उत्तराखंड

हल्द्वानी में ड्यूटी के दौरान ITBP जवान की मौत..

हल्द्वानी में ड्यूटी के दौरान ITBP जवान की मौत..

 

 

 

उत्तराखंड: हल्द्वानी में ड्यूटी के दौरान 34 बटालियन आइटीबीपी जवान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मृतक जवान मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल आर्य का कहना हैं कि मूलरूप से नेपाल व हाल देहरादून निवासी 40 वर्षीय दुर्गाबहादुर थापा पुत्र बालबहादुर थापा 34 बटालियन आईटीबीपी में हल्दूचौड़ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।

 

तीन दिन पहले ही वह कैंपस में ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच अचानक ही वह गश खाकर नीचे गिर गए। जिसके बाद जवानों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया जहां शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक के स्वजनों के हल्द्वानी पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उनकी मौत के बाद से ही उनके परिजनों के बीच में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *