राष्ट्रीय

सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी रोडवेज बस, मची चीख पुकार.

सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी रोडवेज बस, मची चीख पुकार..

 

देश-विदेश: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थाना इलाके में आजाद नगर की रोडवेज बस आजाद मार्ग चौराहा पर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में बस में सवार 35 यात्रियों में से 25 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से सात की हालत गंभीर है।अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सभी को कानपुर रेफर कर दिया गया। बता दें कि हादसा रात लगभग दो बजे का है। आजाद नगर डिपो की रोडवेज बस 35 यात्रियों को लेकर लखनऊ से कानपुर जा रही थी। जैसे ही बस आजाद मार्ग चौराहा के पास पहुंची तो बेकाबू होकर पुल से नीचे गिरी गई। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

चीख-पुकार के बीच आसपास के ढाबों से आए लोगों ने पुलिस की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सभी को कानपुर रेफर कर दिया गया। जिन्हें मामूली चोट आई, वह प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए। हादसे के बारे में बस में सवार यात्रियों का कहना हैं कि चालक काफी तेज गति से बस को चला रहा था। कई बार टोकने के बाद भी उसने रफ्तार धीमी नहीं की, जिसके चलते हादसा हो गया। पुलिस जांच कर रही है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *