्राम चरस और 330 नशीली गोलियां बरामद की गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाली स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। जब दोनों से पूछताछ की गई तो पता चला है कि दोनों सगी बहने हैं। मूलतः दोनों बहने उत्तरकाशी की रहने वाली हैं। पिछले 2 साल से देहरादून में किराये का कमरा लेकर रह रही थी हैं।

 

रिस्पना पुल के पास दोनों बहनों की कोरियर की दुकान है। कोरियर की आड़ में दोनों बहने लंबे वक्त से चरस और नशे की सप्लाई कर रही थी। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया है और तमाम जानकारियां जुटाई जा रही है। आपको बता दें कि पुलिस द्वारा लगातार देहरादून में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी नशा तस्कर बाज नहीं आ रहे। वह नशे की तस्करी के लिए अलग-अलग तरीके इजाद कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *