नाइजीरिया के राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे राजनाथ..
भारतीय प्रवासियों से करेंगे बात..
देश-विदेश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय यात्रा के लिए नाइजीरिया जा रहे हैं, जहां वह पश्चिमी अफ्रीकी राष्ट्र के नियुक्त राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबु के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे। रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि राजनाथ सिंह अबुजा के ईगल स्क्वायर में 29 मई को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
भारतीय रक्षा मंत्री नाइजीरिया के निवर्तमान राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी से 28 मई को को आयोजित एक समारोह के दौरान मुलाकात करेंगे। राजनाथ सिंह की यह तीन दिवसीय यात्रा किसी भी भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा की गई नाइजीरिया की पहली यात्रा होगी। रक्षा मंत्री की यह यात्रा भारत और पश्चिमी अफ्रीका के बीच दोस्ती को मजबूत करेगी। राजनाथ सिंह के साथ इस यात्रा में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और महत्वपूर्ण रक्षा पीएसयू के शीर्ष अधिकारी भी रहेंगे।
मीडिया को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि वह उपकरणों और प्लैटफॉर्म की पहचान करने के लिए नाइजीरिया के उद्योग और सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे। प्रेस रिलीज में उन्होंने कहा कि इनके माध्यम से भारतीय रक्षा उद्योग देश की आवश्यकताओं का समर्थन करेगा। नाइजीरिया में करीब 50,000 भारतीय समुदाय रहते हैं। अपनी यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री अबुजा में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेंगे।
इस विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी..
उत्तराखंड: शासन ने समग्र शिक्षा अभियान के उप राज्य परियोजना निदेशक जीतेंद्र सक्सेना को रुद्रप्रयाग और उप शिक्षा निदेशक नागेंद्र बर्तवाल को नैनीताल जिले का जिला शिक्षाधिकारी बनाया है। जीतेंद्र की तैनाती डीईओ बेसिक और नागेंद्र की डीईओ माध्यमिक के पद पर की गई है। इन दोनों अधिकारियों सहित कुल 14 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की ओर से जारी आदेश के अनुसार डीईओ बेसिक पौड़ी गढ़वाल शिवपूजन सिंह को विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल में संयुक्त सचिव, डीईओ बेसिक बागेश्ववर दलेल सिंह राजपूत को डीईओ माध्यमिक ऊधमसिंह नगर, बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे बीईओ अतुल सेमवाल को अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग का खंड शिक्षाधिकारी बनाया गया है।
दिनेश सती को बागेश्वर, सत्य नारायण को कोटबाग नैनीताल, नरेश हल्दयानी को चंबा टिहरी गढ़वाल, सुदर्शन सिंह बिष्ट को खानपुर हरिद्वार, चंदन सिंह बिष्ट को चौखुटिया अल्मोड़ा, आकाश सारस्वत को बाजपुर ऊधमसिंह नगर, मंजू भारती को डोईवाला देहरादून का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है मुनस्यारी पिथौरागढ़ के खंड शिक्षाधिकारी विनोद सिंह मटूडा को गैरसैंण चमोली का खंड शिक्षाधिकारी बनाया गया है। खिर्सू पौड़ी के उप शिक्षाधिकारी प्रेम लाल भारती को रायपुर देहरादून का उप शिक्षाधिकारी बनाया गया है।
तीन माह की बाध्य प्रतीक्षा के बाद मिली तैनाती..
शिक्षा विभाग में जिन अफसरों को शासन ने इधर से उधर किया है, उनमें अधिकतर को तीन महीने के इंतजार के बाद तैनाती मिली है। उप शिक्षा निदेशक नागेंद्र बर्तवाल का तबादला शासन ने डीईओ बेसिक नैनीताल के पद पर तबादला किया था, लेकिन वह इस पद पर पदभार ग्रहण नहीं कर पाए, जिन्हें अब इसी जिले में डीईओ माध्यमिक के पद पर भेजा गया है।
केेंद्र की अहम योजना समग्र शिक्षाधिकारी विहीन..
केंद्र सरकार की अहम योजना समग्र शिक्षा से दो अधिकारियों उप राज्य परियोजना निदेशक जीतेंद्र सोनकर और आकाश सारस्वत का तबादला कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इन अधिकारियों के तबादलों से योजना अधिकारी विहीन हो गई है। राज्य परियोजना और अपर राज्य परियोजना निदेशक को छोड़कर योजना में कोई अधिकारी नहीं है। समग्र शिक्षा में उप राज्य परियोजना निदेशक के आठ और संयुक्त निदेशक का एक पद खाली है।
अभिषेक बनर्जी के खिलाफ CBI-ED की जांच पर स्टे नहीं..
सुप्रीम कोर्ट ने जुर्माने पर लगाई रोक..
देश-विदेश: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय एजेंसियों को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी से पूछताछ करने की अनुमति देने वाले कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। मामला पश्चिम बंगाल के स्कूलों में भर्ती अनियमितताओं से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित घोटाले की जांच से जुड़ा हुआ है। हालांकि, शीर्ष अदालत ने उनके खिलाफ 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली अभिषेक बनर्जी की याचिका पर भी नोटिस जारी किया। जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की अवकाश पीठ का कहना हैं कि वह अवकाश के बाद इस मामले की सुनवाई करेगी और मामले को 10 जुलाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि वह कथित भर्ती घोटाले से जुड़े मामलों में अभिषेक बनर्जी से पूछताछ करने की जांच एजेंसियों को अनुमति देने वाले कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप नहीं करेगा। हालांकि, शीर्ष अदालत ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश के उस हिस्से पर रोक लगा दी, जिसमें अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जुर्माना लगाया गया था। सुप्रीम कोर्ट कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन पर जुर्माना लगाया गया था और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई को भर्ती अनियमितताओं की जांच करने की अनुमति दी गई थी।
पिछले हफ्ते हाईकोर्ट ने दिया था आदेश..
हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते केंद्रीय एजेंसियों को पश्चिम बंगाल के स्कूलों में भर्ती घोटाले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से पूछताछ करने की अनुमति दी थी। इसके बाद सीबीआई ने बनर्जी के खिलाफ समन जारी किया था। सीबीआई ने पिछले शनिवार को पश्चिम बंगाल में स्कूल भर्ती घोटाले के सिलसिले में अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की थी।
5-6 जून को गैरसैंण में होगा बाल विधानसभा का सत्र..
उत्तराखंड: बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बाल सभा का द्वितीय सत्र 5 से 6 जून तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने आयोग को गैरसैंण विधानसभा परिसर में कराने की अनुमति दे दी है।
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने 2014 में प्लान इंटरनेशनल के सहयोग से बाल विधानसभा की स्थापना की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बच्चे राज्य स्तर पर भारतीय लोकतंत्र की प्रणाली और व्यवस्था में सक्रिय रूप से भागीदारी करें।
जिसमें राज्य के 13 विधायी जिलों में से प्रत्येक से 14 से 18 वर्ष की आयु के 70 लड़के और लड़कियों को बाल विधायक के रूप में सेवा देने के लिए चुना गया था। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष द्वारा चुने गए बाल विधानसभा के विधायकों को संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन दिया जाता है।
वर्ष 2022 में चतुर्थ बाल विधानसभा प्रथम सत्र आयोजित किया गया था। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष ने दूसरा सत्र भी गैरसैंण विधानसभा में आयोजित करने की घोषणा की गई थी। उसी क्रम में 5 व 6 जून 2023 को बाल विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष 6 जून को सत्र के दौरान मुख्य अतिथि होंगी। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण का कहना हैं कि कार्यक्रम का लक्ष्य कम उम्र से ही बच्चों में सकारात्मक सोच पैदा करना और उन्हें राज्य और देश के विकास के प्रति अवगत कराना है। उनका कहना हैं कि जून के प्रथम सप्ताह में गैरसैंण में बाल विधानसभा की दो दिवसीय बैठक होगी।
गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र में बाल विधायक राज्य की विभिन्न समस्याओं को उठाएंगे और प्रदेश के ज्वलंत मुद्दोंपर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले बाल विधायकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने गैरसैंण विधानसभा परिसर में बाल विधानसभा सत्र कराने की अनुमति के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने आयोग को अनुमति दे दी है।
उत्तराखंड के इन केंद्रों में शनिवार को भी बनेगा पासपोर्ट..
ऐसे कर सकते हैं आवेदन..
उत्तराखंड: प्रदेश के छह पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर अब शनिवार को भी पासपोर्ट बनाए जाएंगे। इसके लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय की ओर से इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिए। जानकारी के अनुसार 27 मई से अगले आदेशों तक शनिवार को केंद्रों को खोला जाएगा।
बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा , श्रीनगर, नैनीताल, काठगोदाम, रुद्रपुर और रुड़की में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र है । इसके लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट जल्द जारी किए जाएंगे। बता दें कि पासपोर्ट की बढ़ती जरूरतों एवं आवेदकों की सुविधाओं को देखते हुए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से विशेष अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है ।इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए विदेश मंत्रालय की वेबसाइट http://www.passportindia.gov.in पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं ।
पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..
उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देहरादून से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली और देहरादून के बीच ये चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की राजधानी को और तेज गति से जोड़ेगी।
इस ट्रेन से दिल्ली और देहरादून के बीच रेल सफर में अब समय काफी कम हो जाएगा। ट्रेन में जो सुविधाएं हैं वो इस सफर को आनंद दायक बनाने वाली हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पर्वतमाला योजना उत्तराखंड का भविष्य बदलने जा रही है। ट्रेन शुरू होने से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा। वंदे भारत भारत के सामान्य परिवारों की पहली पसंद बनती जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना हैं कि अभी कुछ घंटे पहले ही मैं तीन देशों की यात्रा करके आया हूं आज पूरा विश्व भारत को उम्मीदों से देख रहा है। हमने जिस तरह अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है, जिस तरह हम गरीबी से लड़ रहे हैं उसने पूरी दुनिया का विश्वास जगा दिया है।
उत्तराखंड आज जिस तरह से कानून-व्यवस्था को सर्वोपरि रखते हुए विकास के अभियान को आगे बढ़ा रहा है वो बहुत सराहनीय है। मेरा विश्वास है कि ये देवभूमि आने वाले समय में पूरे विश्व की आध्यात्मिक चेतना के आकर्षण का केंद्र बनेगी।
हमें इस सामर्थ्य के अनुरूप भी उत्तराखंड का विकास करना होगा। इससे पहले, इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि यह रेलवे का स्वर्णिम युग है। स्वदेश में निर्मित सेमी हाईस्पीड ट्रेन यहां से चलने जा रही है। जल्द ही दुर्गम इलाकों में भी ऐसी ट्रेनें चलाई जाएंगी। पहाड़ के लिए यह सब सपना था। जल्द ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक ट्रेन चलेगी।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज बहुत सौभाग्य का दिन है पीएम आज देवभूमि को वंदे भारत की बहुत बड़ी सौगात दे रहे हैं। आज से 10 साल जब रेलवे की विकास की बात आती थी तो केंद्र सरकार की तरफ से 187 करोड़ रुपए मिलते थे और 2014 में मोदी जी जब आए तो उन्होंने तुरंत उत्तराखंड के लिए फंड की व्यवस्था की। उत्तराखंड में रेलवे के लिए 2000-4000 करोड़ रुपए तक की व्यवस्था की और इस बार उन्होंने 5000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की।
वहीं, उद्घाटन के बाद रेल मंत्री ट्रेन से हरिद्वार तक जाएंगे। वहीं, उद्घाटन समारोह से पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार छात्रों से बातचीत की। उधर, ट्रेन को देखने और सेल्फी लेने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे।
इन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन..
यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह सात बजे चलेगी। देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। वहीं, औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। वंदे भारत देहरादून से चलने वाली सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटे कम समय में दिल्ली पहुंचाएगी। हालांकि, शताब्दी एक्सप्रेस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलाया जाता है। जबकि, यह ट्रेन आनंद विहार तक ही जाएगी।
देहरादून से गोवा के लिए सीधे हवाई सेवा शुरू..
उत्तराखंड: हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। जिलाधिकारी सोनिका ने देहरादून से गोवा एवं गोवा से सीधे देहरादून नई उड़ान सेवा का देहरादून हवाई अड्डे पर केक काटकर उद्घाटन किया है। ये नई उड़ान सेवा इंडिगो एयरलाइंस की ओर से शुरू की गई है। ये फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी ।
आपको बता दे कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कई बड़े शहरों के लिए हवाई सेवाएं संचालित हो रही हैं। वहीं अब गोवा का नाम भी इसमें जुड़ गया है। अब हवाई सफर करने वाले यात्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे गोवा के लिए उड़ान भर सकेंगे।
इंडिगो एयरलाइंस ने गोवा के लिए 23 मई से अपनी सीधी हवाई सेवा शुरू कर दी है। बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस की यह हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को संचालित होगी। ये फ्लाइट गोवा से शाम 5.55 बजे फ्लाइट देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं देहरादून एयरपोर्ट से शाम 6:30 बजे यह हवाई सेवा गोवा के लिए उड़ान भरेगी।
देहरादून पहुंची सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन, 25 को उद्घाटन..
उत्तराखंड: वंदे भारत ट्रेन का संचालन दो दिन बाद देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली के बीच किया जाना है। इसके ट्रायल के लिए आज मंगलवार को वंदे भारत देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंच गई है। ट्रायल के बाद 25 मई से दून से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा।
आपको बता दे कि देहरादून से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। ट्रेन देहरादून पहुंच चुकी है। वहीं, ट्रेन के उद्घाटन के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन को भव्य रूप से सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार से स्टेशन के दो प्लेटफॉर्म (एक व दो) में टेंट लगाने और रंग-रोगन का काम शुरू किया गया। दून से चलने वाली यह ट्रेन देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन होगी।
बताया जा रहा है कि इसके उद्घाटन के लिए दून रेलवे स्टेशन के दो प्लेटफॉर्म पर करीब 300 मीटर से अधिक का लंबा टेंट लगना है। जबकि स्टेशन पर रखे गमलों पर भी रंग-रोगन का काम तेजी से किया जा रहा है। 24 मई को दोनों प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। 25 मई को सुबह 11 बजे ट्रेन का उद्घाटन होगा। उद्घाटन समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे।
प्लेटफॉर्म नंबर एक से होगी रवाना..
प्लेटफॉर्म नंबर एक से वंदे भारत ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। दून से चलने वाली यह ट्रेन देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। 25 मई को सुबह 11 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।
ये हो सकता है रूट प्लान..
जानकारी के अनुसार ट्रेन दिल्ली से उत्तर प्रदेश को क्रॉस करते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी। ट्रेन कहां-कहां रुकेगी इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कयास लग रहे हैं कि कुछ बड़े स्टेशनों पर इसका स्टॉप होगा। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी। इस बीच मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार में इसका स्टॉप हो सकता है। इस तरह से दिल्ली-देहरादून वंदे भारत बीच में 4 स्टेशनों पर रुकेगी। इससे हरिद्वार व उत्तराखंड के अन्य पर्यटक स्थलों पर पहुंचने में लोगों को आसानी होगी।
जानें किराया..
बताया जा रहा है कि दिल्ली से देहरादून के बीच चल रही वंदे भारत ट्रेन शाम के समय करीबन 5 बजे दिल्ली से चलेगी और रात के करीवन 10 बजे देहरादून पहुंचेगी। वहीं देहरादून ये ये ट्रेन सुबह 8 बजे चलेगी और दोपहर को 1 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। अगर ट्रेन के किराए के बारे में बात करें तो एसी चेयरकार में इस ट्रेन का किराया 915 रुपए रहेगा। वहीं एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार में ट्रेन का किराया 1425 रुपए रहेगा।
देहरादून में नौकरी की तालाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर..
जल्द करें यहां आवेदन, 20 मई है लास्ट डेट..
उत्तराखंड: देहरादून यातायात पुलिस विभाग 18 से 30 वर्ष की आयु के लोगों को फैलोशिप देकर यातायात प्रबंधन और जागरूकता में युवाओं को शामिल करने के लिए एक अनूठा तरीका अपना रहा है। “यह युवाओं के लिए, विशेष रूप से अपनी तरह का पहला शैक्षणिक अवसर है। इस प्रोग्राम के तहत यातायात पुलिस के गुर सिखाए जाएंगे, जिससे उन्हें नौकरी में मदद मिलेगी। फैलोशिप प्रोग्राम के लिए 20 मई तक आवेदन किए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि या तकनीकी रुचि वाले लोग इसमें हिस्सा ले सकते है। यह 30 दिन की फैलोशिप है। जिसके अंत में छात्र रिपोर्ट जमा करेंगे और प्रमाणन प्राप्त करेंगे । जिसका उपयोग इंटर्नशिप या नौकरियों के लिए आवेदन करते समय भी किया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति 20 मई तक अपने संबंधित संस्थानों के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके बाद आवेदनों की एक स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा और प्रारंभिक चरण में 10-15 युवाओं का चयन किया जाएगा। वे 28 मई से 26 जून तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जिसके बाद उन्हें प्रमाणन से सम्मानित किया जाएगा।
फैलोशिप के दौरान प्रतिभागियों को उनके काम की समझ हासिल करने, शहर की सड़कों पर कर्मियों के साथ ऑन-फील्ड प्रशिक्षण प्राप्त करने, यातायात प्रबंधन के लिए उपयोग की जाने वाली तकनीक और आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों से परिचित होने और दुर्घटना में अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जोड़ा जाएगा।
देहरादून से दिल्ली का सफर होगा शानदार, दौड़ेगी ये सुपर फास्ट ट्रेन..
उत्तराखंड: जल्द ही दिल्ली से देहरादून जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि 29 मई से दून से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो सकता है। जिसके लिए कवायद शुरू हो गई है। इस ट्रेन के चल जाने के बाद उत्तराखंड के धार्मिक और टूरिस्ट प्लेस तक जाने में भी आसानी होगी।
आपको बता दे कि देहरादून से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी को लेकर महाप्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों ने 18 मई को देहरादून रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद रेल मंडल के देहरादून से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 29 मई से शुरू किया जाना है। जिसके लिए रेलवे के अधिकारी देहरादून रेलवे स्टेशन आए थे।
रेलवे मुख्यालय की सूचना के अनुसार 29 मई को प्रधानमंत्री देहरादून से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। उद्घाटन समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। हालांकि वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन का समय अभी निर्धारित नहीं हुआ है ।
ये हो सकता है रूट प्लान..
जानकारी के अनुसार ट्रेन दिल्ली से उत्तर प्रदेश को क्रॉस करते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी। ट्रेन कहां-कहां रुकेगी इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कयास लग रहे हैं कि कुछ बड़े स्टेशनों पर इसका स्टॉप होगा। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी। इस बीच मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार में इसका स्टॉप हो सकता है। इस तरह से दिल्ली-देहरादून वंदे भारत बीच में 4 स्टेशनों पर रुकेगी। इससे हरिद्वार व उत्तराखंड के अन्य पर्यटक स्थलों पर पहुंचने में लोगों को आसानी होगी।
जानें किराया..
बताया जा रहा है कि दिल्ली से देहरादून के बीच चल रही वंदे भारत ट्रेन शाम के समय करीबन 5 बजे दिल्ली से चलेगी और रात के करीबन 10 बजे देहरादून पहुंचेगी। वहीं देहरादून से ये ट्रेन सुबह 8 बजे चलेगी और दोपहर को 1 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। अगर ट्रेन के किराए के बारे में बात करें तो एसी चेयरकार में इस ट्रेन का किराया 915 रुपए रहेगा। वहीं एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार में ट्रेन का किराया 1425 रुपए रहेगा।
