राष्ट्रीय

सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत..

सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत..

 

 

देश-विदेश: अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मथुरा और शाहजहांपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बहादराबाद थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान के अनुसार राजेंद्र रावत (58) निवासी शास्त्री नगर मथुरा भेल चौराहे के पास एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। फार्म हाउस के बाहर हरिद्वार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वाहन चालक मौके से भाग निकला।

 

वहीं धनौरी-बहादराबाद मार्ग पर पुष्पेंद्र (28) निवासी थाना परारे शाहजहांपुर धनौरी रोड पर बाइक से जा रहे थे। इस दौरान अचानक जंगली जानवर बाइक से टकरा गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *