उत्तराखंड में इस दिन होगी जी-20 की बैठक..
सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश..
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में G20Summit की तैयारियों के निमित्त अधिकारियों की बैठक ली। उत्तराखण्ड में होने वाली जी-20 की बैठकों की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री प्रत्येक 15 दिन में स्वयं समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री धामी का कहना हैं कि आगामी 25 से 28 मई एवं 26 से 28 जून 2023 में उत्तराखण्ड में प्रस्तावित जी-20 की बैठकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में तेजी लाई जाए। जिस विभाग को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, संबंधित विभागीय सचिव उसकी नियमित समीक्षा करें।
मुख्यमंत्री ने कहा इस आयोजन से उत्तराखण्ड को वैश्विक पटल पर नई पहचान मिलेगी। जी-20 देशों के प्रतिनिधि ऋषिकेश में गंगा आरती में भी प्रतिभाग करेंगे। इससे मां गंगा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से भी सम्मेलन के प्रतिभागी परिचित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष जो भी प्रस्तुतीकरण दिया जाना है, उसकी समय पर पूरी तैयारियां कर ली जाएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि साथ ही यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि जिन उत्पादों को हम व्यापक स्तर पर वैश्विक पहचान दिला सकते हैं, उनकी विशिष्टता की पहचान कर ली जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में जी-20 की जो दो बैठकें आयोजित होंगी,इसमें प्रयास किये जायेंगे कि एक बैठक गढ़वाल मण्डल एवं एक बैठक कुमांऊँ मण्डल में हो।
साथ ही जी-20 संबंध में जन जागरूकता के लिए विभिन्न विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर. के सुधांशु, अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरूगेशन, ए.पी. अंशुमन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
धामी सरकार इन्हें देने वाली है बड़ी सौगात, मिलेंगे 2-2 हज़ार रुपए..
उत्तराखंड: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर उत्तराखंड जल्द ही मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू करने वाला है। इसकी कवायद शुरू हो गई है। आपको बता दे कि बीजेपी ने 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपने विजन पेपर में इस योजना को शामिल किया है। इसके तहत किसानों को हर साल 2000 दिए जाएंगे। जिसके लिए आगामी बजट सत्र में सरकार बजट का प्रावधान कर देगी। प्रदेश के क़ृषि मंत्री गणेश जोशी के अनुसार प्रदेश सरकार इसको लेकर बेहद गंभीरता से विचार कर रही हैं उनके अनुसार जैसे प्रधानमंत्री मोदी ने किसानो को राहत देने की हर योजना चलाई वैसे ही धामी सरकार भी करने जा रही हैं।
उत्तराखंड में ये लोग कर सकेंगे फ्री बस का सफर..
उत्तराखंड: प्रदेश में शासन ने बड़ा आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद अब दिव्यांंगजनों की बस यात्रा निशुल्क होगी। उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा निशुल्क यात्रा उपलब्ध करायी जायेगी। बताया जा रहा है कि इसके लिए परिवहन निगम ने सभी डिपो सहायक महाप्रबंधक को मुफ्त यात्रा के कराने के साथ ही कई बड़े निर्देश दिए है।
जारी आदेश में लिखा है कि वह दिव्यांगजन जो पूर्ण रूप से अंधे हो या अल्प दृष्टि से ग्रस्त हो, इसके अलावा जो पूर्ण रूप से मुंक व बधिर हो। और जिनके एक हाथ या पैर अथवा दोनों हाथ या दोनों पैर पूर्ण रूप से कटे हो। जिनके एक हाथ या एक पैर या दोनों हाथ या दोनों पैर अपंग हो। जो मानसिक रूप से मंदबुद्धि हो, उक्त बिंदु में प्रतिशत कहीं भी उल्लेखित नहीं है अतः दिव्यांगजन के सहायक को नियमावली 2009 के तहत निशुल्क सुविधा दी जाए।
बताया गया कि दिव्यांगजनों व उनके सहवर्ती द्वारा कई बार इस बात की शिकायत की गई है कि बस के परिचालक दिव्यांग व्यक्ति के साथी को निशुल्क यात्रा सुविधा दिए जाने हेतु परिचालक द्वारा दिव्यांगजन से 100% दिव्यांगजन का प्रमाण पत्र मांगा जाता है लिहाजा इस संबंध में उत्तराखंड राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में दिव्यांग जनों को निशुल्क यात्रा सुविधा नियम वाली 2009 के बिंदु संख्या आठ में उल्लेखित है कि निम्नलिखित दिव्यांग जनों के साथ उनके सहयोगी को दिव्यांगजन की तरह निशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी।
सीएम धामी ने कहा- 70 प्रतिशत जोशीमठ सुरक्षित है, प्रभावितों की मदद को आगे आये..
उत्तराखंड: जोशीमठ भू-धंसाव के प्रभावितों के लिए एम्मार इंडिया कंपनी 100 से 150 प्री फेब्रीकेटेड घर बनाएगी। इस संबंध में कंपनी के सीईओ कल्याण चक्रवर्ती ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में भेंट की और इस संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जोशीमठ क्षेत्र के प्रभावितों को हर संभव मदद करना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। प्रभावितों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण हो, इसके निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
जोशीमठ क्षेत्र के भूगर्भीय जांच आदि में केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी संस्थान जुटे हैं। शीघ्र ही इस संबंध में ठोस कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा। प्रभावितों के पुनर्वास आदि के स्थायी समाधान के भी प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह समय जोशीमठ पर राजनीति करने का नहीं, बल्कि पीड़ितों की मदद का है।
उनका इशारा कांग्रेस की तरफ था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर संभव मदद का प्रयास कर रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी लगातार जोशीमठ में चलाए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने पीड़ितों की पूरी मदद का भरोसा दिया है। सीएम ने कहा कि जोशीमठ के बारे में कई भ्रम फैलाए जा रहे हैं, जो उचित नहीं है। वहां 70 प्रतिशत दुकानें खुली हैं और आवश्यक काम काज सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के लोग प्रभावितों की मदद में तैनात हैं। पुनर्वास कार्यों पर कार्य हो रहा है।चार माह बाद चारधाम यात्रा प्रारंभ होनी है। ऐसे समय में यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि पूरा जोशीमठ क्षेत्र ही असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ के बारे में लोगों में संशय की स्थिति पैदा न हो हमें इस पर भी ध्यान देना चाहिए।
जोशीमठ प्रभावितों के लिए बनाये जाएँगे 150 प्री-फेब्रिकेटेड हट्स-सीएम धामी..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में एम्मार इंडिया के सीईओ कल्याण चक्रवर्ती ने भेंट कर बताया कि जोशीमठ भू-धंसाव से प्रभावितों हेतु 150 प्री-फेब्रिकेटेड हट्स बनाये जाएँगे। सीएम ने प्रभावितों की मदद हेतु अन्य लोगों से भी सहयोग की अपील की है। सीएम धामी का कहना हैं कि जोशीमठ क्षेत्र के प्रभावितों को हर संभव मदद करना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। ऐसे समय में प्रभावितों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण हो, इसके लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने कहा कि जोशीमठ क्षेत्र की भूगर्भीय जांच में केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी संस्थान जुटे हैं। जल्द ही इस संबंध में ठोस कार्य योजना पर काम किया जायेगा, प्रभावितों के पुनर्वास हेतु स्थायी समाधान के भी प्रयास किये जा रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि क्षेत्र का नियोजित विकास भी हमारी प्राथमिकता है। सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामरिक महत्व वाला जोशीमठ क्षेत्र सुरक्षित हो, यह अपने पुराने स्वरूप में लौटे तथा आगामी यात्रा भी सुनियोजित ढंग से संपन्न हो, इसके लिए हम सब को इस दिशा में भी कार्य करना है।
यूट्यूबर रहे सावधान, अगर की ये हरकत तो पुलिस वसूलेगी तीन लाख का जुर्माना..
उत्तराखंड: स्टंट बाइकिंग करने वाले यूट्यूबर और सोशल मीडिया ब्लॉगर सवाधान हो जाएं। यदि उन्होंने इस तरह की कोई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की तो तीन लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। यातायात पुलिस इन ब्लॉगर पर लगातार नजर बनाए हुए है। एक सप्ताह के भीतर 10 ऐसे ब्लॉगर चिन्हित किए जा चुके हैं। इनके खिलाफ मुचलके की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी यातायात अक्षय प्रह्लाद कोंडे का कहना हैं कि सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत से ब्लॉगर हैं जो स्टंट बाइकिंग की वीडियो अपलोड करते हैं। इससे समाज में गलत संदेश जाता है। इसके लिए यातायात पुलिस ने अब नई योजना बनाई है। ब्लॉगरों को सीआरपीसी की धाराओं में मुचलका पाबंद किया जाएगा।
छह महीने तक उनके ऊपर यह शर्त लागू रहेगी। इस अवधि में अगर उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की तो उनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 110 के तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इनकी निगरानी करने के लिए छह लोगों की टीम बनाई गई है। सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी करते हुए 10 ब्लॉगर को चिन्हित किया जा चुका है। इसके साथ ही सड़कों पर चेकिंग के लिए सीपीयू और यातायात पुलिस की टीमों को उतारा गया है।
युवाओ के लिए बड़ी खबर, इस भर्ती का एडमिट कार्ड जारी..
उत्तराखंड: लोक सेवा आयोग ने सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ये परीक्षा सात और आठ फरवरी को कराई जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्याधीन विश्वविद्यालयों एवं संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक कुलसचिव के रिक्त पदों पर सहायक कुलसचिव परीक्षा- 2022 के लिए मुख्य / लिखित परीक्षा ( परम्परागत निबंध शैली ) का आयोजन दिनांक 07 फरवरी , 2023 ( मंगलवार ) एवं 08 फरवरी , 2023 ( बुधवार ) को एकल परीक्षा केंद्र परीक्षा भवन , उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग , हरिद्वार में कराया जायेगा । अभ्यर्थी प्रश्नगत परीक्षा के संबंध में प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं । प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से प्रेषित नहीं किये जायेगें । प्रश्नगत परीक्षा के संबंध में विस्तृत विज्ञप्ति आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है ।
देश की विख्यात कंपनी L&T ने इस सरकारी स्कूल को किया संसाधनों से लैस..
उत्तराखंड: देश की विख्यात कंपनी L&T(लार्सेंन एंड टूबरों) भले ही देश के विभिन्न क्षेत्रों मे अपने काम के चलते लोहा मनवाती आ रही हो, लेकिन शैक्षिक क्षेत्र मे भी कम्पनी अहम योगदान दे रही है। इसी कड़ी मे कम्पनी से जुड़े अधिकारियो ने गूलर स्थित चमेली के सरकारी प्राथमिक स्कूल को संसाधनों से लैस कर दिया है। इसको लेकर विद्यालय प्रबंधन और छात्रों के अभिभावकों ने कंपनी और उससे जुड़े अधिकारियो की जमकर सराहना की है।
दरअसल,पिछले कुछ वर्षो से शिवपुरी-गूलर मे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजक्ट निर्माण मे अपना अहम रोल निभा रही L&T(Larsen&Toubro) कम्पनी टनल निर्माण के कार्य मे गुणवत्ता से जुटी हुई है। जिसका अवलोकन प्रदेश के मुख्यमंत्री भी कर चुके हैं। परियोजना के आसपास के इलाकों मे स्थित कई स्कूलों मे कम्पनी द्वारा समय समय उपकरण बच्चों की शिक्षा मे उपयोगिता के लिए वितरित किए जा चुके हैं। ऐसे मे बच्चों को आधुनिक युग मे संसाधनों से वंचित न रहना पड़े यह कंपनी का उदेश्य भी है। कुछ दिन पूर्व परियोजना के अधिकारियो ने चमेली के प्राथमिक स्कूल मे विद्यालय प्रबंधन से वार्ता की और कहा कि क़्या कुछ इस विद्यालय मे ऐसी व्यवस्था कंपनी द्वारा की जाय की ग्रामीण स्तर पर बच्चों को आधुनिक युग का ज्ञान और शिक्षा मे कोई कमी महसूस न हो,जो ज्ञान शहर के स्कूली बच्चों को स्कूल मे मिल जाता है वह इस विद्यालय मे भी मिले।
इसी कड़ी मे परियोजना अधिकारी अपनी टीम के साथ पहुंचे और विद्यालय प्रबंधन,छात्रों और उनके अभिभावकों के समक्ष कम्प्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, शैक्षिक सामाग्री, फर्नीचर, मैट,वाटर टैंक,आरो,LED,ड्रेस आदि वितरित कर दिए। जिससे विद्यालय प्रबंधन,अभिभावकों ने कम्पनी के इस कार्य की सराहना की है। परियोजना अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने कहा कि कम्पनी का धेय है की रूलर इलाकों मे अक्सर संसाधनों की कमी की वजह से बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने मे दिक्क़तों का सामना करना पड़ता है,ऐसे मे कम्पनी का उदेश्य है कि ऐसे स्कूलों की मदद की जाय जंहा संसाधनों का अभाव है।
आपको बता दें बीते कुछ समय से कम्पनी क्षेत्र के स्कूलों मे समय-समय पर जरूरत की सामाग्री उपलब्ध करवा चुकी है और आगे भी करती रहेगी। उधर,ग्राम प्रधान मंजू चौहान ने बताया कि परियोजना अधिकारीयों की यह बहुत अनूठी पहल है जो बच्चों के उनके भविष्य निर्माण करने मे सहायता प्रदान करेगी। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक प्रभु कुमार, विश्वमोहन श्रीवास्तव, आलोक पात्रा, नीरज कुमार झा , शंकर कुमार, प्रदीप पुलकित, मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला, एएन दुबे,प्रिंसिपल मनीष उनियाल एवं बच्चों के अभिभावकों के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।
मसूरी धनौल्टी मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोग थे कार में सवार..
उत्तराखंड: प्रदेश में सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आये दिन कही न कही से सड़क हादसों की खबर सामने आ रही हैं। ऐसे ही बड़े हादसे की खबर मसूरी धनौल्टी मार्ग से आ रही है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला है। तीन युवक कार के अंदर फंसकर घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार मसूरी धनौल्टी मार्ग पर एक स्विफ्ट डिजायर यूके 08 एक्स 3677 कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस 108 एंबुलेंस, फायर सर्विस मौके पर पहुंची । गहरी खाई में गिरे तीनों युवकों को बमुश्किल रेस्क्यू करके निकाला गया।
बताया जा रहा है कि बर्फबारी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार के दरवाजे क्षतिग्रस्त होने के कारण पुलिस ने दरवाजे तोड़ कर युवकों को निकाला। तीन युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
समूह-ग के 463 पदों का अधियाचन विभाग ने लिया वापस..
उत्तराखंड: सरकार की ओर से चलाए जा रहे समूह-ग भर्तियों के अभियान के बीच बेरोजगारों के लिए कुछ निराशाजनक खबर आई है। विभागों ने 15 जनवरी के आसपास होने वाली भर्ती के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अनुरोध को वापस ले लिया है। विभागों का तर्क है कि उनकी सेवा नियमों में बदलाव किया गया है।
आपको बता दे कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद राज्य लोक सेवा आयोग समूह-ग की भर्तियों के लिए विशेष कैलेंडर जारी कर अभियान चला रहा हैं। आयोग ने इसी के तहत पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की है। पटवारी-लेखपाल भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती, सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक, बंदी रक्षक व कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्तियां निकाल चुका है।
आयोग के कैलेंडर में कहा गया है कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में कृषि, पशुपालन, उद्यान विभाग में चारा सहायक, खाद्य प्रसंस्करण शाखा, शाखा वर्ग-2, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 463 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करना था। इससे ठीक पहले उद्यान विभाग व अन्य विभागों ने अपनी अधियाचन वापस ले ली। नतीजतन यह भर्ती अभी नहीं होगी। अधियाचन वापस लेने का विभागों का औचित्य यह है कि उनकी सेवा नियमावली में संशोधन हो रहा है। अनुरोध केवल संशोधित होने के बाद ही आयोग को वापस भेजे जाएंगे।
अगली भर्ती उप निरीक्षक पुलिस की
राज्य लोक सेवा आयोग अब पुलिस सब इंस्पेक्टर और फायर ऑफिसर II के 221 पदों को भरने की तैयारी कर रहा है। आयोग का कहना हैं कि इसका विज्ञापन जल्द ही जारी किया जाएगा। इन पदों पर नियुक्ति से पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी।
