उत्तराखंड

हरिद्वार में तेज रफ्तार कार ने बरातियों को कुचला..

हरिद्वार में तेज रफ्तार कार ने बरातियों को कुचला..

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में हर रोज सड़क हादसों की खबर सामने आ रही हैं आज हरिद्वार से भी एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने ऐसा कहर बरपाया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दे कि हरिद्वार में दुल्‍हन लेने के लिए बरात हरिद्वार पहुंची थी। कौन जानता था कि इन बारातियों में से किसी का सफर उनका आखिरी सफर साबित होगा। जानकारी के अनुसार हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में दो बराती हाईवे किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। अचानक तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी।

 

मौके से वाहन चालक भाग गया और अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना हैं कि ये बरात शुक्रवार शाम कनखल आई थी। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बने श्यामसुंदर भवन में सभी बराती ठहरे थे। रात के समय राजाबाबू और महेश नाम के दो बराती हाईवे किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी देहरादून की ओर से आ रही एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्‍कर इतनी भीषण थी क‍ि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।

 

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *