उत्तराखंड

उत्तराखंड को मिल सकती हैं बड़ी सौगात,देहरादून आ रहे हैं पीएम मोदी..

उत्तराखंड को मिल सकती हैं बड़ी सौगात,देहरादून आ रहे हैं पीएम मोदी..

 

 

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर के पहले सप्ताह में उत्तराखंड आ सकते हैं। पीएम का तीन दिसंबर को देहरादून में एक जनसभा का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। आपको बता दे कि बीते दिनों एक महीने में प्रधानमंत्री दो बार उत्तराखंड आ चुके हैं।

 

वह सात अक्तूबर को ऋषिकेश आए थे और चार नवंबर को उन्होंने केदारनाथ की यात्रा की थी। बताया जा रहा है कि इस बार पीएम मोदी चुनावी सियासत गरमाने के लिए उत्तराखंड आएंगे। प्रदेश में भाजपा ने साठ से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है। पार्टी चुनाव का विधिवत एलान होने से पहले अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारकर अपने पक्ष में वातावरण बना लेना चाहती है।

 

आपको बता दे कि प्रधानमंत्री का दिसंबर के पहले हफ्ते में हो रहा उत्तराखंड का दौरा पूरी तरह से राजनीतिक होगा। यह विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। जिसमें पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जल्द ही पार्टी भव्य जनसभा आयोजित करने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपेगी।

 

वही सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शहीद सम्मान यात्रा के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का अनुरोध किया है। शहीद सम्मान यात्रा सात दिसंबर को देहरादून में संपन्न होगी। जोशी ने समापन समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर के पहले हफ्ते में उत्तराखंड आ रहे हैं। वह एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *