कर्नल कोठियाल ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, विस चुनाव में थे सीएम पद के उम्मीदवार..
उत्तराखंड: प्रदेश में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी आलाकमान ने कोठियाल को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव(विस) में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। हालांकि अभी तक अजय कोठियाल ने अपने इस कदम को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अजय कोठियाल को भोले का फौजी बताते थे। आम आदमी पार्टी को कोठियाल और कोठियाल को आम आदमी पार्टी से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
रूड़की में जेठ ने किया महिला के साथ दुष्कर्म..
उत्तराखंड: रुड़की के भगवानपुर से एक शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म कर दिया। बता दे कि महिला के पति ने उसे तलाक दे दिया था जिसके बाद मौके का फायदा उठाते हुए जेठ ने महिला के साथ ना सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसे बुरी हालत में जंगल में फेंक कर फरार हो गया हैं। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दे कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 13 जुलाई 2020 को पथरी थाना क्षेत्र निवासी जावेद से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले महिला पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि एक दिन उसे घर में अकेला देखकर जेठ परवेज ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की इस बात की जानकारी महिला ने अपने ससुराल वालों को दी तो उसके साथ मारपीट की गई।
महिला का आरोप है कि 14 दिसंबर 2021 को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और गांव के पास फेंक कर फरार हो गए। आरोप है कि इस दौरान पति ने उसे तीन तलाक भी दे दिया। महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह का कहना हैं कि पुलिस ने इस मामले में पति जावेद, ससुर मेहरबान, सास मुनीरा, जेठ मोहसिन, जेठ परवेज के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
देहरादून में अचानक गर्जना और आंधी के साथ हुई तेज बारिश..
उत्तराखंड: अगर आप चारधाम यात्रा के लिए जा रहे हैं तो अपने पास छाता या बरसाती का इंतजाम अवश्य कर लें, क्योंकि मौसम विभाग ने बुधवार को चारधाम रूट सहित पर्वतीय इलाकों में गरज के साथ बौछार होने की संभावना जताई है। वहीं मैदानी इलाकों में आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अलर्ट के बीच बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे देहरादून में घने बादल छा गए और गर्जना के साथ तेज आंधी चलने लगी। जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। वही मसूरी में घने बादल छाए हुए हैं, बारिश की संभावना बनी हुई है।
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, हार्दिक पटेल ने पार्टी से दिया इस्तीफा..
देश-विदेश: कांग्रेस पार्टी को गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले ही एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हार्टिक पटेल ने इस्तीफे की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी। उन्होंने लिखा, “आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊँगा।
पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने पत्र में लिखा कि अनेक प्रयासों के बाद भी कांग्रेस पार्टी द्वारा देशहित एवं समाज हित के बिल्कुल विपरीत कार्य करने के कारण मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा, देश के युवा एक सक्षम और मजबूत नेतृत्व चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी सिर्फ विरोध की राजनीति तक सीमित रह गई है। जबकि, देश के लोगों को विरोध नहीं, ऐसा विकल्प चाहिए जो भविष्य के बारे में सोचता हो।
अब दिल्ली की जामा मस्जिद पर उठा सवाल, साक्षी महाराज ने कहा कुछ ऐसा.
उत्तराखंड: भाजपा के फायर ब्रांड नेता सांसद साक्षी महाराज का कहना हैं कि दिल्ली में जिस जगह जामा मस्जिद बनाई गई है वह भी मंदिर था। उनका कहना हैं कि यमुना नदी के किनारे विष्णु भगवान का मंदिर था। वह इस बात को वह वर्ष 2009 से कह रहे हैं जब वह मथुरा के विधायक थे। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश के सभी जाति धर्म के लोगों को देश के संविधान और न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। महाराज ने आगे कहा कि ज्ञानवापी मंदिर की असलियत सामने आ चुकी है। उनके अनुसार, विशेष धर्म संप्रदाय के आक्रांताओं में स्वरूप बदल कर मस्जिद बना दिया था। सर्वे रिपोर्ट में दूध का दूध पानी का पानी हो चुका है। साक्षी महाराज मंगलवार को ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में आए हुए थे। उन्होंने कहा कि देश कई मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है। विशेष धर्म संप्रदाय के आक्रांताओं ने मंदिर का स्वरूप बदलने के बाद कई अवशेष छोड़ दिए थे।
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर टूटा पहाड़, ट्रैफिक बाधित..
उत्तराखंड: चमोली जिले में कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के नजदीक पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर जा गिरा। पहाड़ी के टूटकर हाईवे पर गिरने से बद्रीनाथ यात्रा भी बाधित हुई है। ट्रैफिक बाधित होने के बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। काफी मशक्कत करने के बाद हाईवे पर ट्रैफिक दोबारा से शुरू हो गया हैं । जिला प्रशासन और एनएच की टीम टूटी पहाड़ी के हिस्से को हटाने का प्रयास कर रही। हाईवे के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं है। बद्रीनाथ हाईवे बाधित होने से चारधाम यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने चमाेली जिले में बारिश का पूर्वानुमान भी लगाया है।
अब दुनिया देखेगी भारत की समुद्री ताकत..
राजनाथ सिंह आज मुंबई में करेंगे दो स्वदेशी युद्धपोतों की लॉन्चिंग..
देश-विदेश: आज मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड में दो स्वदेशी युद्धपोत लॉन्च किए जाएंगे और इस दौरान खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वहां मौजूद रहेंगे। बता दे कि स्वदेशी युद्धपोत निर्माण के क्षेत्र में भारत के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। आपको बता दे कि भारतीय वायुसेना युद्धपोत आईएनएस सूरत (यार्ड 12707) और आईएनएस उदयगिरी (यार्ड 12652) के जरिए पूरी दुनिया को अपनी समुद्री ताकत दिखाएगी। दोनों ही युद्धपोतों की डिजाइन नौसेना के नेवल डिजाइन निदेशालय ने तैयार किया है।
फ्रंटलाइन युद्धपोत ‘सूरत’ (प्रोजेक्ट 15बी डिस्ट्रॉयर) और ‘उदयगिरी’ (प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट) अगली पीढ़ी के स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक हैं। आईएनएस सूरत प्रोजेक्ट 15बी का चौथा युद्धपोत और प्रोजेक्ट 15ए यानि कोलकता-क्लास डेस्ट्रोयर युद्धपोत के मुकाबले एक बड़ा मेकओवर है। युद्धपोत सूरत को ब्लॉक निर्माण पद्धति का उपयोग करके बनाया गया है और इसका नाम गुजरात की वाणिज्यिक-राजधानी सूरत के नाम पर रखा गया है। सूरत को मुंबई के बाद पश्चिमी भारत का दूसरा सबसे बड़ा कॉमर्शियिल-हब माना जाता है।
युद्धपोत ‘उदयगिरी’ की खूबियां..
युद्धपोत ‘उदयगिरी’ (फ्रिगेट), जिसका नाम आंध्र प्रदेश में पर्वत श्रृंखलाओं के नाम पर रखा गया है, प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट्स के तहत तीसरा जहाज है। यह उन्नत हथियारों, सेंसर और प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है। यह युद्धपोत उदयगिरी के पिछले संस्करण का दूसरा रूप है जिसने 18 फरवरी 1976 से 24 अगस्त 2007 तक तीन दशकों की अपनी सेवा में कई चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन देखे।
वर्तमान में 50 से अधिक जहाज और पनडुब्बियां बन रहीं..
रक्षा मंत्रालय का कहना हैं कि वर्तमान में 50 से अधिक जहाज और पनडुब्बियां बन रही हैं, और भारतीय नौसेना में लगभग 150 जहाज और पनडुब्बियां पहले से ही शामिल हैं। आत्मनिर्भरता पर बोलते हुए, भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने दिसंबर 2021 में कहा था कि पिछले सात वर्षों में, नौसेना में शामिल सभी 28 जहाजों और पनडुब्बियों का निर्माण भारत द्वारा किया गया।
इन राज्यों में मानसून लेकर आ रहा खुशखबरी..
देश-विदेश: लू और गर्मी का सितम झेल रहे उत्तर-पश्चिम भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर व आसपास के अन्य इलाकों में लू का असर कम होगा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। IMD के वैज्ञानिकों का कहना है कि, मानसून इस बार समय से पहले आएगा। यह पहले ही अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंच चुका है। आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि का कहना हैं कि, केरल के आसपास मानसून 27 मई के आसपास आएगा। इस दौरान केरल में पहली मानसूनी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून के बाद ही आता है।
मानसून की दस्तक से कम होगी गर्मी..
आईएमडी का कहना हैं कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व मध्य प्रदेश के तापमान में आज तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां अगले चार से पांच दिन लू से राहत मिलेगी और तापमान भी नीचे गिरेगा। मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि मानूसन की दस्तक से गर्मी कम होगी। यह बंगाल की खाड़ी के ऊपर मंडरा रहा है, जिसका असर दिखने भी लगा है। दिल्ली के तापमान में कल की अपेक्षा नीचे गिरना शुरू हुआ है।
इन राज्यों में हो सकती है बारिश..
केरल में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने वाली है। वहीं अरुणालय प्रदेश, असम-मेघालय, सिक्किम में भी 15 से 17 मई तक भारती बारिश के आसार हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में भी बारिश का अनुमान लगाया गया है।
खतरों के खिलाड़ी12 के लिए फाइनल हुए ये 13 सितारे..
देश-विदेश: रोहित शेट्टी के मच अवेटेड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 का आगाज अब कुछ ही दिनों में होने वाला है। पिछले 2-3 महीने में इस शो से टीवी इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों के नाम जुड़े। आपको बता दे कि खतरों के खिलाड़ी 12 के मेकर्स हर बार इस शो को हिट बनाने की पूरी कोशिश करते हैं और इसके लिए वह बड़े कलाकारों को मुंहमांगी रकम भी देने के लिए तैयार हो जाते हैं। बीते दिनों इस शो से रुबीना दिलैक, मुनव्वर फारूकी, प्रतीक सहजपाल और जन्नत जुबैर समेत कई लोगों के नाम जुड़े थे। खैर अब मेकर्स की ओर से इस शो के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट तैयार कर ली गई है।
कन्फर्म हुए ये कलाकार..
आपको बता दे कि रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 के मेकर्स ने इस बार टीवी के कई जाने-माने कलाकारों के नाम पर पक्की मुहर लगा दी है। इस लिस्ट में प्रतीक सहजपाल, शिवांगी जोशी, अनेरी वजानी, कनिका मान, मोहित मलिक के नाम शामिल हैं। बता दें कि इस शो के लिए बिग बॉस फेम राजीव अदातिया, चेतना पांडे, तुषार कालिया, निशांत भट्ट, सृति झा, रुबीना दिलैक, फैसल शेख और एरिका पैकर्ड के नाम पर भी पक्की मुहर लगाा दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी कलाकार 27 मई के आसपास ही खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग के लिए केपटाउन रवाना होंगे। इस बार केपटाउन में ही इस शो की शूटिंग होगी। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार यहां पर लगभग 55 दिनों तक रोहित शेट्टी के शो की शूटिंग चलने वाली है।
हर बार संक्रमण का स्थान बदलता हैं डेंगू का वायरस..
उत्तराखंड: हर साल डेंगू का वायरस संक्रमण का स्थान बदलता रहता है। जिससे हर बार नए क्षेत्र में संक्रमण फैलता रहता हैं। डेंगू संक्रमण से बचने के लिए अपने आसपास किसी भी सूरत में पानी का जमाव न होने दें। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ सरोज नैथानी का कहना हैं कि राज्य में पिछले दो सालों से डेंगू का संक्रमण नियंत्रण में रहा है। लेकिन आगे भी संक्रमण न फैले इसके लिए जरूरी है कि सभी लोग सतर्कता बरतें। उनका कहना हैं कि 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे सबसे बड़ा मकसद यही है कि लोग इस बारे में जागरुक हों और अपने आसपास खाली बर्तनों या अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने दें। साथ ही उनका कहना हैं कि डेंगू से पूरी तरह बचाव संभव है और इसके लिए जागरुकता जरूरी है।
आपको बता दे कि उत्तराखंड में मानसून के आसपास के समय में डेंगू के मामले बढ़ते हैं और इस बार संक्रमण न फैले इसके लिए 16 मई से 15 जून तक एक महीने का विशेष जागरुकता अभियान संचालित किया जा रहा है। डेंगू के मच्छर के पनपने की शुरुआत मलिन बस्तियों, रोडवेज वर्कशॉप, कबाड वाले इलाके, नगर निगम के डंपिंग जोन से होती है और एक बार लार्वा बनने से इसका संक्रमण तेजी से फैलता है।