उत्तराखंड

पाकिस्तान में भी शुरू हो गई शहनाज गिल की चर्चा..

पाकिस्तान में भी शुरू हो गई शहनाज गिल की चर्चा..

 

 

देश-विदेश: शहनाज गिल दिन-ब-दिन मशहूर होती जा रही हैं। अभिनेत्री की तस्वीरें और वीडियोज दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। उनके ग्लैमरस फोटोशूट तो देखने लायक होते हैं। शहनाज गिल फैंस के बीच खूब पसंद की जाती हैं। पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल इन दिनों देश से लेकर विदेश तक में छाई हुई हैं। खास बात ये है कि शहनाज गिल अब पाकिस्तान में भी पॉपुलर हो गई हैं। आपको बता दे कि कुछ दिनों पहले शहनाज दिल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था।

 

इस वीडियो में वह सैलून के बाहर खड़े पैपराजी से मजाक-मजाक में कहती हैं कि, उनकी वजह से उनके 1 हजार खर्च हो गए, क्योंकि उन्हें स्ट्रेटनिंग करानी पड़ी। बस फिर क्या था अभिनेत्री के इस मासूम अंदाज ने न सिर्फ फैंस का दिल जीत लिया बल्कि पाकिस्तान की एक्ट्रेस याशमा गिल ने भी उनके वीडियो पर कमेंट कर दिया।

पाकिस्तान की एक्ट्रेस याशमा गिल के कमेंट करते ही पाकिस्तानी वेबसाइट पर शहनाज गिल की चर्चा होने लगी। पाकिस्तानी वेबसाइट पर भी लोग शहनाज के बारे में बातें करने लगे और उन पर प्यार बरसाने लगे। पाक एक्ट्रेस याशमा ने शहनाज के वीडियो को लेकर जो रिएक्शन दिया था उसे हेडिंग के साथ पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट पर पोस्ट किया गया था।

शहनाज गिल इन दिनों सलमान खान के साथ अपनी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में आयुष शर्मा और पूजा हेगड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फैमिली ड्रामा फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और फरहाद सामजी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *