उत्तराखंड

उत्तराखंड में इनके घर पर NIA ने मारा छापा, मचा हड़कंप..

उत्तराखंड में इनके घर पर NIA ने मारा छापा, मचा हड़कंप

उत्तराखंड: बाजपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह यहां एक घर पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने छापा मारा है। ये छापेमारी सुल्तानपुर पट्टी के गांव रतनपुरा निवासी गुरविंदर सिंह के घर पर की गई है। मौके पर पूछताछ जारी है। आपको बता दे कि उधमसिंहनगर जनपद में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर के बाजपुर के ग्राम रतनपुरा में आज सुबह 6:00 बजे से छापेमारी कार्यवाही की जा रही है। गुरविंदर सिंह के खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका है। जिसे लेकर एनआईए पूछताछ के लिए बाजपुर पहुंची।

वही बताया जा रहा है कि छापे के दौरान टीम को गुरविंदर घर पर नहीं मिला है। गुरविंदर सिंह और उसके पिता विदेश में है। एनआईए के टेरर, ड्रग तस्करों, गैंगस्टर्स के नेटवर्क से जुड़े मामले को लेकर भी पूछताछ की बातें सामने आई हैं। एनआईए की टीम पंजाब हरियाणा, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में छापेमारी कर रही है।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *