सोहेल खान और सीमा खान ने की कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर..
देश-विदेश: सोहेल खान और सीमा खान ने कुछ दिनों पहले ही कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है। दोनों वैसे ही काफी समय से अलग रह रहे थे और अब तो दोनों ने पती-पत्नि के रिश्ते को खत्म करने का फैसला भी ले लिया है। अलग होने के बीच अब सीमा ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल में बदलाव किए हैं। आपको बता दे कि अब तक इंस्टाग्राम पर सीमा का नाम सीमा खान था। वहीं अब तलाक की अर्जी दर्ज करने के बाद अब सीमा ने अपना नाम सीमा किरण सचदेह कर दिया है।
बता दें कि सोहेल और सीमा के 2 बेटे हैं निर्वान और योहान। हालांकि अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है कि बच्चे किसके साथ रहेंगे। जानकारी के अनुसार सोहेल और सीमा ने मिलकर तलाक का फैसला लिया है। सोहेल और सीमा ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। सीमा के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे इसलिए दोनों ने भाग कर शादी की थी। दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर ही रहे थे कि अचानक दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। पिछले साल सीमा शो द फैबुलस लाइव्स ऑफ वाइव्स में भी नजर आई थीं।
24 घंटे में मिले कोरोना के 2,364 नए मामले, 10 की मौत..
देश-विदेश: देश में कोरोना के नए मामलों में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। गुरुवार यानि आज कोरोना के 2364 नए मामले सामने आये हैं। जबकि बुधवार को 1829 नए केस मिले थे। वहीं, मंगलवार को 1569 नए मामले सामने आए थे। गुरुवार सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते दो दिनों से नए संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, नए संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा है। बीते 24 घंटे में 2582 लोगों ने कोरोना को मात दी तो 10 लोगों की मौत हो गयी।
देश में सक्रिय केस में 228 की कमी आई है और इनकी संख्या ये 15,419 हैं। देश में महामारी से 10 और मौतों के साथ कुल मौतें 5,24,303 हो गई है। गुरुवार को 2364 नए संक्रमित मिले, इन्हें मिलाकर देश में कोविड मरीजों की कुल संख्या 4,31,29,563 हो गई है।
बीते तीन दिनों के मौत के आंकड़ों को देखें तो इनमें भी तेज घट-बढ़ हो रही है। बुधवार को कोरोना से 33 लोगों की मौत हुई थी, जबकि मंगलवार को 19 की तो गुरुवार को 10 लोगों की मौत हुई।मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 0.50 फीसदी और साप्ताहिक दर 0.55 फीसदी दर्ज की गई। देश में बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,89,841 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.22 फीसदी दर्ज की गई। कोरोना के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण जारी है। अब तक 191.79 करोड़ से अधिक कोविड खुराक दी जा चुकी है।
प्रियंका चोपड़ा ने कटरीना कैफ-आलिया भट्ट को लेकर कहा कुछ ऐसा..
फिल्म ‘जी ले जरा’ में साथ दिखेंगी तीनों अभिनेत्रियां..
देश-विदेश: फिल्म ‘जी ले जरा’ में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ एक साथ काम करने वाली हैं। फरहान अख्तर की इस फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में दिल चाहता है और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की तरह लड़कियों का ग्रुप रोड ट्रिप पर जाता हुआ दिखाया जायेगा। अब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म और दोनों एक्ट्रेस के बारे में बात की है। उनका कहना है कि फिल्म को लेकर वह क्या सोचती हैं और कटरीना-आलिया के साथ काम करना उनके लिए कैसा है।
आपको बता दे कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में काम कर रही हैं। एक्ट्रेस की आखिरी बॉलीवुड फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ थी। ‘देसी गर्ल’ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म जी ले जरा और अपनी को-स्टार को लेकर बात की। प्रियंका का कहना हैं कि आलिया और कटरीना दोनों ही देश ही टॉप अभिनेत्री हैं।
साथ में प्रोड्यूस करना चाहती थीं फिल्म..
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, ‘हम तीनों साथ में एक फिल्म करना चाहते थे और साथ में ही प्रोड्यूस भी करना चाहते थे। लेकिन जब ये शुरू हुआ तो आइडिया बिल्कुल अलग हो गया। हम सभी एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए और हमारी कास्टिंग फिल्म में लीड एक्टर के ऊपर डिपेंड हो गई। हमें नहीं पता कि फिल्म कैसी होगी और किसकी कैसी एक्टिंग होगी लेकिन ये फीलिंग काफी अजीब है। इस फीलिंग ने मेरे करियर को अलग दिशा दी।
यूक्रेन-रूस हमले के बाद आज पहली बार मिलेंगे पांच देशों के विदेश मंत्री..
देश-विदेश: ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक गुरुवार यानि आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने जा रही है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की यह पहली बैठक है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर गुरुवार को चीन, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के अपने समकक्षों के साथ ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की एक आभासी बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक अगले महीने होने वाले नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिनका कहना हैं कि जयशंकर के अलावा दक्षिण अफ्रीका की अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग मंत्री नलेदी पंडोर, ब्राजीली विदेश मंत्री कार्लोस फ्रांका और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी बैठक में हिस्सा लेंगे। इसकी अध्यक्षता चीन के स्टेट काउंसलर एवं विदेश मंत्री वांग यी करेंगे।
वेनबिन ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि बैठक के दौरान ब्रिक्स विदेश मंत्री उभरते बाजारों और विकासशील देशों के अपने समकक्षों के साथ संवाद करेंगे। हालांकि उन्होंने ‘ब्रिक्स प्लस’ वार्ता में भाग लेने वाले देशों के नामों का खुलासा नहीं किया। चीन इस साल ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) की अध्यक्षता कर रहा है। ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक को लेकर चीन की अपेक्षाओं के बारे में, वांग वेनबिन का कहना हैं कि बैठक एकता का स्पष्ट संदेश देगी और पांच सदस्यीय समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारी करेगी।
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, हार्दिक पटेल ने पार्टी से दिया इस्तीफा..
देश-विदेश: कांग्रेस पार्टी को गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले ही एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हार्टिक पटेल ने इस्तीफे की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी। उन्होंने लिखा, “आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊँगा।
पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने पत्र में लिखा कि अनेक प्रयासों के बाद भी कांग्रेस पार्टी द्वारा देशहित एवं समाज हित के बिल्कुल विपरीत कार्य करने के कारण मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा, देश के युवा एक सक्षम और मजबूत नेतृत्व चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी सिर्फ विरोध की राजनीति तक सीमित रह गई है। जबकि, देश के लोगों को विरोध नहीं, ऐसा विकल्प चाहिए जो भविष्य के बारे में सोचता हो।
अब दुनिया देखेगी भारत की समुद्री ताकत..
राजनाथ सिंह आज मुंबई में करेंगे दो स्वदेशी युद्धपोतों की लॉन्चिंग..
देश-विदेश: आज मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड में दो स्वदेशी युद्धपोत लॉन्च किए जाएंगे और इस दौरान खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वहां मौजूद रहेंगे। बता दे कि स्वदेशी युद्धपोत निर्माण के क्षेत्र में भारत के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। आपको बता दे कि भारतीय वायुसेना युद्धपोत आईएनएस सूरत (यार्ड 12707) और आईएनएस उदयगिरी (यार्ड 12652) के जरिए पूरी दुनिया को अपनी समुद्री ताकत दिखाएगी। दोनों ही युद्धपोतों की डिजाइन नौसेना के नेवल डिजाइन निदेशालय ने तैयार किया है।
फ्रंटलाइन युद्धपोत ‘सूरत’ (प्रोजेक्ट 15बी डिस्ट्रॉयर) और ‘उदयगिरी’ (प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट) अगली पीढ़ी के स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक हैं। आईएनएस सूरत प्रोजेक्ट 15बी का चौथा युद्धपोत और प्रोजेक्ट 15ए यानि कोलकता-क्लास डेस्ट्रोयर युद्धपोत के मुकाबले एक बड़ा मेकओवर है। युद्धपोत सूरत को ब्लॉक निर्माण पद्धति का उपयोग करके बनाया गया है और इसका नाम गुजरात की वाणिज्यिक-राजधानी सूरत के नाम पर रखा गया है। सूरत को मुंबई के बाद पश्चिमी भारत का दूसरा सबसे बड़ा कॉमर्शियिल-हब माना जाता है।
युद्धपोत ‘उदयगिरी’ की खूबियां..
युद्धपोत ‘उदयगिरी’ (फ्रिगेट), जिसका नाम आंध्र प्रदेश में पर्वत श्रृंखलाओं के नाम पर रखा गया है, प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट्स के तहत तीसरा जहाज है। यह उन्नत हथियारों, सेंसर और प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है। यह युद्धपोत उदयगिरी के पिछले संस्करण का दूसरा रूप है जिसने 18 फरवरी 1976 से 24 अगस्त 2007 तक तीन दशकों की अपनी सेवा में कई चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन देखे।
वर्तमान में 50 से अधिक जहाज और पनडुब्बियां बन रहीं..
रक्षा मंत्रालय का कहना हैं कि वर्तमान में 50 से अधिक जहाज और पनडुब्बियां बन रही हैं, और भारतीय नौसेना में लगभग 150 जहाज और पनडुब्बियां पहले से ही शामिल हैं। आत्मनिर्भरता पर बोलते हुए, भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने दिसंबर 2021 में कहा था कि पिछले सात वर्षों में, नौसेना में शामिल सभी 28 जहाजों और पनडुब्बियों का निर्माण भारत द्वारा किया गया।
इन राज्यों में मानसून लेकर आ रहा खुशखबरी..
देश-विदेश: लू और गर्मी का सितम झेल रहे उत्तर-पश्चिम भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर व आसपास के अन्य इलाकों में लू का असर कम होगा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। IMD के वैज्ञानिकों का कहना है कि, मानसून इस बार समय से पहले आएगा। यह पहले ही अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंच चुका है। आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि का कहना हैं कि, केरल के आसपास मानसून 27 मई के आसपास आएगा। इस दौरान केरल में पहली मानसूनी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून के बाद ही आता है।
मानसून की दस्तक से कम होगी गर्मी..
आईएमडी का कहना हैं कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व मध्य प्रदेश के तापमान में आज तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां अगले चार से पांच दिन लू से राहत मिलेगी और तापमान भी नीचे गिरेगा। मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि मानूसन की दस्तक से गर्मी कम होगी। यह बंगाल की खाड़ी के ऊपर मंडरा रहा है, जिसका असर दिखने भी लगा है। दिल्ली के तापमान में कल की अपेक्षा नीचे गिरना शुरू हुआ है।
इन राज्यों में हो सकती है बारिश..
केरल में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने वाली है। वहीं अरुणालय प्रदेश, असम-मेघालय, सिक्किम में भी 15 से 17 मई तक भारती बारिश के आसार हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में भी बारिश का अनुमान लगाया गया है।
खतरों के खिलाड़ी12 के लिए फाइनल हुए ये 13 सितारे..
देश-विदेश: रोहित शेट्टी के मच अवेटेड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 का आगाज अब कुछ ही दिनों में होने वाला है। पिछले 2-3 महीने में इस शो से टीवी इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों के नाम जुड़े। आपको बता दे कि खतरों के खिलाड़ी 12 के मेकर्स हर बार इस शो को हिट बनाने की पूरी कोशिश करते हैं और इसके लिए वह बड़े कलाकारों को मुंहमांगी रकम भी देने के लिए तैयार हो जाते हैं। बीते दिनों इस शो से रुबीना दिलैक, मुनव्वर फारूकी, प्रतीक सहजपाल और जन्नत जुबैर समेत कई लोगों के नाम जुड़े थे। खैर अब मेकर्स की ओर से इस शो के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट तैयार कर ली गई है।
कन्फर्म हुए ये कलाकार..
आपको बता दे कि रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 के मेकर्स ने इस बार टीवी के कई जाने-माने कलाकारों के नाम पर पक्की मुहर लगा दी है। इस लिस्ट में प्रतीक सहजपाल, शिवांगी जोशी, अनेरी वजानी, कनिका मान, मोहित मलिक के नाम शामिल हैं। बता दें कि इस शो के लिए बिग बॉस फेम राजीव अदातिया, चेतना पांडे, तुषार कालिया, निशांत भट्ट, सृति झा, रुबीना दिलैक, फैसल शेख और एरिका पैकर्ड के नाम पर भी पक्की मुहर लगाा दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी कलाकार 27 मई के आसपास ही खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग के लिए केपटाउन रवाना होंगे। इस बार केपटाउन में ही इस शो की शूटिंग होगी। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार यहां पर लगभग 55 दिनों तक रोहित शेट्टी के शो की शूटिंग चलने वाली है।
अप्रैल के अंत तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आ सकते हैं भारत..
देश-विदेश: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस महीने के अंत तक भारत का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए मुक्त व्यापार समझौते पर भी बातचीत हो सकती है। बता दे कि जॉनसन की यह पहली भारत यात्रा होगी। इससे पहले दो बार उनकी भारत यात्रा की योजना बनी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे रद्द करना पड़ा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री 22 अप्रैल के आसपास भारत की यात्रा कर सकते हैं। आपको बता दे कि गणतंत्र दिवस पर जॉनसन मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे, लेकिन मौजूदा कोरोना महामारी के कारण उनकी यात्रा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद अप्रैल, 2021 में भी उनकी भारत यात्रा प्रस्तावित थी। हालांकि, दूसरी लहर के कारण इसे रद्द करना पड़ा था।
बता दे कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बोरिस जॉनसन के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान ही व्यक्तिगत बैठक की भी चर्चा हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा और संबंधों को बढ़ावा देने पर सहमति बनी थी। हालांकि, अभी तक डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से अभी तक प्रधानमंत्री जॉनसन की भारत यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। जॉनसन की भारत यात्रा के दौरान यूक्रेन संकट पर भी बातचीत हो सकती है। अमेरिका के बाद ब्रिटेन ही है, जिसने रूस पर कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं। पिछले दिनों ब्रिटेन की विदेश सचिव ने भी भारत यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन संप्रभु देशों के निर्णयों में कोई दखल नहीं देगा।
चीन ने कोविड से पहले ही आधी दुनिया को गुलाम बनाने की रची थी यह साजिश..
देश-विदेश: चीन ने कोविड से पहले ही आधी दुनिया को गुलाम बनाने की बड़ी साजिश रच ली थी। ताकि गरीब और विकासशील देश आर्थिक रूप से टूट जाएं और उसके गुलाम हो जाएं। आपको बता दे कि चीन ने ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ से दुनिया के सभी छोटे और कुछ बड़े देशों को अपने चंगुल में फंसा लिया है। इन देशों को कोविड से पहले चीन ने निवेश के नाम पर इतना कर्ज दिया कि वहां की अब अर्थव्यवस्था चौपट होने लगी। कोविड ने अर्थव्यवस्था चौपट की तो ये कर्जदार देश चीन की ग़ुलामी को बढ़ चले। श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे देश तो चीन किसी कुटिल चाल में फंस कर राजनीतक और आर्थिक स्तर पर पूरी तरीके से बर्बाद हो चुके हैं। विदेशी मामलों के जानकार कहते हैं कि अब चीनी कर्ज से लदे देशों को उसकी कुटिल चाल से बचने के लिए सोचना होगा।
बीआरआई को बनाया हथियार
एशिया की राजनीति को बहुत करीब से समझने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अभिषेक सिंह का कहना हैं कि चीन ने कोविड के पहले दुनिया के अलग-अलग छोटे बड़े और विकासशील समेत गरीब मुल्कों मे ऐसी साजिश रची कि आधी दुनिया उसके झांसे में आ गई। वे कहते हैं कि दरअसल चीन में बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव के माध्यम से ऐसा जाल फेंका। प्रोफेसर अभिषेक के अनुसार चीन ने 2013-14 में पूरी दुनिया में व्यापार को सड़कों और समुद्री मार्गों से सुगम बनाने का खाका तैयार किया। जिसका नाम बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव रखा। इस रोडमैप के के लिए चीन ने जो मॉडल प्रस्तुत किया, उसमें पूरी दुनिया के देशों को एक रास्ते से जोड़ने का पूरा प्लान था। यह बिजनेस कॉरिडोर दुनिया के उन सभी देशों के बीच से होकर गुजरना था, जो इस प्रोग्राम के हिस्सेदार होंगे। छोटे देश और गरीब देश समेत कई विकासशील देश इस योजना के भागीदार बनने को राजी हो गए।
यूरेशियन इकोनॉमिक ट्रेड चेंबर के सलील अरोड़ा कहते हैं कि चीन ने इसी योजना के तहत ऐसे देशों में जमकर निवेश किया। यह निवेश चीन ने इन देशों में बराबर की भागीदारी के तहत क़िया। चीन की इस बराबर भागीदारी का मतलब यह था कि जितना निवेश चीन उस देश में कर रहा है, वह उसे कर्ज के तौर पर माना जाए। जिसे एक तय सीमा के भीतर उस देश को चीन को वापस करना होगा। विदेशी मामलों के जानकार और पूर्व भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे एसपी सिन्हा कहते हैं कि चीन ने यही दांव खेलकर दुनिया के कई देशों को अपने रोड जाल में फंसा लिया। इसमें फंसने वाले देशों में सबसे बुरा हाल श्रीलंका और पाकिस्तान का हुआ। जबकि एशिया के कई मुल्क अभी भी चीन की इस खतरनाक साजिश के शिकार होने की कगार पर हैं। दरअसल चीन ने एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के माध्यम से दुनिया के कई मुल्कों को इस रोड जाल के माध्यम से कर्ज दिलवाया। इसके अलावा बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव से संबंधित दस्तावेजों पर दस्तखत भी करवाए। इसमें श्रीलंका, मालदीव, मलेशिया, सिंगापुर समेत दक्षिण एशिया और मध्य एशिया के देशों समेत अफ्रीकी महाद्वीप के कई देश शामिल हैं।
