उत्तराखंड

हरिद्वार में भव्य दीपोत्सव की तैयारी, सीएम धामी करेंगे दीपदान..

हरिद्वार में भव्य दीपोत्सव की तैयारी, सीएम धामी करेंगे दीपदान..

 

 

उत्तराखंड: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर उत्तराखंड में भी उत्सव का माहौल है। हरिद्वार में श्रीगंगा सभा की ओर से हरकी पैड़ी पर भव्य दीपोत्सव के आयोजन की तैयारी की गई है। विशाल रामनाम ध्वजा से समूचा परिसर सजा दिया गया है। दिनभर कई तरह के आयोजन किए गए जिससे पूरा शहर राममय हो गया। शाम को सीएम पुष्कर सिंह धामी घाट पर दीपदान करेंगे। महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, उज्ज्वल पंडित का कहना हैं कि ब्रह्मकुंड की महत्ता समूचे विश्व को ज्ञात है। यहां भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर विशेष आरती की जाएगी। भगवान राम का दरबार भी सजाया गया है। शाम को दीपदान किया जाएगा।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *