राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को देव दीपावली शुभकामनाएं..

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को देव दीपावली शुभकामनाएं..

 

देश-विदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गुरु नानक देव की जयंती और देव दीपावली की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने कहा श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आदे बढ़ाने पर उनका जोर दुनिया भर में लाखों लोगों को ताकत देता है। इसी के साथ उन्होनें देव दीपावली की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने पोस्ट पर लिखा- श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में नई रौनक और स्फूर्ति लेकर आए।

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *