उत्तराखंड

बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन का शानदार प्रदर्शन, किंग कप इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपिनशिप में जीता पदक..

बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन का शानदार प्रदर्शन, किंग कप इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपिनशिप में जीता पदक..

 

उत्तराखंड: लक्ष्य सेन ने किंग कप इंटरनेशनल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। लक्ष्य की इस उपलब्धि के बाद से प्रदेश के खेल जगत में खुशी की लहर है।बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक चैंपियन लिन डैन द्वारा चीन में किंग कप इंटरनेशनल स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने कांस्य पदक जीता है। जिसके बाद से उत्तराखंड खेल जगत में खुशी की लहर है। बता दें कि जल्द ही लक्ष्य 38 नेशनल गेम्स के शिविर में भी प्रतिभाग करेंगे।लक्ष्य सेन के कांस्य पदक जीतने पर उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह का कहना है कि लक्ष्य ने एक बार फिर से देश और उत्तराखंड को गौरव के पल महसूस कराया है। अब लक्ष्य 38वें राष्ट्रीय खेलों में भी प्रतिभाग करेंगे और फिर से प्रदेश के लोगों को गौरवान्वित करेंगे।

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *