राष्ट्रीय

सामने आया अमिताभ बच्चन-रश्मिका मंदाना की फिल्म गुडबाय का पहला पोस्टर..

सामने आया अमिताभ बच्चन-रश्मिका मंदाना की फिल्म गुडबाय का पहला पोस्टर..

 

 

 

 

देश-विदेश: अमिताभ बच्चन को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए सभी हमेशा उत्साहित रहते हैं। बिग बी के फैंस जहां उन्हें ‘ब्रह्मास्त्र’ में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं ऐसे में अपने प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ाने के लिए दिग्गज कलाकार ने अपनी आगामी फिल्म ‘गुडबाय’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना काम करती नजर आएंगी।

जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तभी से फैन्स बेसब्री से इसके हर एक अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। बिग बी के पोस्टर साझा करते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे कि अमिताभ बच्चन ने कुछ ही देर पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म ‘गुडबाय’ का पोस्टर रिलीज किया।

इस जारी किए गए पोस्टर में अमिताभ जहां बेज रंग का कुर्ते के साथ नीले रंग की स्लीवलेस बॉम्बर जैकेट पहने हुए दिखा रहे हैं, वहीं रश्मिका एक ओवरसाइज कुर्ता पहने बिग बी के पीछे खड़ी हैं। दोनों ही कलाकार पोस्टर में एक बड़ी सी मुस्कान लिए पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को साझा करते हुए बिग बी ने लिखा, ‘परिवार का साथ है सबसे खास, जब कोई नहीं होता पास तब भी रहता है इनका एहसास। गुडबाय सिनेमाघरों में 7 अक्टूबर 2022 को रिलीज हो रही है।

इससे पहले भी मेकर्स ने ‘गुडबाय’ की रिलीज डेट का एलान करते हुए एक तस्वीर साझा की थी। इस साझा की गई तस्वीर में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही थी। तस्वीर में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं सोफे के किनारे पर बैठीं रश्मिका उन्हें पॉपकॉर्न दे रही हैं। नीना गुप्ता सोफे के नीचे बैठी हैं।

परिवार के बाकी सदस्य भी जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखकर किसी को भी अपने परिवार की याद आ जाएगी क्योंकि फोटो में दिख रहा यह नजारा किसी आम परिवार जैसा था। अमिताभ की यह मल्टीस्टारर फिल्म जिंदगी, परिवार और रिश्तों पर आधारित एक दिल छू लेने वाली कहानी है। मेकर्स का मानना है कि फिल्म की कहानी इमोशंस से भरपूर होगी, जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ कई बार रुलाएगी भी।

बिग बी और रश्मिका मंदाना के साथ ही इस फिल्म में नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अविराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। बता दें कि ‘गुड बाय’ का निर्देशन विकास बहल ने किया है। वहीं गुडको के साथ मिलकर एकता कपूर इस फिल्म का निर्माण कर रही हैं। आपको बता दें कि ‘गुडबाय’ से रश्मिका मंदाना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *