उत्तराखंड

केदारनाथ विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण की बैठक..

केदारनाथ विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण की बैठक..

भाजपा जिला प्रभारी ने संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा..

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अगस्त्यमुनि में आयोजित में बैठक में जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल ने अल्पकालिक विस्तारकों को 25 मार्च से होने वाली अल्पकालिक योजना से रूबरू कराया। कहा कि शक्ति केंद्र पर जाकर पार्टी का विस्तार घर-घर तक पहुंचाना है, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी की विजय प्रचंड बहुमत से हो।

जिला सह प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट ने बूथ स्तर तक पन्ना समिति के गठन पर चर्चा करते हुए कहा कि हम सब को बूथ पर जाकर लोगों को बताना है। भाजपा ऐसी पार्टी है, जो जन भावना को समझती है। जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखते हुए 30 अप्रैल को होने वाले मन की बात के कार्यक्रम की योजना रखकर मेरा बूथ सबसे मजबूत पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को बूथ पर जाकर पार्टी की रीति नीति को बताकर पार्टी को मजबूत करना है।

विस रुद्रप्रयाग के संयोजक विधायक भरत सिंह चैधरी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक बूथ के घर-घर तक पहुंचाना है। जिससे आम जनता को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट एवं विनोद देशवाली ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला संयोजक विनोद देवसाली, सह संयोजक विक्रम कंडारी, डाटा एंट्री जिला संयोजक गंभीर बिष्ट, देव प्रकाश सेमवाल, दरमियान जखवाल, सुमन जमलोकी, भारत भूषण भट्ट, अरुण चमोली, सतेंद्र बत्र्वाल, सुनील नौटियाल, विकास डिमरी, सविता भंडारी, प्रदीप राणा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *