उत्तराखंड

पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा..

पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा..

 

 

 

 

उत्तराखंड: पहाड़ों पर जाने के लिए अब सफर आसान होगा। अब पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत जाने के लिए घंटों का सफर नहीं करना पड़ेगा। बल्कि आप कुछ ही समय में यहां पहुंचे जाएंगे। जल्द ही पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए उड़ान योजना के तहत हेली सेवा शुरू होने जा रही है। पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत को उड़ान योजना के तहत हेली सेवा से जोड़ा जा रहा है। एक हफ्ते में इस सेवा को शुरू कर दिया जाएगा। हेरिटेज एविएशन ने नियमित हेली सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन से अनुमति भी मिल गई है।

डीएम ने हेलीपैड का किया निरीक्षण..

शुक्रवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह और हेरिटेज एविएशन के जीएम मनीष भंडारी ने गौलापार स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए हेली सेवा शुरू की जा रही है। इसके लिए कंपनी को मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन भारत सरकार ने भी अनुमति दे दी है। इसके साथ ही यूकाडा से भी एनओसी मिल गई है। बता दें कि हल्द्वानी से सात सीटर हेली सेवा शुरू होगी। हल्द्वानी से एक दिन में दो बार हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे। इनकी वापसी भी उसी दिन होगी। इसके लिए फिलहाल एक हेलीकॉप्टर हल्द्वानी में ही रहेगा। इसके साथ ही हेलीपैड पर 2 पायलट और 4 इंजीनियर तैनात रहेंगे।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *