उत्तराखंड

हरिद्वार में 4 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार..

हरिद्वार में 4 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार..

 

उत्तराखंड: हरिद्वार पुलिस ने स्मैक की तस्करी कर रही एक महिला को गिरफ्तार कर दिया है। महिला के पास से करीब 4 लाख रुपये की स्मैक बरामद की गई है। महिला बरेली से स्मैक की तस्करी कर लाई थी। ये स्मैक महिला को किसी और व्यक्ति को डिलीवर करना था। अब पुलिस उस शख्स की भी तलाश में जुट गई है। महिला का कहना हैं कि महिलाओं पर पुलिस ज्यादा शक नहीं करती है, इसलिए वो इस धंधे में उतर गई थी। उधर नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार का कहना हैं कि मुखबिर की सूचना पर सीआईयू एवं रानीपुर पुलिस ने ये संयुक्त कार्रवाई की। स्मैक ला रही महिला की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया गया था। रानीपुर क्षेत्र के रेगुलेटर पुल सलेमपुर के पास महिला को टीम द्वारा पकड़ लिया गया। 55 साल की महिला तस्कर ने अपना नाम दिलशादा बताया, जो कि पिरान कलियर की रहने वाली है। महिला के कब्जे से 45 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत बाजार में 4 लाख के करीब बताई जा रही है।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *